hamburger icon
A
Read in English

क्या आपको 'सुरसुरिये' पादम होता है?

पेट के गैस से कैसे पायेंगे राहत? इस आसान घरेलू उपाय से|

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

आजकल ज़्यादातर समय लोग काम के बोझ के कारण भूख लगने पर कोल्ड ड्रिंक पी लेते है। समय के अभाव में घर का खाना खाने के बजाय बाहर जाकर मसालेदार खाना खाते हैं। देर रात खाना खाकर तुरन्त सोने चले जाते हैं। इन सब अत्याचारों के वजह से आपके पेट में बार-बार गैस होने लगता है जिसके कारण आपको बार-बार लोगों के बीच शर्मिंदगी से गुजरना पड़ता है। इस अवस्था से बाहर निकलने के लिए अगर आप दवा नहीं लेना चाहते हैं तो एक घरेलू उपाय का सहारा आप ले सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आपको आसानी से किचन में मिल जाएगा- वह है अदरक।

अदरक में ऐसा क्या है?

अदरक का वातहर (carminative) गुण बदहजमी को दूर करता है। अदरक में जो गंध तेल (volatile oil) होता है वह गैस से होने वाले तकलीफ को कम करने में सहायता करता है। अदरक खाने से हजम शक्ति बढ़ती है और पेट में गैस का उत्पादन कम होता है।

इसका सेवन कैसे करेंगे

अगर आपके पेट में बहुत गैस हो गया है और मतली जैसा महसूस हो रहा है, एक चम्मच ताजे अदरक का जूस बनाकर पी लें। इससे पेट के दर्द से राहत मिलती है और मतली का एहसास भी कम होता है। खाना बनाते वक्त भी आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अदरक का जूस कैसे बनायेंगे

• एक छोटा चम्मच अदरक का टुकड़ा लेकर उसको धोकर छील लें।

• इसको पीसकर जूस बना लें।

• एक कटोरी में जूस को डालकर निथरने के थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।

• उसके बाद चम्मच में उड़ेलकर पी लें।

अगर आप घर पर न हो तो अदरक का टुकड़ा भी चबा सकते हैं, इससे भी राहत मिलती है।

टिप- जल्दी आराम पाने के चक्कर में अतिरिक्त मात्रा में इसका सेवन न करें। पढ़े-  एसिडिटी से कुदरती तरीके से छुटकारा दिलाती है अजवाइन

मूल स्रोत- Do you fart often? This flatulence remedy is for you! 

अनुवादक- Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।