
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 20, 2023 1:09 PM IST
Side Effects of Skipping Breakfast: ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील माना जाता है। अगर दिन की शुरुआत हेल्दी और पौष्टिक आहार से हो, तो दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और आप स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सुबह नाश्ता करने का भी समय नहीं है। कई लोगों को सुबह ऑफिस जाने की जल्दी होती है, जिसके कारण कुछ लोग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। तो कई लोग वजन घटाने के चक्कर में सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह नाश्ता न करने से आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, ब्रेकफास्ट स्किप करने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसके कारण आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। तो आइए, जानते हैं सुबह नष्ट न करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है और इसके नुकसान क्या हैं?
कई लोगों को लगता है कि सुबह नाश्ता न करने से उनका वजन जल्दी कम हो जाएगा। जबकि ऐसा सोचना गलत है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल, ज्यादा देर तक भूखे रहने के बाद आप लंच में ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिसके कारण वजन बढ़ सकता है।
ब्रेकफास्ट स्किप करने से डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। कई रिपोर्ट्स ने यह बात सामने आई है कि जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, उन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा रहता है।
सुबह नाश्ता न करने की वजह से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसके कारण एनर्जी लेवल डाउन हो सकता है। ऐसे में, एनर्जी की कमी की वजह से आपको पूरे दिन थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। नाश्ता न करने पर भूख के कारण दिनभर मूड भी खराब रह सकता है।
सुबह नाश्ता न करने की वजह से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सका है। इतना ही नहीं, समय पर ब्रेकफास्ट न करने के कारण भी दिल के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
सुबह नाश्ता न करने के कारण इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसके कारण शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ नहीं पता है। इसकी वजह से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। ब्रेकफास्ट में हेल्दी और पौष्टिक चीजें खाकर आप खुद को कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं।