hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज (Diabetes) एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है। जब, व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन (Insulin) नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। जैसा कि, इंसुलिन का बनना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त से शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज़ का संचार करता है।  इसीलिए, जब इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बन पाता तो पीड़ित व्यक्ति के बॉडी मेटाबॉलिज्म (Body Metabolism) पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

डायबिटीज क्या है? डायबिटीज़ के प्रकार कितने हैं ?

(Types of diabetes in hindi) हम जो भोजन करते हैं उससे, शरीर को ग्लूकोज प्राप्त होता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती हैं। यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती हैं और  ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर डायबिटीज़ 3 प्रकार का होता है-


  • टाइप-1 डायबिटीज

  • टाइप-2 डायबिटीज और

  • जेस्टेशनल डायबिटीज, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली हाई ब्लड शुगर की समस्या है।

डायबिटीज के कारण क्या हैं ?

(Causes of diabetes in hindi) जब शरीर सही तरीके से रक्त में मौजूद ग्लूकोज़ या शुगर का उपयोग नहीं कर पाता। तब, व्यक्ति को डायबिटीज़ की समस्या हो जाती है। आमतौर पर डायबिटीज के मुख्य कारण ये स्थितियां हो सकती हैं-


  • इंसुलिन की कमी

  • परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ होना

  • बढ़ती उम्र

  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

  • एक्सरसाइज ना करने की आदत

  • हार्मोन्स का असंतुलन

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • खान-पान की ग़लत आदतें

डायबिटीज़ के लक्षण क्या हैं ?

(Symptoms of diabetes in hindi) पीड़ित व्यक्ति के शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के अनुसार उसमें डायबिटीज़ के लक्षण दिखाई देते हैं। ज्यादातर मामलों में अगर व्यक्ति प्री डायबिटीज  या टाइप-2 डायबिटीज का से पीड़ित हो तो, समस्या की शुरूआत में लक्षण दिखाई नहीं पड़ते। लेकिन, टाइप-1 डायबिटीज के मरीज़ों में डायबिटीज़ लक्षण बहुत तेजी से प्रकट होते हैं और ये काफी गंभीर भी होते हैं। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के मुख्य लक्षण ये हैं-


  • बहुत अधिक प्यास लगना

  • बार-बार पेशाब आना

  • भूख बहुत अधिक लगना

  • अचानक से शरीर का वजह कम हो जाना या बढ़ जाना

  • थकान

  • चिड़चिड़ापन

  • आंखों के आगे धुंधलापन

  • घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना

  • स्किन इंफेक्शन

  • ओरल इंफेक्शन्स

  • वजाइनल इंफेक्शन्स

डायबिटीज का निदान क्या है ?

(Diagnosis of diabetes in hindi) डायबिटीज या मधुमेह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। डायबिटीज़ के निदान के लिए इस प्रकार के कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी जा सकती है-

ए1सी टेस्ट (A1C test or glycohaemoglobin test)

इस प्रकार का टेस्ट टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए किया जाता है। जिसमें, मरीज़ को हर 3 महीने में एक बार ब्लड टेस्ट कराना होता है और उसका एवरेज ब्लड ग्लूकोज़ लेवल जांचा जाता है। ए1सी टेस्ट में 5 से 10 तक के अंकों में ब्लड में ग्लूकोज़ का स्तर मापा जाता है। अगर टेस्ट रिपोर्ट में 5.7 से नीचे का आंकड़ा दिखाया जाता है तो वह नॉर्मल होता है। लेकिन अगर किसी का ए1सी लेवल 6.5% से अधिक दिखायी पड़ता है तो वह, डायबिटीज़ का मरीज़ कहलाता है।

फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज  टेस्ट

हाई ब्लड शुगर की स्थिति को समझने के लिए यह सबसे आम ब्लड टेस्ट है। इस टेस्ट के लिए व्यक्ति को खाली पेट रहते हुए ब्लड सैम्पल देना पड़ता है। जिसके लिए 10-12 घंटों तक भूखे रहने के लिए कहा जाता है। उसके बाद फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट डायबिटीज या प्रीडायबिटीज का पता लगाने के लिए किया जाता है।

ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस टेस्ट में भी खाली पेट रहते ही ब्लड सैम्पल लिया जाता है। यह टेस्ट करने से दो घंटे पहले मरीज को ग्लूकोज युक्त पेय पदार्थ पिलाया जाता है।

 

रैंडम ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस प्रकार के टेस्ट में पीड़ित व्यक्ति के ब्लड सैम्पल की  4 बार जांच की जाती है। अगर ब्लड शुगर लेवल दो बार नॉर्मल से ज़्यादा पाया जाता है तो प्रेगनेंट महिला को  जेस्टेशनल डायबिटीज होने की पुष्टि की जाती है।

 डायबिटीज़ का उपचार क्या है ?

(Diabetes treatment in hindi) टाइप-1 डायबिटीज का कोई स्थायी उपचार नहीं है इसीलिए, व्यक्ति को पूरी ज़िंदगी टाइप-1 डायबिटीज का मरीज़ बनकर रहना पड़ता है। ऐसे लोगों को इंसुलिन लेना पड़ता है जिसकी मदद से वे अपनी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, टाइप-2 डायबिटीज के लक्षणों से बिना किसी दवा के प्रतिदिन एक्सरसाइज, संतुलित भोजन, समय पर नाश्ता और वजन को नियंत्रित करके छुटकारा पाया जा सकता है। सही डायट की मदद से टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा कुछ ओरल एंटीबायोटिक्स दवाएं टाइप-2 डायबिटीज को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।

डायबिटीज से बचाव के उपाय क्या हैं

(Preventions of diabetes in hindi) डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे, आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।  लेकिन, कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।


  • मीठा कम खाएं। शक्कर से भरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से बचें।

  • एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, सुबह-शाम टहलने जाएं।

  • पानी ज़्यादा पीएं। मीठे शर्बत और सोडा वाले ड्रिंक्स पीने से बचें। आइसक्रीम, कैंडीज़ खाने से भी परहेज करें।

  • वजन घटाएं और नियंत्रण में रखें।

  • स्मोकिंग और अल्कोहल लेने से परहेज करें।

  • हाई फाइबर डायट खाएं,प्रोटीन का सेवन भी अधिक मात्रा में करें।

  • विटामिन डी की कमी ना होने दें। क्योंकि, विटामिन डी की कमी से डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ता है।

More From डायबिटीज (Diabetes)

All
News
डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है त्रिफला का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इन 2 तरीकों से होगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है त्रिफला का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इन 2 तरीकों से होगा कंट्रोल

यदि आपको डायबिटीज है, तो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इस तरह से करें त्रिफला का सेवन (Triphala Controls Blood Sugar Level).....

Diabetic Eye: क्या ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आपकी आंखों पर पड़ रहा है बुरा असर, जानिए क्या है वजह और बचाव के तरीके

Diabetic Eye: क्या ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आपकी आंखों पर पड़ रहा है बुरा असर, जानिए क्या है वजह और बचाव के तरीके

अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और आपको अपनी आंखों में धुंधलापन या कोई अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत अपने चिकित्सक की सलाह लेने की आवश्यकता है। 

Roasted Garlic For Diabetes: भुना हुआ लहसुन खाने से नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए खाने का तरीका और अन्य फायदे

Roasted Garlic For Diabetes: भुना हुआ लहसुन खाने से नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए खाने का तरीका और अन्य फायदे

अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो भूना हुआ लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

ब्‍लैक फंगस से बचना है तो अपना ब्लड शुगर करें कंट्रोल, एक्सपर्ट ने कहा- डायबिटीज है म्‍युकरमाइकोसिस का सबसे बड़ा जोखिम कारक

ब्‍लैक फंगस से बचना है तो अपना ब्लड शुगर करें कंट्रोल, एक्सपर्ट ने कहा- डायबिटीज है म्‍युकरमाइकोसिस का सबसे बड़ा जोखिम कारक

यदि ब्‍लड शुगर पर सही ढंग से नियंत्रण नहीं रखा जाता है तो ऐसे लोगों में ब्‍लैक फंगस का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

अपनी डाइट में ये 4 बदलाव कर ठीक कर सकतें हैं डायबिटीज, वापस पहले जैसी हो जाएगी लाइफ

अपनी डाइट में ये 4 बदलाव कर ठीक कर सकतें हैं डायबिटीज, वापस पहले जैसी हो जाएगी लाइफ

डायबिटीज का उपचार: इस लेख में हम आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्याम वीएल से आपके लिए कुछ सुझाव लेकर आये हैं, जिसमें पारंपरिक आयुर्वेदिक व्यंजनों की एक श्रृंखला शामिल है जो आपकी डायबिटीज को उलटने (ठीक करने) में आपकी मदद कर सकती है।

शोधकर्ताओं का दावा, कोरोनावायरस के कारण बढ़ सकती है डायबिटीज के मरीजों की संख्या

शोधकर्ताओं का दावा, कोरोनावायरस के कारण बढ़ सकती है डायबिटीज के मरीजों की संख्या

हाल ही में हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने कहा है कि कोविड-19 के साथ हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों में हाइपरग्लाइसेमिया (Hyperglycemia) पनपने की संभावना बढ़ सकती है, जिसमें ब्लड शुगर का उच्च स्तर महीनों बाद तक बना रहता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छी खबर: भारतीय शोधकर्ताओं ने खोजा शुगर कंट्रोल करने का नया तरीका

डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छी खबर: भारतीय शोधकर्ताओं ने खोजा शुगर कंट्रोल करने का नया तरीका

भारतीय शोधकर्ताओं ने डायबिटीज रोगियों के लिए एक ऐसी खोज की है, जिसके माध्यम से अब शुगर कंट्रोल करना आसान हो जायेगा।

Pumpkin Seeds For Diabetic Patients: डायबिटीज रोगियों के लिए कद्दू के बीज के फायदे

Pumpkin Seeds For Diabetic Patients: डायबिटीज रोगियों के लिए कद्दू के बीज के फायदे

कद्दू के बीजों का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है और इसे डायबिटीज में ब्लड शुगर नियंत्रित करने का भी एक बढ़िया उपाय माना जाता है। आज हम इसके बारे में ही बात करेंगे।

क्या है हाइपरग्लेसेमिया? हाइपरग्लेसेमिया के लक्षण, कारण

क्या है हाइपरग्लेसेमिया? हाइपरग्लेसेमिया के लक्षण, कारण

जब शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा अधिक हो जाती है, तो इस स्थिति को हाइपरग्लेसेमिया (Hyperglycemia) कहते हैं। आइए जानते हैं क्या है हाइपरग्लेसेमिया (Hyperglycemia symptoms, causes), इसके लक्षण, कारण और कंट्रोल करने के उपाय....

काले चने का पानी पीने से डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

काले चने का पानी पीने से डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

अगर आपको डायबिटीज है तो आपने आज तक ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए बहुत सारे नुस्खे आजमाए होंगे। आज हम आपको काले चने के पानी को किस प्रकार पिएं कि आपकी डायबिटीज़ नियंत्रित हो जाए इस बारे में बताएंगे।

डांस करने के सेहत लाभ, International dance day 2021 in hindi

डांस करने के सेहत लाभ, International dance day 2021 in hindi

29 अप्रैल को विश्वभर में 'अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस' (International dance day 2021 in hindi) मनाया जाता है। 'अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस' महान रिफॉर्मर जीन जॉर्ज नावेरे के जन्म दिवस की याद में मनाया जाता है। आइए जानते हैं, डांस करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए क्‍यों फायदेमंद है कीटोजेनिक डाइट

डायबिटीज रोगियों के लिए क्‍यों फायदेमंद है कीटोजेनिक डाइट

डायबिटीज एक ऐसी समस्‍या है, जिससे देश की अधिकांश आबादी प्रभावित है। डायबिटीज रोगियों के लिए कीटोजेनिक डाइट काफी फायदेमंद है। इस लेख के माध्‍यम से जानिए डायबिटीज रोगियों के लिए कीटो डाइट क्‍यों फायदेमंद है?

when and how to eat giloy and giloy benefits

when and how to eat giloy and giloy benefits

गिलोय का सेवन कब करना चाहिए इसकी जानकारी जरूरी है. गिलोय कब खाना चाहिए और गिलोय की तासीर कैसी होती है, यह जानना भी बेहद जरूरी होता है. गिलोय का सेवन बुखार में किया जाता है. गिलोय डायबिटीज में ब्लड शुगर कम करने और वजन कम करने में गिलोय फायदेमंद होती है.

डायबिटीज रोग के साथ हेल्‍दी लाइफ कैसे जी सकते हैं

डायबिटीज रोग के साथ हेल्‍दी लाइफ कैसे जी सकते हैं

बदलती जीवन शैली के साथ डायबिटीज तेजी से बढ़ने वाली एक बीमारी बनती जा रही है। डायबिटीज से अकेले भारत में करीब 77 मिलियन लोग प्रभावित हैं। वर्ष 2045 तक यह संख्या बढ़कर 134 मिलियन होने का अनुमान है।

क्या डायबिटीज में नींबू का अचार खाना चाहिए?

क्या डायबिटीज में नींबू का अचार खाना चाहिए?

डायबिटीज के रोगी अचार खाने (Lemons and Diabetes) से बचते हैं, लेकिन आप जान लीजिए की नींबू का अचार खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। जानें, डायबिटीज में नींबू का अचार खाने के फायदे...

Mango Leaves for Diabetes - ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है आम का पत्ता, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Mango Leaves for Diabetes - ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है आम का पत्ता, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के साथ डायबिटीज के मरीजों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। आम के पत्तों का सेवन करके आप अपने बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को आसानी के कम कर सकते हैं।

डायबिटीज में रागी की रोटी खाने के फायदे

डायबिटीज में रागी की रोटी खाने के फायदे

रागी में मौजूद (Ragi) पोषक तत्व जैसे पॉलीफेनॉल्स और डायटरी फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। हम बता रहे हैं रागी के आटे से बनी एक हेल्दी और पौष्टिक रोटी की रेसिपी, जिसे डायबिटीज रोगियों को जरूर अपने डायट में शामिल करना चाहिए....

डायबिटीज में रोज सुबह पीएं प्याज का पानी, इंसुलिन बढ़ने से तुरंत कंट्रोल होगा शुगर

डायबिटीज में रोज सुबह पीएं प्याज का पानी, इंसुलिन बढ़ने से तुरंत कंट्रोल होगा शुगर

डायबिटीज में सुबह प्‍याज का रस पीना ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है। प्‍याज के रस से शुरुआत करने से आपका ब्‍लड शुगर तो सामान्‍य होगा ही साथ ही अन्‍य कई लाभ भी मिलेंगे।

Diabetes and Potassium: टाइप 2 डायबिटीज है तो सीमित मात्रा में करें पोटेशियम का सेवन

Diabetes and Potassium: टाइप 2 डायबिटीज है तो सीमित मात्रा में करें पोटेशियम का सेवन

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि टाइप 2 डायबिटीज होने पर शरीर में पोटेशियम की मात्रा (Diabetes and Potassium) को सीमति रखना चाहिए।

डायबिटीज में बादाम खाने से पूरे दिन कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर, जानें डायबिटिक को मिलने वाले अन्य फायदे

डायबिटीज में बादाम खाने से पूरे दिन कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर, जानें डायबिटिक को मिलने वाले अन्य फायदे

डायबिटीज रोगियों में सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. इसका मुख्य कारण यह होता है कि सुबह के समय मधुमेह/डायबिटीज में ऐसी डाइट की जरूरत होती है जो ऊर्जा के साथ विटामिन और फैट भी जल्द दे. इसके लिए सुबह-सुबह बादाम खाना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है.

Page 4 of 20