Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैंसर और ट्यूमर में क्या अंतर है? क्या हर ट्यूमर कैंसर होता है- जानें डॉक्टर से

डॉ. विष्णु हरि बताते हैं कि ट्यूमर और कैंसर अलग-अलग होते हैं। हर ट्यूमर कैंसर बनेगा ही यह जरूरी नहीं होता (Cancer or tumor mein kya Antar hai) है।

कैंसर और ट्यूमर में क्या अंतर है? क्या हर ट्यूमर कैंसर होता है- जानें डॉक्टर से
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Vishnu Hari

Written by Ashu Kumar Das |Published : March 14, 2026 4:47 PM IST

Difference Between Tumor And Cancer : कैंसर या ट्यूमर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर और चिंता पैदा हो जाती है। हालांकि यह समझना बेहद जरूरी है कि हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता है। इस विषय पर जानकारी देते हुए फरीदाबाद के सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के एसोसिएट डायरेक्टर एवं प्रमुख (यूनिट I) - मेडिकल ऑन्कोलॉजी, हीमेटोलॉजी एवं BMT डॉ. विष्णु हरि (Dr. Vishnu Hari, Associate Director & Head (Unit I) - Medical Oncology, Haematology & BMT) के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के शरीर में बनने वाला ट्यूमर 2 प्रकार का होता है।

पहला सौम्य (Benign) और दूसरा होता है  घातक (Malignant)। सौम्य ट्यूमर शरीर के एक ही हिस्से तक सीमित रहते हैं और आमतौर पर इस प्रकार के ट्यूमर से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। जबकि जबकि घातक ट्यूमर कैंसर होता है। यह शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में बहुत ही तेजी से साथ पहुंचता है। आइए डॉ. विष्णु हरी से जानते हैं सामान्य ट्यूमर और कैंसर का पता कैसे लगाया जा सकता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं।

ट्यूमर और कैंसर में क्या अंतर है?

डॉ. विष्णु हरि का कहना है कि ट्यूमर का मतलब शरीरके किसी हिस्से में असामान्य रूप से कोशिकाओं का बढ़ना है। शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने बनाने वाला ट्यूमर मुख्य रूप से 2 प्रकार का होता है

Also Read

More News

  1. सौम्य ट्यूमर (Benign Tumor)- डॉक्टर बताते हैं कि यह शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलता। यह धीरे-धीरे बढ़ता है और कई मामलों में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता।
  2. घातक ट्यूमर (Malignant Tumor)- घातक ट्यूमर को ही कैंसर कहा जाता है। यह तेजी से बढ़ता है और शरीर के अन्य अंगों में फैल सकता है।

इसलिए हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता, लेकिन किसी भी असामान्य गांठ या सूजन की जांच कराना जरूरी होता है।

brain tumor, Brain Tumor Prevention, Brain Tumor Symptoms, brain changes, Brain health, treatment for brain tumor, early detection of brain tumor, brain tumor signs, brain tumor symptoms, brain tumor complications

कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य ट्यूमर जैसे लग सकते हैं। इसलिए कई बार लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यदि कुछ लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो जाता है।

  1. शरीर में बिना दर्द की गांठ- यदि शरीर के किसी हिस्से में अचानक गांठ बन जाए और वह धीरे-धीरे बढ़ने लगे, तो यह ट्यूमर का संकेत हो सकता है। खासकर स्तन, गर्दन, बगल या पेट में बनने वाले ट्यूमर की समय-समय पर जांच करवानी जरूरी होती है।
  2. बिना किसी कारण वजन कम होना- बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के वजन तेजी से कम होने लगे, तो यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिनमें कैंसर भी शामिल है।
  3. घाव भरने में समय लगना- शरीर पर कोई घाव हो और वो लंबे समय तक इलाज करवाने के बाद भी भरे नहीं, तो इसकी जांच करवाना बहुत जरूरी हो जाता है।

क्या हर ट्यूमर कैंसर होता है?

सौम्य ट्यूमर कैंसर नहीं होते हैं। ये आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ते हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलते। कई बार ये ट्यूमर लंबे समय तक शरीर में मौजूद रहते हैं और गंभीर नुकसान नहीं पहुंचाते। हालांकि, यदि इनका आकार बढ़ने लगे या आसपास के अंगों पर दबाव पड़ने लगे, तो आपको सर्जरी और अन्य विकल्प अपनाने की सलाह दी जाती है।

निष्कर्ष

कैंसर और ट्यूमर का नाम भले ही डरावना लगता हो, लेकिन सही समय पर पहचान और इलाज से इस बीमारी से लड़ना संभव है। शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. विष्णु हरि कहते हैं कि हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता है, लेकिन शरीर में ट्यूमर बन रहा है, तो इसकी जांच कराना बहुत जरूरी होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता है।
  • ट्यूमर और कैंसर अलग-अलग होते हैं।
  • कैंसर और ट्यूमर का इलाज संभव है।

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।