Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस में क्या है अंतर, जानें इनके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में

रूमेटाइड आर्थराइटिस और आर्थराइटिस दोनों का नाम काफी मिलता झुलता है, लेकिन इन दोनों ही बीमारियों मे काफी अंतर है और इनका इलाज अलग-अलग तरीके से करना जरूरी है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

आर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस में क्या है अंतर, जानें इनके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 10, 2024 5:41 PM IST

हड्डियों से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनके नाम आपस में काफी मिलते जुलते हैं, जो पहले बार सुनने वाले कोई लोगों को लिए उलझन में डाल देने वाले हो सकते हैं। लेकिन इन बीमारियों के नाम के साथ इनकी सही पहचान होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इनके सिर्फ नाम मिलते हैं, इनके इलाज की दवाएं, बचाव के तरीके और लक्षण आदि बहुत सी चीजें अलग-अलग हो सकती हैं। इसी प्रकार अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस दोनों के नाम एक दूसरे से मिलते झुलते होने के बावजूद भी ये बीमारियां दोनों से अलग हैं। इन दोनों बीमारियों की सही पहचान होना जरूरी है, ताकि सही दवा की मदद से इनका इलाज शुरू किया जा सके। इस लेख में हम आपको अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस दोनों के बीच अंतर के बारे में बताने वाले हैं। लेकिन पहले जान लेते हैं इनके बीच क्या समानताएं हैं और फिर जानेंगे इनके बीच के अंतर के बारे में।

आर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस के बीच समस्याएं

अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस के बीच सबसे प्रमुख समानता यही है कि ये दोनों ही बीमारियां प्रमुख रूप से हड्डियों के जोड़ों को ही प्रभावित करती है। अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस दोनों में ही जोड़ों में सूजन, जकड़न व दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन इन सब के बावजूद इनमें कुछ असामान्यताएं भी हैं, जिनका पता लगाना जरूरी होता है।

अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस के बीच अंतर

आर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस के बीच सबसे बड़ा जो अंतर है, वह है इनका प्रकार। रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जबकि जोड़ों में सूजन व जलन पैदा करने वाली सभी बीमारियों को अर्थराइटिस कहा जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो रूमेटाइड अर्थराइटिस भी अर्थराइटिस का ही एक प्रकार है। इसके अलावा भी अर्थराइटिस के कई प्रकार हैं जिनमें ओस्टियोआर्थराइटिस भी शामिल है।

Also Read

More News

अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज

अर्थराइटिस का इलाज स्थिति के कारण के अनुसार ही किया जाता है, जिनमें अर्थराइटिस के कुछ प्रकार ऐसे हैं, जिनका इलाज किया जा सकता है। जबकि रुमेटाइट जैसे कुछ प्रकार ऐसे भी हैं जिनका कोई इलाज नहीं है। रूमेटाइड अर्थराइटिस के लिए उपलब्ध दवाओं की मदद से सिर्फ इसके लक्षणों को ही कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय व जीवनशैली के कुछ बदलाव भी हैं, जिनकी मदद से रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षणों को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे करें पहचान

अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस दोनों के ही ज्यादातर लक्षण एक समान होते हैं और इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहली पहचान यह है कि अगर पेन किलर दवाएं लेने के कुछ समय बाद फिर से दिक्कत दर्द होने लगता है तो यह रूमेटाइड अर्थराइटिस हो सकता है। जिन लोगों को परिवार में पहले से ही किसी को रूमेटाइड अर्थराइटिस है, तो उसे अर्थराइटिस के किसी और प्रकार की बजाय रूमेटाइड अर्थराइटिस होने का खतरा ज्यादा रहता है।