Advertisement

घमौरियां और धूप से होने वाली एलर्जी में क्या अंतर है और इसका इलाज कैसे करें

गर्मियों के मौसम में होने वाली स्किन डिजीज से बचने के लिए उनके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। इसलिए इस लेख में एक्सपर्ट्स से जानेंगे घमौरियां और सन एलर्जी में क्या अंतर है

Written By Mukesh Sharma
Published : April 28, 2026 7:06 AM IST

अप्रैल में ही इतनी तेज धूप और गर्मी पड़ने लगी है, मानो जैसे कि जून का महीना चल रहा हो। धूप और गर्मी जितनी ज्यादा बढ़ती है, उसका हेल्थ पर असर भी उतना ही ज्यादा पड़ने लगता है। यही कारण है कि अभी से पहले लोगों को घमौरियां और धूप के कारण होने वाली अन्य समयाओं की दिक्कत होने लगी हैं। इन स्किन प्रॉब्लम्स का जल्द से जल्द इलाज कराना बेहद जरूरी है, लेकिन इलाज के लिए जरूरी है उस समस्या को समझना। क्योंकि कई बार समस्याको समझना ही अपने आप में एक बड़ी टेंशन बन जाती है। क्योंकि गर्मियों में होने वाली कई स्किन प्रॉब्लम्स जैसे घमौरियां या धूप से एलर्जी व सनबर्न आदि एक जैसी दिखती हैं और इनके कुछ लक्षण भी एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन इनका इलाज पूरी तरह से अलग-अलग होता है। जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. विपिन कुमार जैन ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनकी मदद से इस लेख में हम घमौरियों और धूप से होने वाली एलर्जी व सनबर्न के बीच अंतर का पता लगाएंगे।

क्या घमौरियां ही धूप की एलर्जी है?

बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझ बैठते हैं, जबकि ये एक दूसरे से पूरी तरह से अलग-अलग हैं। ये दोनों गर्मियों के दिनों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम हैं और इनके कुछ लक्षण भी आपस में मेल खाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को जानकारी है कि ये दोनों ही चीजें अलग-अलग हैं।

Advertisement

  • घमौरियां (Heat Rash) - आपने घमौरियों के बारे में बहुत सुना होगा, लेकिन आपको बता दें कि ये धूप से होने वाली एलर्जी व सनबर्न से पूरी तरह से अलग होती हैं। घमौरियां तब होती हैं, जब ज्यादा पसीना आने के कारण पसीने की ग्रंथियां रुक जाती हैं। इसमें त्वचा पर बारीक दानें होने लगती हैं और अगर स्थिति गंभीर है तो कई बार छोटे-छोटे फफोले भी बन जाते हैं। यह किसी प्रकार का इन्फेक्श या एलर्जी नहीं है, लेकिन इससे ये समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
  • धूप से एलर्जी (Sun Allergy) - इसके नाम से ही जब तेज धूप के कारण स्किन पर रिएक्शन होता है, तो उसे सन एलर्जी कहा जाता है। यह आमतौर पर उन लोगों में होता है, जिनकी स्किन सेंसिटिव है और ऐसे में तेज पराबैंगनी किरणों (UV Rays) स्किन को डैमेज कर देती हैं। इसके कारण स्किन में लाल चकत्ते बनने लगते हैं और छोटे-छोटे दाने बन सकते हैं। अगर स्थिति गंभीर होती है, तो फफोले भी बन सकते हैं।

इन दोनों में एक अंतर और देखा जा सकता है, जैसे घमौरियां आमतौर पर शरीर के उस हिस्से में होती हैं जहां पसीना ज्यादा आता है जैसे गर्दन, पीठ, छाती और कांख आदि। वहीं सन एलर्जी आमतौर पर त्वचा के उन हिस्सों में होती है जो धूप के ज्यादा संपर्क में आते हैं जैसे चेहरा, गर्दन और हाथ आदि।

FAQ'S

1. धूप से स्किन को क्या नुकसान होते हैं?

तेज धूप से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणें (UV Rays) सनबर्न, एजिंग और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

2. घमौरियां क्यों होती हैं?

गर्मियों में ज्यादा पसीना आने या धूल-मिट्टी के कारण जब पसीने की ग्रंथियां रुक जाती हैं, तो घमौरियां हो जाती हैं।

(और पढ़ें - गर्मियों में घमौरियां हटाने के लिए क्या लगाएं?)

Advertisement

घमौरियों से बचाव कैसे करें

गर्मियों में घमौरियों से बचाव करने का सबसे अच्छा तरीका है, कि ज्यादा पसीना न आने दें और उसके लिए कुछ टिप्स हैं -

  • ठंडे मौसम में रहें जिसके लिए आप एसी, पंखा या कूलर की मदद ले सकते हैं
  • दिन में दो से तीन बार नहा लें अगर आप बाहर से आए हैं तो भी जरूर नहाएं
  • ढीले-ढाले कपड़े पहनें, अगर सूती हैं तो और अच्छा है

इन बातों का ध्यान रखने के बाद भी अगर आपको घमौरियां हो जाती हैं, तो उसके लिए आपको कोई भी घर का नुस्खा अपनाने की बजाय डॉक्टर से दिखा लेना चाहिए। डॉक्टर आपको कुछ लोशन व दवाएं दे सकते हैं, जिनसे आपको जल्दी आराम होगा।

(और पढ़ें - किस तरह गर्मियां आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं?)

सन एलर्जी से बचाव कैसे करें

तेज धूप से बचना ही इससे बचाव करने का सबसे प्रभावी तरीका है -

  • स्किन के लिए कम से कम 30 या उससे ज्यादा SPF वाली सनस्क्रीन का उपयोग करें
  • घर से बाहर निकलते समय पूरी स्लीव वाले कपड़े पहनें और टोपी या छाते का इस्तेमाल करें
  • अगर जरूरी न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर ही न निकलें

अगर इन बातों का ध्यान रखने के बावजूद भी आपको सन एलर्जी हो गई है, तो उसके लिए आपको घर पर कोई नुस्खा अपनाने की बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर स्किन की स्थिति की अच्छे से जांच करेंगे और उसके अनुसार आपको दवाएं देंगे।

अस्वीकरण: यह लेख सिर्फ स्किन से स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताई कई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।