hamburger icon
A
Read in English

गैस की परेशानी को करें मिनटों में दूर

अब एसिडिटी होने पर गायब होने की ज़रूरत नहीं, घर में तुरन्त इलाज है आपके पास।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST

क्या आपको बार-बार पेट या छाती में जलन होता है? इसके लिए बार-बार दवाई खाना सेहत के नजरिये से ठीक नहीं है। दवाई के जगह पर आप घरेलू नुस्ख़ों का भी सेवन कर सकते हैं। दीपशिखा अग्रवाल, आहार विशेषज्ञ ने कुछ ऐसे घरेलू नुस्ख़ों के बारे में बताया है जिनको खाने से गैस से जल्दी आराम मिलता है। पढ़े-क्या आपको रोज एसिडिटी होती है?

एसिडिटी को दूर भगायें ये पाँच घरेलू नुस्ख़े

गुड़- मुँह में एक छोटा गुड़ का टुकड़ा इस तरह से रखें कि वह धीरे-धीरे गले। ऐसा करने में पाँच मिनट का समय लगना चाहिए।

ठंडा दूध- एसिडिटी जब कर दे हाल बेहाल तब पतला ठंडा दूध (70 एम.एल. दूध: 30 एम.एल.पानी) आपको पंद्रह मिनट में दिलाये राहत।

अज्वाइन पानी- एक गिलास गुनगुना गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच अज्वाइन पावडर और एक चुटकी काला नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। गैस के कारण छाती में जो जलन होता है उसको ठीक होने में सिर्फ आठ मिनट का समय लगेगा।

दही- क्या आपको खाना खाते ही गैस हो जाता है? इससे जल्दी राहत पाने के लिए एक छोटी कटोरी सादा दही खायें बिना नमक और चीनी के।

नारियल पानी- एसिडिटी से जल्द राहत पाने के लिए ठंडा नारियल पानी पीयें। ये पेट या अमाशय के पी.एच. लेवल को कम करके पाचन तंत्र को शांत रखता है।

अब आप जान ही गए होंगे कि कैसे मिनटों में बिना दवा खायें एसिडिटी से राहत मिल सकता है। लंबे समय तक आराम पाने के लिए तीन-चार तुलसी के पत्तों को गुनगुना गर्म पानी के साथ निगल जायें।

मूल स्रोत- 5 quick-fixes for acidity you can try at home!

अनुवादक- Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।