Written by Sadhna Tiwari|Published : October 29, 2018 11:19 PM IST
पीरियड्स के दौरान लड़कियों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। अपच, पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द पीरियड्स के दिनों में आम समस्याएं जो लड़कियां और महिलाएं महसूस करती हैं। इसी तरह बहुत-सी महिलाओं की शिकायत है कि पीरियड्स के आसपास के समय उनका पेट फूल जाता है या कठोर हो जाता है। इस समस्या से राहत के लिए आप पीरियड्स के समय अपनी डायट में थोड़े बदलाव करें और खाएं ये चीज़ें जो आपको थोड़ी राहत देंगी।
Add The HealthSite as a Preferred Source
तरल पदार्थ ज़्यादा लें- पीरियड्स के दौरान बहुत-सी लड़कियों को खाने-पीने का मन नहीं करता। लेकिन ऐसे में भी आप अपने आप हाइड्रेट करें। जितना हो सके उतना पानी पीएं। दरअसल पीरियड्स के समय आप जो पानी पीएंगी वह आपके शरीर में जमा विषैले तत्वों और पदार्थों को बाहर निकालने का काम करेगा। इस तरह पेट को आराम मिलेगा और पेट फूलने जैसी परेशानियां कम महसूस होंगी।
केला- यह फल पेट को ठंडक देता है और कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाता है। दरअसल केला पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है। पोटैशियम शरीर में तरल पदार्थों का सही संतुलन बनाने में मदद करता है और इस तरह आपको वॉटर रिटेंशन या ब्लोटिंग जैसी परेशानियां नहीं होतीं। इसके अलावा केला खाने से आपको तुरंत शक्ति भी मिलती है, जिससे आपको कमज़ोरी महसूस नहीं होती।
सूखे मेवे- शक्ति और पोषण के लिए सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स और नट्स एक बेहतरीन तरीका है। ये हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे हेल्दी फैट्स हमारे प्रोस्टग्लैंडिन्स हार्मोन्स का स्तर कम करने में मदद करते हैं। ये वही हार्मोन्स हैं जो हमारे मसल्स पर दबाव डालने और सूजन बढ़ाने का काम करते हैं।
पैकेट बंद चीज़ें ना खाएं- पीरियड्स के दौरान पैकेट बंद जूस, एनर्जी ड्रिंक्स और चिप्स वगैरह खाने से बचें। इनमें सोडा, नमक और शक्कर की मात्रा बहुत अधिक होती है और ये चीज़ें पेट से जुड़ी परेशानियों को बढ़ाने का काम करती हैं।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.