... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 7, 2017 3:39 PM IST
Covering your mouth while sneezing can help you to keep away from strep throat infection. © Shutterstock
मुझे याद है कि जब मैं छोटा था और कभी गले में खराश (sore throat) होती थी, तो पेरेंट्स मुझे डॉक्टर के पास ले जाते थे। डॉक्टर इसके लिए एक टेस्ट करता था, जिसे स्ट्रैप टेस्ट कहते हैं, इसमें इन्फेक्शन के पता लगाने के लिए एक क्यू टिप गले में डाली जाती है। हालांकि रिजल्ट अधिकतर नेगेटिव ही आता था। मुझे हमेशा लगता था कि इससे यह कैसे पता चल सकता है कि यह सिर्फ गले की खराश ही हो सकती है। इस सवाल का जवाब मुझे ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुब्रता दास से मिला। आपको स्ट्रैप टेस्ट कराने से पहले इन बातों को जान लेना जरूरी है।
स्ट्रेप थ्रोट एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है
यह एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जिससे फैरिंक्स (pharynx) यानि ग्रसनि का सूजन हो सकती है। स्ट्रैप बैक्टीरिया मुंह और नाक से गले को अपना रास्ता बनाते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। यानी स्ट्रैप बैक्टीरिया से और सोर थ्रोट वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है।
स्ट्रेप थ्रोट भी सोर थ्रोट की तरह ही है
आमतौर पर बैक्टीरिया के संपर्क में आने के पांच दिनों के भीतर सोर थ्रोट होता है, जो कि स्ट्रेप थ्रोट के सबसे सामान्य लक्षणों में से एक होता है। इसमें आपको आप इसे निगलने में दर्द होगा और गले में दर्द और सूजन होगी। स्ट्रेप थ्रोट के लक्षणों में अचानक बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना, भूख की कमी और लिम्फ नोड्स में सूजन होना शामिल हैं।
स्ट्रेप थ्रोट टेस्ट जरूरी है
अगर वायरल इन्फेक्शन है, तो आप अपने गले को ऐसे ही छोड़ दें लेकिन अगर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, तो जितना जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। क्योंकि एंटीबायोटिक्स लेने के बाद ही आप आराम महसूस करेंगे।
स्ट्रैप को आप खुद नहीं देख सकते
अगर आपने ग्रसनिका को देखने की कोशिश और पाया कि यह लाल है और इसमें सूजन है, तो आपको बता दें कि ऐसे लक्षण वायरल इन्फेक्शन भी नजर आ सकते हैं। इसलिए टेस्ट जरूरी है ताकि सही तरीके से इलाज किया जा सके।
अपने आप को थोड़ी देर के लिए अलग करें
एंटीबायोटिक दवाएं लेने के बाद आपको एक दिन के लिए लोगों से दूर रहना चाहिए ताकि इन्फेक्शन उन्हें ना फैले। स्ट्रेप बैक्टीरियल के जरिए फैलता है और यह इन्फेक्शन आपके आसपास वाले व्यक्ति को सिर्फ खांसी से भी फैल सकता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.