Symptoms of Corona and Flu: कोरोनावायरस के लक्षण और फ्लू के लक्षणों में यूं करें फर्क

कोरोना और सामान्य से फ्लू के लक्षण (Symptoms of flu) बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमित लोगों में भी पहले माइल्ड लक्षण (Symptoms of coronavirus) खांसी, सर्दी, बुखार ही नजर आते हैं। जब किसी को वायरल या फ्लू (Flu) होता है, तो भी यही लक्षण (Symptoms of Corona & Flu) नजर आते हैं, ऐसे में किसी को फ्लू हुआ है या कोरोना, इसका पता कैसे लगाएं, यह एक बड़ा सवाल है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 31, 2020 3:46 PM IST

Symptoms of Corona & Flu: कोरोनावायरस (Coronavirus) का दहशत लोगों में इतना बढ़ गया है कि मौसम बदलने के कारण होने वाले खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार के होने पर भी वो घबरा जा रहे हैं और इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंच जा रहे हैं। लोग डरें भी तो क्यों ना। कोरोना और सामान्य से फ्लू के लक्षण (Symptoms of flu) बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमित लोगों में भी पहले माइल्ड लक्षण (Symptoms of coronavirus) खांसी, सर्दी, बुखार ही नजर आते हैं। जब किसी को वायरल या फ्लू (Flu) होता है, तो भी यही लक्षण (Symptoms of Corona & Flu) नजर आते हैं, ऐसे में किसी को फ्लू हुआ है या कोरोना, इसका पता कैसे लगाएं, यह एक बड़ा सवाल है।

बारीक फर्क है कोरोना और फ्लू के लक्षणों में (Symptoms of Corona & Flu)

अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि खांसी या बुखार होने पर कोरोना का टेस्ट (Corona Test) कराना चाहिए या नहीं? इन दोनों में फर्क तो है, लेकिन वह फर्क बेहद बारीक है, जिसे हर किसी को जान लेना चाहिए। सबसे पहली बात तो कोरोनावायरस और फ्लू का वायरस बिल्कुल अलग है। ये दोनों ही वायरस अलग-अलग परिवार के हैं। कोविड-19 (COVID-19) नोवेल कोरोनवायरस है, जो पहली बार 2019 में सामने आया है और तब से लेकर अब तक दुनिया में तबाही मचा रहा है। फ्लू का वायरस काफी पुराना है और इसके बारे में लोग जानते हैं। इससे जान को नुकसान नहीं होता है। दोनों के ही शुरुआती लक्षण (Symptoms of Corona & Flu) आपस में मिलते हैं, लेकिन फिर भी आप इनमें पहचान कर सकते हैं यानी की आप ये जान सकते हैं कि आपको कोरोना है या सिर्फ फ्लू।

बुखार के साथ सांस लेने में हो तकलीफ तो हो जाएं अलर्ट

जब किसी व्यक्ति को फ्लू होता है, तो उसे सिर्फ बुखार होता है, उसे सांस लेने में कोई तकलीफ महसूस नहीं होती है। जबकि, कोरोना संक्रमित होने पर आपको तेज बुखार के साथ सांस लेने में भी परेशानी आने लगती है। इसके अलावा सूखी खांसी भी होती है। सूखी खांसी होना यानी आप कोविड-19 से संक्रमित हैं। सूखी खांसी के साथ गले में खराश होना भी कोरोना का एक लक्षण (Covid-19 symptoms) है। तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ होना, ये कोरोनावायरस के मुख्य शुरुआती लक्षण हैं। ऐसे में बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इन सभी लक्षणों के आधार पर आपको कोविड-19 का टेस्ट (Covid-19 Test) होगा, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं या  नहीं।

Spices to Boost Immunity : कोरोनावायरस से बचना है तो भोजन में शामिल करें ये 4 मसाले, बूस्ट होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, फ्लू से भी होगा बचाव

खून में ऑक्सीजन की हो जाती है कमी

कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होगा, तो उसके खून में आक्सीजन की कमी होने लगती है। इस लक्षण को डॉक्टर ही जांच के बाद पकड़ सकते हैं।

कोरोनावायरस के आम लक्षण (Common Symptoms of corona)

बुखार

बहती नाक या स्टफी नाक

कफ (Symptoms of Corona & Flu)

गले में खराश, सिर दर्द

मिडिल ईयर इंफेक्शन होने पर कान दर्द

कोविड-19 के गंभीर लक्षण (Serious Symptoms of coronavirus)

दस्त, उल्टी

सांस लेने में तकलीफ होना

फेफड़े में परेशानी और निमोनिया होना

किडनी प्रभावित होने पर पेशाब कम आना

उल्दी, दस्त, जी मिचलाना

पेशाब ना हो

फ्लू के लक्षण (Symptoms of Flu in hindi)

सर्दी-जुकाम होना, एक-दो दिन बुखार रहना, खांसी, सिरदर्द, आंख लाल होना, आंखों से पानी आना आदि लक्षण नजर आते हैं।

Covid-19 Vs Flu in Hindi: कोरोना वायरस और फ्लू में क्या है अंतर?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source