Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (95) को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। दिलीप कुमार के एक पारिवारिक मित्र, फैजल फारूकी ने ट्विटर के माध्यम से उनके स्वास्थ्य जानकारी दी।
फारूकी ने सोमवार को ट्वीट किया, "आपको सूचित करना चाहते हैं कि दिलीप कुमार को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। उनके लिए प्रार्थना। आपको ट्विटर पर जानकारी देते रहेंगे।"
Want to inform you @TheDilipKumar has been admitted to hospital last night. He's being treated for recurrent pneumonia. Praying...will keep you updated on twitter. --FF (@faisalMouthshut)
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) October 8, 2018
पिछले सप्ताह भी दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार निमोनिया जैसी बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण जानें।
क्या है निमोनिया- निमोनिया एक खतरनाक बीमारी है। तुरंत इलाज न कराया जाए, तो फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। निमोनिया फेफड़ों में असाधारण तौर पर सूजन आने के कारण होता है। इसमें फेफड़ों में पानी भी भर जाता है। आमतौर पर निमोनिया कई कारणों से होता है, जिनमें प्रमुख है बैक्टीरिया, वायरस, फंगी या अन्य कुछ परजीवी। इनके अलावा कुछ रसायनों और फेफड़ों पर लगी चोट के कारण भी निमोनिया होता है।
निमोनिया के लक्षण
- खांसी, सीने में दर्द, बुखार और सांस लेने में मुश्किल।
- सांस तेज लेना, कफ की आवाज आना आदि भी निमोनिया का संकेत हो सकते हैं।
- उल्टी होना, सीने या पेट के निचले हिस्से में दर्द होना।
- होंठों और नाखून का रंग नीला पड़ना।
- तेज बुखार, कंपकंपी, कफ, शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द भी निमोनिया के लक्षण हैं।
- पांच साल से कम उम्र के ज्यादातर बच्चों में निमोनिया होने पर उन्हें सांस लेने तथा दूध पीने में भी दिक्कत होती है। वे सुस्त हो जाते हैं।
- छोटे बच्चों में निमोनिया की शुरुआत हल्के सर्दी-जुकाम से होती है, जो धीरे-धीरे निमोनिया में बदल जाती है।
- बुजुर्गों में मतिभ्रम निमोनिया का सबसे प्रमुख संकेत हो सकता है।
इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)