
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : February 4, 2026 12:05 PM IST
Medically Verified By: Dr. Priti Agarwal
Cancer Myths and Facts: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है और जानलेवा तक हो सकती है। हालांकि, आज के डिजिटल दौर में खाने और कैंसर को लेकर जितनी जानकारी तेजी से फैलती है, उतनी ही तेजी से गलतफहमियां भी फैलती हैं। नतीजा यह होता है कि लोग बिना वजह कुछ खाने से डरने लगते हैं। ये गलतफहमियां लोगों में डर या भय का माहौल बना देती हैं और उन्हें भ्रमित कर देती हैं। सही जानकारी की कमी की वजह से भी स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपको कैंसर और खान-पान से जुड़े मिथकों की सच्चाई को जानना बहुत जरूरी है, जिससे आपके मन में कोई शंका न रहे और आप आधी-अधूरी जानकारियों का शिकार न बने। आइए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. प्रीति अग्रवाल (Dr. Priti Agarwal, Sr. Consultant - Medical Oncology, Narayana Hospital Jaipur) से जानते हैं कैंसर और खान-पान से जुड़े मिथकों की सच्चाई-
सच्चाई: यह धारणा बहुत आम है कि चीनी खाने से सीधा कैंसर हो जाता है। जबकि, यह एक बहुत बड़ा मिथ है। चीनी को कैंसर का कारण नहीं माना जाता है। शरीर की सभी कोशिकाएं ऊर्जा के लिए शुगर का इस्तेमाल करती हैं। ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। लेकिन, चीनी को सीधा कैंसर से जोड़ना गलत है।
सच्चाई: आजकल यह दावा खूब किया जाता है कि सीड ऑयल या रिफाइंड ऑयल कैंसर का कारण बनता है, जबकि यह भी एक मिथ है। रिफाइंड ऑयल खाने से कैंसर नहीं होता है। हालांकि, अगर तेल को बार-बार गर्म किया जाता है, तो इस तेल से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, ज्यादा तला-भुना खाना भी सेहत के लिए हानिकार होता है।
सच्चाई: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होती है, जिनमें कहा जाता है कि प्लास्टिक की बोतल का पानी पीने से कैंसर होता है। जबकि, इसका और कैंसर का सीधा संबंध नहीं है। प्लास्टिक की बोतलों में माइक्रोप्लास्टिक कण हो सकते हैं, जो शरीर में प्रवेश करके नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे तो प्लास्टिक बोतल से कैंसर होने का खतरा बहुत कम है, लेकिन फिर भी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। आप इसके बजाय स्टेनलेस स्टील या ग्लास की बोतल का उपयोग कर सकते हैं।
सच्चाई: बार-बार खाना गर्म करके खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन, इसका कैंसर से सीधा संबंध नहीं है। अगर आप सही तापमान पर खाना गर्म करके खाएंगे, तो इससे कैंसर का खतरा नहीं रहता है। लेकिन, आपको खाने को बार-बार गर्म करके खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता हैऔर इससे जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
सच्चाई: हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन, यह कैंसर रोग को ठीक नहीं कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स यह दावा बिल्कुल नहीं करते हैं कि सिर्फ हल्दी खाने से कैंसर या कोई अन्य बीमारी ठीक हो सकती है।
सच्चाई: इंटरमिटेंट फास्टिंग या कीटो डाइट किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। इनसे वजन कम करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। लेकिन, यह कैंसर को ठीक कर सकता है, यह सरासर मिथ है। इसलिए किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
खाने को लेकर कैंसर से जुड़े ये मिथक डर पैदा करते हैं। इसलिए किसी भी मिथ को सच मानने से पहले उसकी जांच-परख जरूर करनी चाहिए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।