Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart Health Kharab Hone ke Lakshan: हृदय हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हृदय यानी हार्ट, शरीर में रक्त और ऑक्सीजन को पंप करने का काम करता है। यह शरीर के सभी हिस्सों में रक्त पहुंचाता है। साथ ही, रक्त वाहिकाओं के साथ मिलकर कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बनाता है। हृदय कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों तक ले जाता है। हृदय शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। इसलिए हृदय का हमेशा स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। हृदय में किसी भी तरह की खराबी होने पर व्यक्ति को तरह-तरह के लक्षणों का अनुभव होता है। अगर आपको रात के समय इन लक्षणों का अनुभव हो, तो समझ जाएं कि आपकी हार्ट हेल्थ खराब हो रही है (Heart Diseases Symptoms in Hindi)। आइए, काश्वी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के एमडी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से जानते हैं-
अगर आपको रात में सोते समय ज्यादा पसीनाआता है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह खराब हार्ट हेल्थ का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से आपको चिपचिपा महसूस हो सकता है। हार्ट हेल्थ खराब होने पर आपको पंखा या एसी में रहने के बावजूद भी पसीना आ सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
सांस लेने में तकलीफ भी खराब हार्ट हेल्थ का संकेत माना जाता है। अगर आपको रात के समय अचानक से सांस लेने में मुश्किल होती है, तो इस संकेत को सामान्य बिल्कुल न समझें। यह संकेत हृदय से जुड़ी बीमारियों या खराब हृदय की ओर इशारा करता है।
अगर रात में सोते समय अचानक से सीने में दर्द का अनुभव हो, तो इस संकेत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, सीने में दर्द, खराब हार्ट हेल्थ का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से आपको सांस फूलना, सीने में जलन और भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। यह हार्ट अटैक का संकेतहो सकता है। अगर आपको यह संकेत नजर आता है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
वैसे तो खांसी होना एक आम समस्या है। लेकिन, अगर आपको अक्सर ही सोते समय खांसी होती है, तो यह खराब हार्ट हेल्थ का संकेत (Kharab Heart Health ka Sanket) हो सकता है। नींद के दौरान तेज खांसी आने के संकेत को अनदेखा करना सही नहीं है। खांसी के साथ ही बलगमभी निकल सकता है। ये लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
रात के समय थकान महसूस होना सामान्य है। लेकिन, अगर आपको अक्सर ही रात के समय थकान और कमजोरी का अनुभव होता है, तो यह खराब हार्ट हेल्थ का संकेत हो सकता है। अगर आपने ज्यादा काम नहीं किया है, इसके बावजूद भी हर वक्त थका हुआ महसूस हो रहा है तो इस संकेत को इग्नोर न करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।