hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज (Diabetes) एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है। जब, व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन (Insulin) नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। जैसा कि, इंसुलिन का बनना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त से शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज़ का संचार करता है।  इसीलिए, जब इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बन पाता तो पीड़ित व्यक्ति के बॉडी मेटाबॉलिज्म (Body Metabolism) पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

डायबिटीज क्या है? डायबिटीज़ के प्रकार कितने हैं ?

(Types of diabetes in hindi) हम जो भोजन करते हैं उससे, शरीर को ग्लूकोज प्राप्त होता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती हैं। यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती हैं और  ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर डायबिटीज़ 3 प्रकार का होता है-


  • टाइप-1 डायबिटीज

  • टाइप-2 डायबिटीज और

  • जेस्टेशनल डायबिटीज, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली हाई ब्लड शुगर की समस्या है।

डायबिटीज के कारण क्या हैं ?

(Causes of diabetes in hindi) जब शरीर सही तरीके से रक्त में मौजूद ग्लूकोज़ या शुगर का उपयोग नहीं कर पाता। तब, व्यक्ति को डायबिटीज़ की समस्या हो जाती है। आमतौर पर डायबिटीज के मुख्य कारण ये स्थितियां हो सकती हैं-


  • इंसुलिन की कमी

  • परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ होना

  • बढ़ती उम्र

  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

  • एक्सरसाइज ना करने की आदत

  • हार्मोन्स का असंतुलन

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • खान-पान की ग़लत आदतें

डायबिटीज़ के लक्षण क्या हैं ?

(Symptoms of diabetes in hindi) पीड़ित व्यक्ति के शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के अनुसार उसमें डायबिटीज़ के लक्षण दिखाई देते हैं। ज्यादातर मामलों में अगर व्यक्ति प्री डायबिटीज  या टाइप-2 डायबिटीज का से पीड़ित हो तो, समस्या की शुरूआत में लक्षण दिखाई नहीं पड़ते। लेकिन, टाइप-1 डायबिटीज के मरीज़ों में डायबिटीज़ लक्षण बहुत तेजी से प्रकट होते हैं और ये काफी गंभीर भी होते हैं। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के मुख्य लक्षण ये हैं-


  • बहुत अधिक प्यास लगना

  • बार-बार पेशाब आना

  • भूख बहुत अधिक लगना

  • अचानक से शरीर का वजह कम हो जाना या बढ़ जाना

  • थकान

  • चिड़चिड़ापन

  • आंखों के आगे धुंधलापन

  • घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना

  • स्किन इंफेक्शन

  • ओरल इंफेक्शन्स

  • वजाइनल इंफेक्शन्स

डायबिटीज का निदान क्या है ?

(Diagnosis of diabetes in hindi) डायबिटीज या मधुमेह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। डायबिटीज़ के निदान के लिए इस प्रकार के कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी जा सकती है-

ए1सी टेस्ट (A1C test or glycohaemoglobin test)

इस प्रकार का टेस्ट टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए किया जाता है। जिसमें, मरीज़ को हर 3 महीने में एक बार ब्लड टेस्ट कराना होता है और उसका एवरेज ब्लड ग्लूकोज़ लेवल जांचा जाता है। ए1सी टेस्ट में 5 से 10 तक के अंकों में ब्लड में ग्लूकोज़ का स्तर मापा जाता है। अगर टेस्ट रिपोर्ट में 5.7 से नीचे का आंकड़ा दिखाया जाता है तो वह नॉर्मल होता है। लेकिन अगर किसी का ए1सी लेवल 6.5% से अधिक दिखायी पड़ता है तो वह, डायबिटीज़ का मरीज़ कहलाता है।

फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज  टेस्ट

हाई ब्लड शुगर की स्थिति को समझने के लिए यह सबसे आम ब्लड टेस्ट है। इस टेस्ट के लिए व्यक्ति को खाली पेट रहते हुए ब्लड सैम्पल देना पड़ता है। जिसके लिए 10-12 घंटों तक भूखे रहने के लिए कहा जाता है। उसके बाद फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट डायबिटीज या प्रीडायबिटीज का पता लगाने के लिए किया जाता है।

ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस टेस्ट में भी खाली पेट रहते ही ब्लड सैम्पल लिया जाता है। यह टेस्ट करने से दो घंटे पहले मरीज को ग्लूकोज युक्त पेय पदार्थ पिलाया जाता है।

 

रैंडम ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस प्रकार के टेस्ट में पीड़ित व्यक्ति के ब्लड सैम्पल की  4 बार जांच की जाती है। अगर ब्लड शुगर लेवल दो बार नॉर्मल से ज़्यादा पाया जाता है तो प्रेगनेंट महिला को  जेस्टेशनल डायबिटीज होने की पुष्टि की जाती है।

 डायबिटीज़ का उपचार क्या है ?

(Diabetes treatment in hindi) टाइप-1 डायबिटीज का कोई स्थायी उपचार नहीं है इसीलिए, व्यक्ति को पूरी ज़िंदगी टाइप-1 डायबिटीज का मरीज़ बनकर रहना पड़ता है। ऐसे लोगों को इंसुलिन लेना पड़ता है जिसकी मदद से वे अपनी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, टाइप-2 डायबिटीज के लक्षणों से बिना किसी दवा के प्रतिदिन एक्सरसाइज, संतुलित भोजन, समय पर नाश्ता और वजन को नियंत्रित करके छुटकारा पाया जा सकता है। सही डायट की मदद से टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा कुछ ओरल एंटीबायोटिक्स दवाएं टाइप-2 डायबिटीज को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।

डायबिटीज से बचाव के उपाय क्या हैं

(Preventions of diabetes in hindi) डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे, आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।  लेकिन, कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।


  • मीठा कम खाएं। शक्कर से भरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से बचें।

  • एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, सुबह-शाम टहलने जाएं।

  • पानी ज़्यादा पीएं। मीठे शर्बत और सोडा वाले ड्रिंक्स पीने से बचें। आइसक्रीम, कैंडीज़ खाने से भी परहेज करें।

  • वजन घटाएं और नियंत्रण में रखें।

  • स्मोकिंग और अल्कोहल लेने से परहेज करें।

  • हाई फाइबर डायट खाएं,प्रोटीन का सेवन भी अधिक मात्रा में करें।

  • विटामिन डी की कमी ना होने दें। क्योंकि, विटामिन डी की कमी से डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ता है।

More From डायबिटीज (Diabetes)

All
News
ब्‍लड शुगर को दोगुनी रफ्तार से कंट्रोल करेगी डायबिटीज की ये आयुर्वेदिक दवा

ब्‍लड शुगर को दोगुनी रफ्तार से कंट्रोल करेगी डायबिटीज की ये आयुर्वेदिक दवा

एम्‍स के डॉक्‍टरों ने आयुर्वेदिक दवा बीजीआर-34 को लेकर एक नया अध्‍ययन किया है, जिसमें इस दवा की प्रभाव में इजाफा देखने को मिला है।

डायबिटीज के मरीजों को ठंड में किडनी फेल्योर का खतरा ज्यादा! सिर्फ 3 टिप्स से रखें गुर्दों को सेफ

डायबिटीज के मरीजों को ठंड में किडनी फेल्योर का खतरा ज्यादा! सिर्फ 3 टिप्स से रखें गुर्दों को सेफ

डायबिटीज के मरीजों को ठंड के दिनों में अपने ब्लड शुगर के साथ-साथ किडनी का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए नहीं तो किडनी फेल्योर होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कैसे रखें डायबिटिक ठंड में रखें अपनी किडनी को सेफ।

डायबिटीज रोगियों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले सुपरफूड्स

डायबिटीज रोगियों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले सुपरफूड्स

Diabetes in Hindi: अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 4 सुपरफूड्स। जिन्हें डायबिटीज (Foods for Diabetes) होने की संभावना है, वे भी इसका सेवन कर सकते हैं।

बुजुर्गों में ब्‍लड शुगर कंट्रोल करने के उपाय

बुजुर्गों में ब्‍लड शुगर कंट्रोल करने के उपाय

जिन बुजुर्गों को डायबिटीज (Type 2 Diabetes) होता है उनमें स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी खतरे ज्‍यादा होते हैं। ऐसे में उनकी ज्‍यादा देखभाल करने की आवश्‍यकता होती है। जानिए कुछ जरूरी बातें जिनसे आपको घर पर बुजुर्गों का ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में आसानी होगी।

डायबिटीज में ब्रोकली खाना क्‍यों फायदेमंद है?

डायबिटीज में ब्रोकली खाना क्‍यों फायदेमंद है?

डायबिटीज रोगियों को खुद का विशेष ख्‍याल रखना चाहिए। उन्‍हें अपनी डाइट (Diabetes Diet) और लाइफस्‍टाइल को हेल्‍दी रखना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि हरी गोभी यानी ब्रोकली ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। ब्रोकली किस प्रकार से डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? जानिए

Sleep and Gestational Diabetes: प्रेगनेंसी में कम नींद से हो सकता है जेस्टेशनल डायबिटीज ।

Sleep and Gestational Diabetes: प्रेगनेंसी में कम नींद से हो सकता है जेस्टेशनल डायबिटीज ।

हाल ही में एक स्टडी में यह दावा किया गया कि गर्भावस्था में कम नींद लेने वाली महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है। (Sleep and Gestational Diabetes)

सर्दियों में टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को संतरा खाना चाहिए या नहीं? पढ़िए इससे संबंधित फैक्ट्स

सर्दियों में टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को संतरा खाना चाहिए या नहीं? पढ़िए इससे संबंधित फैक्ट्स

सर्दियों के मौसम को हर कोई इन्‍ज्‍वॉय करता हैा फिर चाहे वह मौसम हो या फिर फूड होा सर्दियों की गर्मागर्म चाय का कप, मूंगफली, गाजर का हलका और जूसी संतरे, ये सर्दियों में मिलने वाली कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्‍हें लोग खूब चाव से खाते हैं।

Butter in Diabetes: डायबिटीज में मक्खन खाना कितना सही, जानें कितना मक्खन खाने से नहीं होता नुकसान

Butter in Diabetes: डायबिटीज में मक्खन खाना कितना सही, जानें कितना मक्खन खाने से नहीं होता नुकसान

क्या वाकई डायबिटीज में मक्खन (Butter in Diabetes) नुकसानदायक हो सकता है या फिर ये फायदेमंद है। अगर आप भी डायबिटीज के शिकार हैं तो इस लेख में हम आपको ये बताएंगे कि डायबिटीज में मक्खन खाना कितना सही है और कितना मक्खन खाना चाहिए।

3 तरह की होती है डायबिटीज! सिर्फ मीठे से नहीं, इन कारणों से भी हो सकते हैं आप मधुमेह का शिकार

3 तरह की होती है डायबिटीज! सिर्फ मीठे से नहीं, इन कारणों से भी हो सकते हैं आप मधुमेह का शिकार

डायबिटीज ( type of diabetes) शरीर में इन्सुलिन हार्मोन के असंतुलन के कारण होती है। जानें कितने प्रकार की होती है डायबिटीज।

20-40 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही है टाइप 2 डायबिटीज, जानिए कारण और बचाव के तरीके

20-40 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही है टाइप 2 डायबिटीज, जानिए कारण और बचाव के तरीके

मधुमेह यानि कि डायबिटीज को मेटाबॉलिक, एंडोक्राइन और नॉन कम्युनिकेबल बीमारी के रूप में भी जाना जाता है। जब शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है तो डायबिटीज रोग जन्म लेता है। यदि समय पर इस रोग के लक्षणों को समझकर इलाज और सावधानी न बरती जाए तो डायबिटीज जानलेवा भी हो सकती है। डायबिटीज मुख्य रूप से 2 प्रकार की होती है।

अंडों के सेवन से 60% तक बढ़ता है डायबिटीज का जोखिम, कोलन कैंसर का भी रहता है खतरा

अंडों के सेवन से 60% तक बढ़ता है डायबिटीज का जोखिम, कोलन कैंसर का भी रहता है खतरा

एक्सपर्ट का दावा है कि अंडो का सेवन ब्लड शुगर लेवल को आसामान्य करता है जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। साथ ही इससे आपके हेल्थ पर भी कई बुरा प्रभाव पड़ता है।

डायबिटीज रोगी कोरोना और प्रदूषण दोनों से बचने के लिए कर सकते हैं ये काम, ब्लड शुगर के साथ संक्रमण से रहेंगे सेफ

डायबिटीज रोगी कोरोना और प्रदूषण दोनों से बचने के लिए कर सकते हैं ये काम, ब्लड शुगर के साथ संक्रमण से रहेंगे सेफ

कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों से ही यह बात सब जान चुके हैं कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या ह्रदय रोगियों के लिए खतरा अधिक है। लेकिन अब इस संक्रमण और प्रदूषण के बीच एक संबंध साफ हो गया है। जानिए बचाव के आसान टिप्स।

डायबिटीज पेशेंट को दिवाली पर रखनी चाहिए ज्यादा सावधानी, जानिए क्‍या खाएं क्‍या न खाएं

डायबिटीज पेशेंट को दिवाली पर रखनी चाहिए ज्यादा सावधानी, जानिए क्‍या खाएं क्‍या न खाएं

वर्ल्ड डायबिटीज़ डे: नियमित मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य जटिलताओं को दूर रखने के लिए ब्लड शुगर लेवल को संभालने पर जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्‍ट हैं ये 5 ब्रेकफास्‍ट, इससे ब्‍लड शुगर रहता है कंट्रोल

डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्‍ट हैं ये 5 ब्रेकफास्‍ट, इससे ब्‍लड शुगर रहता है कंट्रोल

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आपके दिन का सबसे पहला मील कैसा हो, यह मालूम होना बेहद जरूरी है। जानिए वे 5 हेल्दी मील जो आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट को रहता है हृदय रोग का खतरा, एक्‍सपर्ट से जानिए डायबिटीज कैसे करें दिल की देखभाल

डायबिटीज पेशेंट को रहता है हृदय रोग का खतरा, एक्‍सपर्ट से जानिए डायबिटीज कैसे करें दिल की देखभाल

वर्ल्‍ड डायबिटीज डे (विश्व मधुमेह दिवस) एक वैश्विक जागरूकता अभियान है जो डायबिटीज से जुड़ी बीमारियों पर ध्यान केंद्रित करता है। यह दिवस हर साल 14 नवंबर मनाया जाता है। इस खास मौके को ध्‍यान में रखते हुए हमने मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के सीनियर कार्डियालॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार डोरा से बात की, जिसमें उन्‍होंने डायबिटीज से होने वाले हृदय रोग के खतरों पर विस्‍तार से चर्चा की।

Diwali and Diabetes: दीवाली पर ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज रोगी फॉलो करें ये 10 टिप्स

Diwali and Diabetes: दीवाली पर ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज रोगी फॉलो करें ये 10 टिप्स

मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, आदि ऐसे रोग हैं जो डायबिटीज का जोखिम बढ़ाते हैं, और डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसके परिणामस्वरूप हृदय रोग, किडनी फेलियर या किडनी की समस्या, आंखों की रौशनी पर प्रतिकूल प्रभाव आदि रोगों का जोखिम होता है।

अचानक ब्लड शुगर बढ़ने के हैं ये 5 बड़े कारण, जानिए शुगर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

अचानक ब्लड शुगर बढ़ने के हैं ये 5 बड़े कारण, जानिए शुगर कंट्रोल करने के 5 आसान तरीके

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, हाई ब्लड शुगर दिल की बीमारी, किडनी रोग और अन्य कई समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।

सर्दियों में मेथी-मूंग दाल, मूंग दाल का हलवा डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर रखेगी कंट्रोल, जानें क्या मिलाएं ताकि न बढ़ें शुगर

सर्दियों में मेथी-मूंग दाल, मूंग दाल का हलवा डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर रखेगी कंट्रोल, जानें क्या मिलाएं ताकि न बढ़ें शुगर

डायबिटीज जैसी स्थिति को केवल हेल्दी डाइट और स्वस्थ जीवन शैली के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर इस स्थिति को नजरअंदाज किया जाएं तो ये कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम और स्ट्रोक का कारण भी बन सकती है। ठंड में ऐसे कंट्रोल करें डायबिटीज।

डायबिटीज की शुरुआत होने पर शरीर में सबसे पहले आता है ये बदलाव, इसे पहचानकर जल्दी बरतें सावधानी

डायबिटीज की शुरुआत होने पर शरीर में सबसे पहले आता है ये बदलाव, इसे पहचानकर जल्दी बरतें सावधानी

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो हमारे देश में तेजी से अपने पैर पसार रही है। सिर्फ बडे बुजुर्ग ही नहीं बच्चे भी मधुमेह का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज की खासियत यह है कि जब कोई व्यक्ति इसका शिकार होता है तो वह आसानी से इसके लक्षणों को पहचान सकता है।

डायबिटीज होने के संकेत हैं आपकी त्वचा पर दिखने वाले ये 6 बदलाव, तुरंत कराएं जांच

डायबिटीज होने के संकेत हैं आपकी त्वचा पर दिखने वाले ये 6 बदलाव, तुरंत कराएं जांच

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, पूरे विश्व में लगभग 42.5 करोड़ लोग मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, 2045 तक ये आंकड़ा अपने चरम पर पहुंच सकता है।

कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोग हो रहे हैं इन 7 गंभीर बीमारियों के शिकार

कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोग हो रहे हैं इन 7 गंभीर बीमारियों के शिकार

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल और कंट्रोलर डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा, "हमने एक नए ट्रेंड पर गौर फरमाया है कि नेगेटिव पाए गए मरीजों में अब सांस लेने में तकलीफ, तनाव, मधुमेह, दिल की बीमारी, किडनी व अग्नाशय में दिक्कत और शारीरिक थकान जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।"

Page 5 of 20