
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
हम जो भी खाती हैं उसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। उदाहरण के लिए यदि हम अच्छी डाइट नहीं ले रहे हैं, तो हमारे अंगों को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे और हम कमजोर पड़ने लगेंगे। इसी प्रकार लाइफस्टाइल खराब होने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है और अन्य बीमारियां होने लगती हैं। इसी प्रकार हमारे बालों का भी सीधा संबंध हमारी डाइट और लाइफस्टाइल से होता है। अपने जीवन में लगभग हर किसी ने कभी न कभी बाल झड़ने, रूखापन या बालों से जुड़ी किसी अन्य समस्या का समाधान जरूर किया होगा। लेकिन इस दौरान हम कई बार यह भूल जाते हैं, कि सही डाइट न मिलने के कारण या फिर खराब लाइफस्टाइल के कारण भी हमें बालों से जुड़ी ये समस्याएं हो रही हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो ज्यादातर मामलों मे बालों की समस्या पैदा करती हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में -
हम डाइट से जुड़ी ऐसी कई गलतियां अक्सर कर देते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हमारे बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में -
हमारे शरीर में सेलेनियम जरूरत से ज्यादा होना फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि शरीर में जरूरत से ज्यादा सेलेनियम काफी नुकसान पहुंचा सकता है और इस कारण से बाल झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ प्रकार के नट्स, सीफूड और ऑर्गन मीट आदि में ज्यादा मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है।
शरीर में जिंक या आयरन की कमी होना भी बाल झड़ने या उनसे जुड़ी अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है। ठीक इसी प्रकार आयरन की कमी के कारण भी बाल झड़ने से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इन दोनों की एक साथ कमी होने स्थिति को और ज्यादा खराब कर सकता है।
आजकल टाइम की कमी होने के कारण ज्यादातर लोग बाहर का ही खा लेते हैं, यह जानते हुए भी यह कहीं न कहीं आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बाहर का खाना खाने से सेहत ही नहीं बालों से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।
शरीर को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है और जो लोग अपने शरीर को एक्टिव नहं रख पाते हैं, उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण पाचन क्रिया खराब हो जाती है और शरीर का वजन बढ़ने लगता है। इन दोनों ही स्थितियों का सीधा प्रभाव आपके बालों पर भी पड़ता है।
धूम्रपान करना हेयर लॉस व अन्य हेयर प्रॉब्लम्स के सबसे बड़े कारणों में से एक है। सिगरेट या हुक्का आदि पीने से कोशिकाएं संकुचित होने लगती हैं और इस कारण से सिर की त्वचा को पर्याप्त खून नहीं मिल पाता है। खून न मिलने के कारण बालों को भी पोषण नहीं मिल पाता और हेयर लॉस व अन्य समस्याएं होने लगती हैं।