... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 25, 2021 9:23 AM IST
Cancer diet tips: कैंसर के इलाज के दौरान 5 कमियां बिगाड़ देती हैं सेहत, इन डाइट टिप्स से पाएं राहत
कैंसर एक ऐसी समस्या है, जिसका सही समय पर निदान और इलाज दोनों जरूरी है। सही समय पर कैंसर की जांच और सही उपचार ही एक मात्र तरीका है, जो आपको कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है। कैंसर की स्थिति में आपको विशेष रूप से अपनी डाइट का ध्यान रखना होता है ताकि इसकी जटिलताओं को कम किया जा सके। कैंसर की डाइट यूं तो डॉक्टर आपको शेयर करते हैं, जिसके लिए आपको सरकारी अस्पतालों में चक्कर या फिर भारी-भरकम पैसे खर्च करने होते हैं। लेकिन क्या हो कि आपको ऐसी डाइट के बारे में पता चल जाए, जो आपको लंबे समय तक फिट रखेगी और कैंसर की समस्या को कुछ वक्त तक के लिए आपको दूर रखेगी।
कैंसर के इलाज के दौरान हर किसी को खाने से संबंधित समस्या नहीं होती है। कैंसर से पीड़ित लोगों को अक्सर ऐसे आहार का पालन करना होता है जो पोषक भोजन के उनके सोच से अलग होता है। ट्रीटमेंट के दौरान कैंसर के रोगियों के लिए हाई न्यूट्रिशन बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। ये हाई न्यूट्रिशन वाले फूड आपके स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं और संक्रमण से शरीर के लड़ने की क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कैसे ये हाई न्यूट्रिशन फूड आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और आपको फिट रखते हैं। हाई न्यूट्रिशन वाले फूड न सिर्फ आपके शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं बल्कि आपके शरीर को तंदरुस्त रख, दूसरी बीमारियों से लड़ने में भी सहायता प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि हाई न्यूट्रिशन वाले फूड खाने से सेहत पर होने वाले सकरात्मक प्रभाव।
हाई न्यूट्रिशन फूड भले ही आपको कैंसर से जुड़ी समस्याओं में राहत प्रदान करते हैं लेकिन कैंसर के इलाज के दौरान अक्सर खाने से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो जाती है, जिनके बारे में आपको सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कि कैंसर के इलाज के दौरान खाने से संबंधित कौन-कौन सी आम समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैंः
कैंसर से जुड़ी इन सब कठिनाइयों के बीच खुद को कैसे सेफ रखें और क्या करें कि कैंसर रोगी अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकें आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातेंः
थोड़ा-थोड़ा खाएं
नियमित अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाएं, क्योंकि ना खाने से उल्टी की संभावना बनी रहती है।
धीरे-धीरे खाएं
धीरे-धीरे खाएं। ज्यादा तरल पदार्थ लें और गर्म भोजन से बचें।
तला-भुना खाने से बचें
तला, मसालेदार, वसायुक्त और तेज गंध वाले भोजन से बचें।
छिलका निकाल कर खाएं
कच्ची सब्जियां / सलाद और छिलका युक्त फलों के सेवन से बचें।
बासी चीजें खाने से बचें
बासी / बाहर या रोड साइड के खाना खाने से बचें।
तरल पदार्थ लें
यदि आपको चबाने या निगलने की समस्या है, तो नरम, अर्धनिर्मित, मिश्रित या मुख्य रूप से तरल आहार लें।
मुंफ की सफाई करें
अपने मुंह को साफ और नम रखें।
ये चीजें डाइट का हिस्सा बनाएं
ब्रेड, अनाज, चावल, पास्ता, दाल, फल, सब्जियां, अंडे और पोल्ट्री को लाभकारी भोजन माना जाता है।
(इनपुटः डॉ. प्रियंका वर्मा, हेमाटो-आंकोलोजिस्ट-कंसल्टेंट, रीजेंसी सुपरस्पेसलिटी हॉस्पिटल, कानपुर )
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.