hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में फोड़े-फुन्सियों को दूर करने का अनोखा उपाय

फोड़े-फुन्सी का असरदार घरेलू उपचार|

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

शरीर का सबसे संवेदनशील अंग त्वचा होता है| इसलिए हर मौसम में यह सबसे पहले प्रभावित होती है। गर्मी में अत्यधिक ताप के कारण फोड़े, फुन्सी और घाव निकलने लगते हैं। आयुर्वेद में यह कहा जाता है कि शरीर में अत्यधिक मात्रा में पित्त हो जाने पर त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

पसीने के कारण जो बैक्टेरिअल इन्फेक्शन होता है उससे फोड़े-फुन्सी निकलने लगते हैं। वैसे तो इससे राहत पाने के लिए बहुत सारे लेप और मलहम मिल जाते है जो इससे थोड़ी राहत देते हैं| अगर आप जड़ से ठीक करना चाहते हैं तो नैचरल तरीके से इसका इलाज हो सकता है। पान एक ऐसा चमत्कारी चीज है जिसके मदद से आप फोड़े-फुन्सी का घरेलू तरीके से इलाज कर सकते हैं। पढ़े- गर्मी के दिनों में त्वचा और बालों की देखरेख करने के टिप्स

पान का पत्ता- कैसे काम करता है?

पान के औषधीय गुण त्वचा के बहुत सारे समस्याओं को दूर करने में सहायता करते हैं| इसका एन्टी-इन्फ्लैमटोरी (anti-inflammatory) और एन्टी- माइक्रोबाइल (anti-microbial) यौगिक प्रभावित जगह से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह बार-बार फोड़े का आना भी कम करता है। पढ़े- गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचने के टिप्स

इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे?

दो-तीन पान के पत्तों को पैन पर थोड़ा-सा गर्म कर लें जब तक कि वह थोड़ा-सा नरम न हो जाए। गर्म करते वक्त पत्तों के ऊपर थोड़ा-सा कैस्टर ऑयल डाल दें। अब उन पत्तों को फोड़े पर रखें। पत्तों को रखने से फोड़े फट जायेंगे और उससे पीव या मवाद निकलेगा। उसको रूई या साफ मुलायम कपड़े से साफ कर दें। खुले हुए फोड़े के मुँह पर पान का रस लगाने से दो दिन में घाव सूख जायेगा।

मूल स्रोत- One miracle remedy to deal with heat boils this summer!

अनुवादक- Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।