... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
अधिकतर लोगों के साथ देखा गया है कि एसिडिटी,दिल में जलन होने पर या अपच होने पर वे तुरंत एंटासिड्स (Antacids) दवाइयां लेते हैं। हालांकि आप इसे लेने से पहले एक बार भी नहीं सोचते कि यह आपके स्वास्थ्य के लिये सही है भी या नहीं। हमने इस बारे में मुंबई सेंट्रल स्थित वोकहार्ड्ट हॉस्पिटल के कंसलटेंट गैस्ट्रोऐंटोरॉलॉजिस्ट डॉ तारिक पटेल से बात की। उन्होंने बताया कि, अगर कभी-कभी आपको दिल में जलन या एसिडिटी होती है तो एंटासिड्स लेना कोई बुरी बात नहीं है। पेट से जुड़ी कई बीमारियों में तो कई डॉक्टर दो महीने तक एंटासिड्स लेने की सलाह देते हैं।
इस तरह देखा जाये तो ज्यादा एसिड से होने वाली दिक्कतों से बचने के लिये एंटासिड्स लेना सबसे आसान तरीका है। ये ओटीसी दवाईयां इस तरह से बनायी जाती हैं जिससे यह पेट में एसिड से होने वाली दिक्कतों को शांत कर देती हैं और आपको जल्दी आराम मिल जाता है। हालांकि सिर्फ एंटासिड्स पर निर्भर रहना और बीमारी से होने वाले लक्षणों को अनदेखा करना आपके लिये घातक हो सकता है।
एंटासिड्स लेते समय इन बातों का रखे ध्यान :
एंटासिड्स लेना कब बंद करें और डॉक्टर के पास कब जायें ?
चित्र स्रोत: Shutterstock