
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 26, 2018 6:33 PM IST
आंवले या लहसुन का सेवन प्रतिदिन करें, क्योंकि इन्हें दिल के लिए अच्छा माना गया है। © Shutterstock
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, यदि दिल की बीमारियों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वर्ष 2020 तक देश में लगभग 10 करोड़ (100 मिलियन) से भी ज्यादा दिल के मरीज होंगे। आज आलम यह है कि कम उम्र के लोग भी दिल से संबंधित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है आज की लाइफस्टाइल। दिल के रोगों से पीड़ित लोगों को अक्सर यह दुविधा रहती है कि उन्हें किस तरह का खानपान करना चाहिए। खानपान और जीवनशैली में आप सकारात्मक परिवर्तन करके हृदय रोगों से लड़ सकते हैं। जो दिल की समस्याओं से बचना चाहते हैं, उन्हें भी नीचे दिए गए डायट चार्ट को फॉलो करना चाहिए। (इसे भी पढ़ें- लाइफस्टाइल में इन 5 चीजों को अपनाकर देखें, दिल रहेगा सेहतमंद)
खाने-पीने की चीजें करे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
दिल की समस्या कितनी गंभीर है, उसी के आधार पर खानपान भी होना चाहिए। खाद्य-पदार्थों से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रित होता है। कैलोरी, वसा, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम आदि की मात्रा को निधार्रित करके दिल की बीमारियों को कम किया जा सकता है। दिल के मरीज इस तरह से अपना डायट चार्ट बना सकते हैं। हालांकि, आपको किसी भी डायट चार्ट को फॉलो करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।
(इसे भी पढ़ें- आपको ”सीओपीडी” तो नहीं ? तो अपने दिल को रखें जरा संभालकर)
हार्ट पेशेंट के लिए डायट चार्ट
सात बजे सुबह- आप सुबह में सात या आठ बजे मलाई रहित एक गिलास दूध में चीनी डालकर पी सकते हैं। आप चाहें तो 3 से 4 बादाम भी खा सकते हैं।
सुबह नौ बजे- अंकुरित अनाज और एक प्लेट मिक्स या वेजीटेबल उपमा।
दोपहर 12 बजे- चोकर युक्त दो रोटी, एक कटोरी छिलके वाली दाल, आधा कटोरी चावल, एक कटोरी हरी सब्जी, दही और सलाद का सेवन जरूर करें।
तीन या चार बजे- चाय एक कप, भेल एक प्लेट या दो बिस्किट, फल एक (सेब, संतरा, अनार, नाशपती आदि)।
सात या आठ बजे- दिन में लंच के समय जैसा खाना खाया है ठीक वैसा ही रात के खाने में भी लीजिए।
नौ बजे- फल एक या दूध आधा गिलास पिएं।
(इसे भी पढ़ें- थकान, सांस में तकलीफ हो सकते हैं हार्ट डिजीज के लक्षण : एक्सपर्ट)
इन बातों का भी रखें ध्यान
- दिन भर आप जो भी खाते हैं, उसमें दो-तीन चम्मच घी व तीन-चार चम्मच तेल से ज्यादा का यूज न करें।
- मसालेदार भोजन, तली-भुनी चीजों और अधिक नमक के सेवन से बचें।
- हरी पत्तेदार सब्जियों एवं फल का सेवन अधिक मात्रा में करें।
- धूम्रपान, शराब या अन्य किसी नशीली वस्तु का सेवन बंद कर दें।
(इसे भी पढ़ें- हृदय रोग में गुणकारी मुलेठी के अन्य फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान)
- आंवले या लहसुन का सेवन प्रतिदिन करें, क्योंकि इन्हें दिल के लिए अच्छा माना गया है।
- सेब के मुरब्बे का सेवन हृदय रोगियों को विशेषकर करना चाहिए।
- हल्के-फुल्के व्यायाम, मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाएं।
- इन सभी बातों को फॉलो करेंगे, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद मिलेगा। खासकर वे हृदय रोग इस डायट चार्ट को जरूर फॉलो करें, जिनकी उम्र 40 से अधिक है।