
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 20, 2020 8:15 PM IST
Pneumonia can cause coughing and chest pain when breathing or coughing.
Different Types of Cough: सर्दी-खांसी (Cold and Cough) हुई नहीं कि लोग केमिस्ट की दुकान से कोई एंटी-बायोटिक या कफ सिरप ले कर पी लेते हैं। लेकिन, ज़रूरी नहीं कि आपने जो दवा खरीदी है या जिसका सेवन आप कर रहे हैं वह आपके लिए असरदार है। दरअसल, ज़्यादातर लोगों को पता भी नहीं है कि सर्दी और खांसी के भी कई प्रकार होते हैं। खासकर, खांसी की वजहें और प्रकार अलग-अलग होते हैं। इसीलिए, उनका इलाज भी अलग तरीके से करना चाहिए।(Different Types of Cough in hindi)
Dry Cough Home Remedy: सूखी खांसी कर रही है परेशान तो आजमाएं हिंग और अदरक का ये नुस्खा
आमतौर पर खांसी के 2 प्रकार होते है-सूखी खांसी (ड्राई कफ) और गीली खांसी यानि वेट कफ। ड्राई कफ में गले में म्यूकस या कफ का निर्माण नहीं होता। इसके भी 3 प्रकार होते हैं। कभी-कभी वायरल की वजह से सूखी खांसी होती है, जिसके साथ नाक और गले में दर्द होता है।(Different Types of Cough)
Dry cough: सूखी खांसी से घर में है कोई परेशान तो आज़माएं ये टिप्स
इसमें लगातार खांसी होती है और गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है। बार्किंग या कुत्ता खांसी भी ड्राई कफ का एक प्रकार है। जिसमें, गले में लगातार घुरघुराहट महसूस होती है। इसमें, लैरिंक्स में सूजन और इंफेक्शन हो जाता है। इसमें जब मरीज़ को खांसी होती है तो, उसे सीने में दर्द होता है।
इस तरह की खांसी में, मरीज़ को बहुत अधिक कफ बनता है। इसमें, फेफड़ों में होने वाली समस्याओं जैसे ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और अस्थमा जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
सबसे पहले समझें कि, आपकी खांसी कैसी है। सूखी खांसी में अपने एयरवेज़ को नमी देने की कोशिश की जाती है। जिसके लिए भाप लेने जैसे घरेलू तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे, गले में होने वाली परेशानियां कम होती हैं। जबकि, इंफेक्शन की वजह से होने वाली खांसी में एंटी-बायोटिक्स की सलाह दी जाती है। इसीलिए, किसी भी प्रकार की खांसी में दवाइयों के सेवन से पहले डॉक्टर से सम्पर्क करें और उनकी सलाह के हिसाब से ही दवा का सेवन करें। (treatments of different types of cough)