... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 14, 2017 5:05 PM IST
देश में डायबिटीज से लगभग 50 मिलियन लोग पीड़ित हैं। इसमें ब्लड शुगर लेवल अधिक हो जाता है। इससे आपको कमजोरी, वजन गिरना, प्यास बढ़ना और लगातार पेशाब आना जैसी समस्या हो सकती है। लंबे समय के बाद आंखों, दिल और किडनियों को भी नुकसान हो सकता है। यह बीमारी दो तरह की होती है टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज। मुंबई स्थित हीरानंदानी हॉस्पिटल में कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉक्टर तेजल लाठिया, आपको इन दोनों के बीच अंतर बता रहे हैं।
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में अंतर
टाइप 1 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। जाहिर है यह एक हार्मोन है जो ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखने के लिए जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इम्यून सेल्स अग्न्याशय में इंसुलिन उत्पादन करने वाली सेल्स हमला करती हैं और उन्हें नष्ट कर देती हैं। इसलिए इसके मरीजों को इंसुलिन इंजेक्शन पर निर्भर रहना पड़ता है।
टाइप 2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन पैदा तो करता है, लेकिन इसका प्रभावी रूप से उपयोग करने में असमर्थ होता है। यानि इंसुलिन शरीर में रहते हुए भी ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल नहीं कर पाता है। समय के साथ, अग्न्याशय से इंसुलिन का उत्पादन करना मुश्किल हो जाता है, जिससे इंसुलिन की कमी हो जाती है।
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के कारण
अध्ययनों के अनुसार, टाइप 1 डायबिटीज के सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि टाइप 2 डायबिटीज के कारणों में लाइफस्टाइल फैक्टर जैसे वजन बढ़ना, जंक फूड खाना आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसके अलावा, टाइप 1 डायबिटीज को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज़ को जीवन शैली में बदलाव करके रोका जा सकता है।
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण
टाइप 1 के लक्षण बच्चों या किशोरों में अचानक बढ़ते हैं। इसका निदान हो सकता है अगर अचानक ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ने पर सही समय पर मेडिकल हेल्प ली जाए। जबकि टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं और जिन पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। टाइप 1 डायबिटीज के विपरीत, जब तक आप हालत का निदान नहीं करते तब तक आपको टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण नहीं हो सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock