Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips For Easier Menopause : मेनोपॉज महिलाओं की ज़िंदगी का एक मुश्किल समय है जब महिलाओं का मेंन्स्ट्रुअल साइकल धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। आमतौर पर महिलाओं के जीवन में मेनोपॉज की शुरूआत 40 वर्ष के आसपास की उम्र में होती है। इस दौर में महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से महिलाओं को कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने कुछ समय पहले मेनोपॉज के मुश्किल दौर से गुजर रही महिलाओं के लिए कुछ हेल्थ टिप्स शेयर कीं। यहां पढ़ें उन्ही टिप्स के बारे में। (Tips For Easier Menopause In Hindi)
मेनोपॉज के आस-पास के समय में होने वालो हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव के चलते महिलाओं को कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। इनमें से कुछ समस्याएं गम्भीर तो कुछ कम साधारण भी महसूस हो सकती हैं। यहां पढ़ें मेनोपॉज के प्रमुख लक्षणों के बारे में। (Most Common Symptoms of Menopause)
रुजुता दिवेकर मेनोपॉज में संतुलित और हेल्दी डाइट को महत्वपूर्ण बताया। रुजुता ने कहा कि, शरीर में होनेवाले बदलाव के समय शरीर को पोषण और सपोर्ट के लिए हेल्दी और संतुलित डाइट लेनी चाहिए। ऐसी महिलाओं को ऐसे समय में मौसमी, स्थानीय और अपना पारम्परिक भोजन खाना चाहिए। इसी के साथ अपनी डाइट वेरायटी का भी ध्यान दें। अलग-अलग तरह की फल, सब्ज़ियां, अनाज आदि शामिल करने से महिलाओं को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं और मेनोपॉज के लक्षणों से आराम मिलता है। साथ ही साथ खराब मूड को सुधारने और वेट को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
मेनोपॉज फेज़ को आसान बनाने के लिए रुजुता दिवेकर नियमित रुप से एक्सरसाइज करने की भी सलाह देती हैं। रुजुता दिवेकर के अनुसार, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर को शक्ति मिलती है। इससे सहनशक्ति और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। रुजुता महिलाओं को योगा, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइजेस करने की सलाह देती हैं। वह महिलाओं को डेली कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह देती हैं। (Tips For Easier Menopause By Rujuta Diwekar)
रुजुता दिवेकर ने बताया कि मेनोपॉज के दौर से गुज़र रही महिलाओं को अपने आराम का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार महिलाओं को रात में अच्छी नींद लेने के साथ-साथ दिन में भी आराम के लिए समय ज़रूर निकालना चाहिए। रुजुता ने सलाह दी कि महिलाएं दोपहर में भोजन के बाद कम से कम 20 मिनट की पॉवर नैप ज़रूर लें। इसके साथ ही उन्हें रात में जल्दी सोने की भी सलाह दी रुजुता ने। अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो-
View this post on Instagram
(डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई बीमारी और स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)