Bilateral Pleural Effusion: दिलीप कुमार के फेफड़ों में भर गया है भयंकर पानी, प्लूरल इफ्यूजन बीमारी के हैं लक्षण

एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को प्लूरल इफ्यूजन (Bilateral Pleural Effusion) नामक बीमारी हुई है। जानिए कितनी खतरनाक है फेफड़ों की ये बीमारी

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 7, 2021 2:05 PM IST

बॉलीवुड के वेटरन एक्‍टर दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्‍कत होने और तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्‍हें कुछ दिन पहले मुंबई के हिन्‍दुजा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दिलीप कुमार आईसीयू में ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर हैं लेकिन उनकी तबीयत पहले से काफी सही है। डॉक्‍टर्स का कहना है कि दिलीप कुमार को प्लूरल इफ्यूजन (Bilateral Pleural Effusion) नामक बीमारी हुई है। क्‍या होती है प्लूरल इफ्यूजन बीमारी? दरअसल, यह फेफड़ों से जुड़ी एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसके होने पर फेफड़ों के बाहर भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। इस बीमारी को यूं भी समझ सकते हैं कि इसके होने पर फेफड़ों में पानी भर जाता है। आइए विस्‍तार से जानते हैं क्‍या है प्लूरल इफ्यूजन बीमारी और क्‍यों होती है ये-

क्‍या होता है प्लूरल इफ्यूजन (What Is Bilateral Pleural Effusion)

यह एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें फेफड़ों के अंदर पानी भर जाता है। इस रोग डॉक्‍टर अलग अलग तकनीक का प्रयोग कर फेफड़ों से पानी निकालते हैं। ऐसी कई स्थिति हैं जिनके कारण ये समस्‍या हो सकती है। प्लेउरा (Pleura) एक पतली झिल्‍ली होती है जो आपके फेफड़े से सटी हुई और आपकी चेस्‍ट वॉल के अंदर होती है। प्लूरल इफ्यूजन की स्थिति में प्लेउरा लाइन के आसपास की जगह में पानी जमा हो जाता है। आमतौर पर प्लेउरा स्‍पेस में 1 चम्‍मच के आसपास पानी जमा होता है, जो सांस लेते समय फेफड़ों को छाती की आराम से घुमने में मदद करता है।

प्लूरल इफ्यूजन के लक्षण (Symptoms Of Bilateral Pleural Effusion In Hindi)

  • सांस लेने में दिक्‍कत होना
  • बुखार
  • खांसी होना
  • सांस लेते वक्‍त छाती में दर्द होना

प्लूरल इफ्यूजन होने के कारण? (Causes Of Bilateral Pleural Effusion In Hindi)

  • ऑटोइम्‍यून बीमारियां भी प्‍लूरल इफ्यूजन का कारण बन सकती हैं।
  • धमनी में रुकावट भी इसका कारण हो सकता है।
  • यह रोग लिवर और किडनी की बीमारियों के कारण हो सकता है
  • फेफड़ों का कैंसर भी प्‍लूरल इफ्यूजन का कारण बन सकता है
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.