World AIDS Day 2017: एचआईवी और एड्स को लेकर नए डायग्नोसिस क्या हैं?

असुरक्षित सेक्स करने के कितने दिनों के अंदर एचआईवी टेस्ट करवाना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : December 1, 2017 8:51 AM IST

दिसम्बर 1 को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। इस साल 2017 को वर्ल्ड एड्स डे का थीम है ‘स्वास्थ्य का सही मुल्यांकन’ और उसके अंतगर्त स्लोगन है ‘हर किसी का योगदान’।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन के अनुसार एचआईवी आज एक प्रमुख विश्व्यापी स्वास्थ्य समस्या बन गया है। क्योंकि 2016 साल के आखिरी तक एचआईवी से लगभग 36.7 मिलियन लोग आक्रांत थे। हाल के आंकड़ो के अनुसार 2016 तक 1.8 मिलियन नए मरीज इस बीमारी के चपेट में आए है। यहां तक कि 1.8 मिलियन लोग एचआईवी से मरें जिन्हे इस बीमारी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी। वैसे तो बहुत लोग इस बीमारी के बात को बाहरी तौर पर स्पष्ट रूप से नहीं बता पाते है। यहां एचआईवी और एड्स के बारे में कुछ ऐसी बाते बताई जा रही है जिसके बारे में सबको पत होना चाहिए।

ज्यादातर लोगो के दिमाग में ये बात चलती रहती है बाहर के लोगों को इस बीमारी के बारे में पता न चल जाय। अगर टेस्ट मे रिपोर्ट पॉजिटिव हो तो सबको पता चलने का डर रहता है। डब्ल्युएचओ के अनुसार एचआईवी टेस्टिंग सर्विस को तीन चीजो का ध्यान रखना चाहिए। उनको पांच नियम का पालन करना चाहिए जैसे-  सूचित करना, बात को राज रखना, काउन्सिलिंग, सही टेस्ट का रिजल्ट और कनेक्शन (देखभाल, उपचार और दूसरी सुविधाओं से संबंध)।

हाल के डायग्नोसिस के अनुसार भारत में एचआईवी टेस्टिंस सेल्फ कीट का अविष्कार हुआ है जिससे एचआईवी है कि नहीं इसकी जांच मिनटों में हो जाती है। लैब में टेस्ट करवाने पर रिजल्ट के लिए दो-तीन दिन का इंतजार करने की ज़रूरत नहीं है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये दूसरों के तुलना में सस्ता भी है।

ज्यादातर लोगों के दिल में ये सवाल चलता है कि कब इसकी जांच करनी चाहिए और कैसे। जब कोई इंसान अनप्रोटेक्टेड सेक्स करता है तो उसको अपने सुरक्षा के लिए एचआईवी टेस्ट करवा लेना चाहिए। अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने के 90 दिनों के अंदर टेस्ट करवानी चाहिए। क्योंकि इस समय वायरस अपने चरम अवस्था में होता है जिसके कारण रिजल्ट सही मिलने की पूरी संभावना रहती है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock