hamburger icon
A
Read in English

एसिडिटी से कुदरती तरीके से छुटकारा दिलाती है अजवाइन

अजवाइन और जीरा के काढ़े से एसिडिटी से जल्द राहत पायें।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:37 PM IST

एसिडिटी एक आम पेट की बीमारी होती है जिससे कोई भी बच नहीं पाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग ऐन्टैसिड (antacid) का ही सहारा लेते हैं। लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन करने से धीरे-धीरे साइड-इफेक्ट्स होना शुरू हो जाता हैं। क्यों न घरेलू उपचार ट्राइ किया जाय! इसके लिए अजवाइन एक बहुत ही नैचरल और सुरक्षित उपाय है।

अजवाइन कैसे एसिडिटी से राहत दिलाती है?

अजवाइन में थाइमोल नाम का एक एक्टिव इन्ग्रीडीअन्ट (active ingredient) होता है जो एसिडिटी से राहत दिलाता है और हजम शक्ति को बढ़ाता है। इस केमिकल से जो गैस्ट्रिक जूस निकलता है उससे पी.एच. लेवल संतुलित रहता है। आम तौर पर गैस या एसिडिटी के कारण जो मतली का एहसास होता है उसको भी यह कम करता है।

इसका इस्तेमाल कैसे करें?

समान मात्रा में अजवाइन और नमक का मिश्रण बना लें और बदहजमी होने पर इसका इस्तेमाल करें। इसको खाने से एसिडिटी के दौरान जो पेट में दर्द और दूसरे लक्षण महसूस होते हैं उससे राहत मिलती है।

इसके इस्तेमाल का दूसरा तरीका भी है- एक कप उबलते हुए पानी में एक छोटा चम्मच अजवाइन और जीरा डालें। इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक कि वह भूरा रंग का न हो जायें। इस मिश्रण को पीने से बदहजमी के लक्षणों से जल्द राहत मिल जाती है।

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।