Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips for Eye Care: लॉकडाउन (Lockdown) के कारण हम हमेशा अपनी बोरियत को दूर करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर कुछ ना कुछ करते रहते हैं। कभी अपना फेवरेट वेब सीरीज देखते हैं, तो कभी कंप्यूटर पर ऑफिस का काम करते हैं। ऐसे में हमारी आंखों पर इसका बुरा असर पड़ता है। मोबाइल का अधिक इस्तेमाल और डिजिटल डिवाइस के संपर्क में आने से आंखों पर इसका ज्यादा खतरा होता है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली नीली किरणें हमारी आंखों को खराब कर सकती हैं।
आंखों में होने वाली ड्राइनेस (Eye dryness) का सबसे बड़ा कारण मोबाइल और टीवी है। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम के चलते सारा दिन ऑफिस का काम करने वाले लोगों को भी आंखों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अपनी आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इन डिवाइसेज से आंखों में होने वाली थकान और जलन को दूर करने के लिए हमें कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, ताकि हम अपनी आंखों को स्वस्थ (Eyes Care Tips) रख सकें। चलिए जानते हैं कुछ (Tips for Eye Care) महत्वपूर्ण टिप्स-
स्क्रीन पर काम करते-करते यदि आपको थकान या नींद, आंखों में भारीपन, जलन महसूस हो तो तुरंत कुछ समय के लिए अपनी आंखों को बंद कर लें। इसके अलावा हर 15 से 20 मिनट तक काम करने के बाद भी आप ऐसा कर सकते हैं। हर दो घंटे के अंतराल में अपने फेस पर मसाज करें। इसके लिए आप सबसे पहले अपने हाथों को रगड़ें, फिर इन हाथों को अपने चेहरे पर फेरें। इससे आंखों को काफी लाभ होगा।
अगर आप ऑफिस का काम करने के लिए स्क्रीन का उपयोग करने जा रहे हैं, तो इस दौरान कुछ उपयोगी काम भी करें। आप काम के साथ-साथ कुछ न्यू एक्सरसाइज ट्राई करें। इसके साथ बीच-बीच में कुछ अलग पढ़ने की कोशिश करें। इससे स्क्रीन इस्तेमाल करने का टाइम बंटेगा, जिससे आंखों का एक्सरसाइज भी हो जाएगा। इसके साथ ही आप दूसरे काम पर भी फोकस अच्छी तरह से कर पाएंगे।
ऑफिस का काम करने के लिए 24 घंटे स्क्रीन पर लगे रहने से आंखों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप जल्द से जल्द ऑफिस का काम खत्म कर लें और फिर दोबारा गैजेट्स का यूज ना करें। कुछ समय अपनी फैमिली के साथ बिताएं। अगर अकेले रहते हैं और कोई पेट है, तो उसके साथ खेलें। बालकनी में फूल-पौधों में पानी डालें। हरियाली को देखने से भी आंखों पर अच्छा असर पड़ता है। इससे आपकी आंखें भी सही रहेंगी और मूड भी फ्रेश होगा।
बादाम, अखरोट, मछली और खट्टे फल आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। संतुलित आहार के सेवन से ना सिर्फ आंखों की समस्या दूर होती है, बल्कि इससे शरीर का वजन भी कंट्रोल होता है। भोजन में संतुलित आहार को शामिल करने से टाइप-2 डायबिटीज को भी कंट्रोल में रख सकते हैं, जो वयस्को में अंधेपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
जब भी आप स्क्रीन पर काम करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके आसपास लाइट पर्याप्त हो। कम लाइट में काम करने से आंखों पर अधिक जोर पड़ता है, जिससे आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।
क्या विटामिन-D से कोरोना वायरस का कर सकते हैं बचाव? जानें क्या है सच
वर्क फ्रॉम होम में टाइपिंग पॉश्चर का रखें ख्याल, अपनाएं ये टिप्स