
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : February 2, 2026 5:50 PM IST
Medically Verified By: Dr. Rahul Jain
Arthritis and Gout: हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कभी-न-कभी जोड़ों में होने वाले दर्द से परेशान होना पड़ता है। जोड़ों का दर्द सामान्य या किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। आमतौर पर जोड़ों के दर्द को गठिया से जोड़ा जाता है। जब भी किसी को गंभीर जोड़ों का दर्द परेशान करता है, तो अक्सर लोग कह देते हैं कि यह गठिया हो सकता है। लेकिन, आपको बता दें कि गाउट होने पर भी जोड़ सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। लेकिन, गठिया और गाउट क्या है? क्या गठिया और गाउट, दोनों अलग-अलग समस्याएं हैं? आइए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के डायरेक्टर-रूमेटोलॉजी डॉ. राहुल जैन से जानते हैं गठिया और गाउट में क्या अंतर होता है (Gathiya or Gout me Anter)?
डॉ. राहुल जैन बताते हैं, "गठिया जोड़ों से जुड़ी एक बेहद बड़ी समस्या होती है। इसकी वजह से जोड़ों में सूजन, अकड़न और लगातार दर्द महसूस होना आम है। पहले यह समस्या बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह युवाओं को भी अपने चपेट में ले रहा है। गठिया कई प्रकार का होता है, इसमें ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटॉइड आर्थराइटिस सबसे आम हैं।"
आपको बता दें कि ऑस्टियोआर्थराइटिस वह स्थिति होती है, जिसमें जोड़ों की हड्डियों के बीच मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे घिस जाता है। इसकी वजह से आपको काम करने या चलने-फिरने में मुश्किल हो सकती है। वहीं, रूमेटॉइड अर्थराइटिस में शरीर का इम्यून सिस्टम जोड़ों पर असर डालता है। इससे जोड़ों में सूजन और गंभीर दर्द झेलना पड़ता है।
गाउट को गठिया का ही एक प्रकार माना जाता है। जब शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है, तब गाउट की स्थिति पैदा होती है। दरअसल, यूरिक एसिड क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होता है। इसकी वजह से आपको अचानक से दर्द शुरू हो सकता है। गाउट का दर्द आमतौर पर रात के समय ज्यादा महसूस होता है।
| गठिया | गाउट | |
| लक्षण | जोड़ों में सूजन और अकड़न | असहनीय दर्द, लालिमा और सूजन |
| कारण | जोड़ों में टूट-फूट या ऑटोइम्यून के कारण होता है। | रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने से होता है। |
| प्रभावित अंग | कई जोड़ों को प्रभावित करता है। | पैर के अंगूठे और टखनों से शुरू होता है। |
| दर्द | दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है। | दर्द अचानक शुरू होता है। |
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।