डायबिटीज है तो रोज पिएं नाश्ते में दूध, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल : शोध

नाश्ते के दौरान लिए गए दूध से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा में कमी आती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 20, 2018 5:57 PM IST

यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। यदि आप ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो नाश्ते में दूध जरूर शामिल करें।

कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ग्वेल्फ और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि नाश्ते में उच्च प्रोटीन वाला दूध पीने से मधुमेह रोगियों को रक्त में शर्करा को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ग्वेल्फ और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के अनुसंधानकर्ताओं ने दिखाया है कि नाश्ते में बदलाव के जरिए टाइप 2 डायबिटीज के नियंत्रण में मदद मिलती है।

अनुसंधान के परिणाम के अनुसार, नाश्ते के दौरान लिए गए दूध से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा में कमी आती है। इसमें साथ ही कहा गया कि उच्च प्रोटीन वाला दूध सामान्य प्रोटीन वाले डेयरी उत्पादों की तुलना में खाने के बाद ग्लूकोज की मात्रा में कमी लाने में सहायक सिद्ध होता है।

''जर्नल ऑफ डेयरी साइंस'' में प्रकाशित अध्ययन नाश्ते के समय दूध पीने के महत्व को रेखांकित करता है। इससे कार्बोहाइड्रेट का पाचन धीरे-धीरे होता है और इससे रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि पोषण विशेषज्ञ हमेशा से पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते की हिमायत करते रहे हैं और यह अध्ययन नाश्ते में दूध को भी शामिल करने को बढ़ावा देता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source