hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज (Diabetes) एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है। जब, व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन (Insulin) नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। जैसा कि, इंसुलिन का बनना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त से शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज़ का संचार करता है।  इसीलिए, जब इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बन पाता तो पीड़ित व्यक्ति के बॉडी मेटाबॉलिज्म (Body Metabolism) पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

डायबिटीज क्या है? डायबिटीज़ के प्रकार कितने हैं ?

(Types of diabetes in hindi) हम जो भोजन करते हैं उससे, शरीर को ग्लूकोज प्राप्त होता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती हैं। यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती हैं और  ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर डायबिटीज़ 3 प्रकार का होता है-

  • टाइप-1 डायबिटीज

  • टाइप-2 डायबिटीज और

  • जेस्टेशनल डायबिटीज, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली हाई ब्लड शुगर की समस्या है।

डायबिटीज के कारण क्या हैं ?

(Causes of diabetes in hindi) जब शरीर सही तरीके से रक्त में मौजूद ग्लूकोज़ या शुगर का उपयोग नहीं कर पाता। तब, व्यक्ति को डायबिटीज़ की समस्या हो जाती है। आमतौर पर डायबिटीज के मुख्य कारण ये स्थितियां हो सकती हैं-

  • इंसुलिन की कमी

  • परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ होना

  • बढ़ती उम्र

  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

  • एक्सरसाइज ना करने की आदत

  • हार्मोन्स का असंतुलन

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • खान-पान की ग़लत आदतें

डायबिटीज़ के लक्षण क्या हैं ?

(Symptoms of diabetes in hindi) पीड़ित व्यक्ति के शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के अनुसार उसमें डायबिटीज़ के लक्षण दिखाई देते हैं। ज्यादातर मामलों में अगर व्यक्ति प्री डायबिटीज  या टाइप-2 डायबिटीज का से पीड़ित हो तो, समस्या की शुरूआत में लक्षण दिखाई नहीं पड़ते। लेकिन, टाइप-1 डायबिटीज के मरीज़ों में डायबिटीज़ लक्षण बहुत तेजी से प्रकट होते हैं और ये काफी गंभीर भी होते हैं। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के मुख्य लक्षण ये हैं-

  • बहुत अधिक प्यास लगना

  • बार-बार पेशाब आना

  • भूख बहुत अधिक लगना

  • अचानक से शरीर का वजह कम हो जाना या बढ़ जाना

  • थकान

  • चिड़चिड़ापन

  • आंखों के आगे धुंधलापन

  • घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना

  • स्किन इंफेक्शन

  • ओरल इंफेक्शन्स

  • वजाइनल इंफेक्शन्स

डायबिटीज का निदान क्या है ?

(Diagnosis of diabetes in hindi) डायबिटीज या मधुमेह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। डायबिटीज़ के निदान के लिए इस प्रकार के कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी जा सकती है-

ए1सी टेस्ट (A1C test or glycohaemoglobin test)

इस प्रकार का टेस्ट टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए किया जाता है। जिसमें, मरीज़ को हर 3 महीने में एक बार ब्लड टेस्ट कराना होता है और उसका एवरेज ब्लड ग्लूकोज़ लेवल जांचा जाता है। ए1सी टेस्ट में 5 से 10 तक के अंकों में ब्लड में ग्लूकोज़ का स्तर मापा जाता है। अगर टेस्ट रिपोर्ट में 5.7 से नीचे का आंकड़ा दिखाया जाता है तो वह नॉर्मल होता है। लेकिन अगर किसी का ए1सी लेवल 6.5% से अधिक दिखायी पड़ता है तो वह, डायबिटीज़ का मरीज़ कहलाता है।

फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज  टेस्ट

हाई ब्लड शुगर की स्थिति को समझने के लिए यह सबसे आम ब्लड टेस्ट है। इस टेस्ट के लिए व्यक्ति को खाली पेट रहते हुए ब्लड सैम्पल देना पड़ता है। जिसके लिए 10-12 घंटों तक भूखे रहने के लिए कहा जाता है। उसके बाद फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट डायबिटीज या प्रीडायबिटीज का पता लगाने के लिए किया जाता है।

ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस टेस्ट में भी खाली पेट रहते ही ब्लड सैम्पल लिया जाता है। यह टेस्ट करने से दो घंटे पहले मरीज को ग्लूकोज युक्त पेय पदार्थ पिलाया जाता है।

रैंडम ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस प्रकार के टेस्ट में पीड़ित व्यक्ति के ब्लड सैम्पल की  4 बार जांच की जाती है। अगर ब्लड शुगर लेवल दो बार नॉर्मल से ज़्यादा पाया जाता है तो प्रेगनेंट महिला को  जेस्टेशनल डायबिटीज होने की पुष्टि की जाती है।

 डायबिटीज़ का उपचार क्या है ?

(Diabetes treatment in hindi) टाइप-1 डायबिटीज का कोई स्थायी उपचार नहीं है इसीलिए, व्यक्ति को पूरी ज़िंदगी टाइप-1 डायबिटीज का मरीज़ बनकर रहना पड़ता है। ऐसे लोगों को इंसुलिन लेना पड़ता है जिसकी मदद से वे अपनी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, टाइप-2 डायबिटीज के लक्षणों से बिना किसी दवा के प्रतिदिन एक्सरसाइज, संतुलित भोजन, समय पर नाश्ता और वजन को नियंत्रित करके छुटकारा पाया जा सकता है। सही डायट की मदद से टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा कुछ ओरल एंटीबायोटिक्स दवाएं टाइप-2 डायबिटीज को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।

डायबिटीज से बचाव के उपाय क्या हैं

(Preventions of diabetes in hindi) डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे, आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।  लेकिन, कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।

  • मीठा कम खाएं। शक्कर से भरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से बचें।

  • एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, सुबह-शाम टहलने जाएं।

  • पानी ज़्यादा पीएं। मीठे शर्बत और सोडा वाले ड्रिंक्स पीने से बचें। आइसक्रीम, कैंडीज़ खाने से भी परहेज करें।

  • वजन घटाएं और नियंत्रण में रखें।

  • स्मोकिंग और अल्कोहल लेने से परहेज करें।

  • हाई फाइबर डायट खाएं,प्रोटीन का सेवन भी अधिक मात्रा में करें।

  • विटामिन डी की कमी ना होने दें। क्योंकि, विटामिन डी की कमी से डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ता है।

More From डायबिटीज (Diabetes)

All
News
Photos
डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 5 ड्रिंक्स, शुगर कंट्रोल करने में करते हैं मदद

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 5 ड्रिंक्स, शुगर कंट्रोल करने में करते हैं मदद

डायबिटीज के मरीजों को खाने पीने पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। आज के इस लेख में बताई गई कुछ चीजों का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिल सकती है।

Sweet Snacks For Diabetics In Hindi | डाइबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है ये 5 स्वीट स्नैक्स, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मिलती है मदद

Sweet Snacks For Diabetics In Hindi | डाइबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है ये 5 स्वीट स्नैक्स, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मिलती है मदद

अगर आपको मीठा खाना पसंद है, लेकिन आप मीठा खाने से खुद को सिर्फ इसलिए रोक लेते हैं, क्योंकि आप डायबिटीज के मरीज हैं। तो यहाँ आपके लिए मीठा खाने के कई और ऑप्शन भी हैं।

Health Risks of Eating Too Fast: जल्दी-जल्दी खाना खाने से वजन बढ़ता है और होती हैं ये 4 बीमारियां

Health Risks of Eating Too Fast: जल्दी-जल्दी खाना खाने से वजन बढ़ता है और होती हैं ये 4 बीमारियां

जल्दी जल्दी खाने से दिमाग को जरूरी संदेश नहीं मिल पाता है. जिसकी वजह से जरूरी हार्मोन नहीं निकल पाते हैं. इसकी वजह से इंसान का इंसुलिन प्रभावित होता है. इंसुलिन प्रभावित होने की वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है.

रिसर्च: डिनर का सही समय आपके ब्लड शुगर को कर सकता है कंट्रोल, जानिए सोने से कितने घंटे पहले करें डिनर

रिसर्च: डिनर का सही समय आपके ब्लड शुगर को कर सकता है कंट्रोल, जानिए सोने से कितने घंटे पहले करें डिनर

डायबिटीज के मरीजों के लिए नियम और संयम बहुत जरूरी होता है, यह ब्लड शुगर मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

सर्दियों में डायबिटीक फूट की समस्या से बचाव के लिए एक्सपर्ट के बताए इन महत्वपूर्ण टिप्स को जरूर करें फॉलो

सर्दियों में डायबिटीक फूट की समस्या से बचाव के लिए एक्सपर्ट के बताए इन महत्वपूर्ण टिप्स को जरूर करें फॉलो

मौसम ठंडा होने, नमी और ड्राइनेस में उतार-चढ़ाव से डायबिटीक फूट से संबंधित होने वाली समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। आप सर्दियों में डायबिटीक फूट से बचे रहना चाहते हैं, तो एसएल रहेजा हॉस्पिटल, माहिम- फोर्टिस एसोशिएट के कन्सलटेंट डायबिटीक फूट सर्जन डॉ. अरुण बल के बताए इन महत्वपूर्ण टिप्स को जरूर अपनाएं। 

Fruits For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के सबसे अच्छा फल कौन है, जानिए फल खाने का सबसे सही समय

Fruits For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के सबसे अच्छा फल कौन है, जानिए फल खाने का सबसे सही समय

Fruits For Diabetes: क्या डायबिटीज पेशेंट के लिए फल खाना फायदेमंद होता है, जवाब 'हाँ' और 'न' दोनों है, क्यों डायबिटीज में सही फल का चुनाव करना और उन्हें सही समय पर खाना बहुत फायदेमंद होता है।

डायबिटीज में किडनी फेलियर का रिस्क है दोगुना, ऐसे रख सकते हैं डायबिटिक्स अपनी किडनी को हेल्दी

डायबिटीज में किडनी फेलियर का रिस्क है दोगुना, ऐसे रख सकते हैं डायबिटिक्स अपनी किडनी को हेल्दी

डायबिटीज में सावधानियां बरतने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क काफी हद तक कम किया जा सकता है। समय से डायग्नोसिस, दवाइयों और लाइफस्टाइल से जुड़े  बदलावों की मदद से किडनी की समस्याओं को मैनेज किया जा सकता है।(Risk of kidney disease in Diabetes)

डायबिटीज के मरीज हर दिन पिएं ये 3 तरह की हर्बल टी, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज हर दिन पिएं ये 3 तरह की हर्बल टी, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

हम आपको यहां तीन हर्बल चाय (Herbal Teas to control Diabetes in Hindi) के बारे में बता रहे हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर डायबिटीज को बढ़ने नहीं देती हैं।

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले जरूर करा लें ये एक ब्लड टेस्ट, इससे गंभीर बीमारियों से बच जाएगा आपका बच्चा

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले जरूर करा लें ये एक ब्लड टेस्ट, इससे गंभीर बीमारियों से बच जाएगा आपका बच्चा

यह महत्वपूर्ण बात समझ लेना जरूरी है कि, डायबिटीज के यह दो प्रकार प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं, और गर्भकालीन मधुमेह सीधे गर्भावस्था को प्रभावित कर सकता है।

Plant Based Diet For Diabetes: शुद्ध शाकाहारी भोजन से भी ठीक हो सकता है डायबिटीज, जानिए किन-किन खाद्य पदार्थों व पोषकतत्वों को शामिल करने से मिलेगा लाभ

Plant Based Diet For Diabetes: शुद्ध शाकाहारी भोजन से भी ठीक हो सकता है डायबिटीज, जानिए किन-किन खाद्य पदार्थों व पोषकतत्वों को शामिल करने से मिलेगा लाभ

शाकाहारी खानपान का दूसरा लाभ यह है कि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, सैचुरेटेड फैट को कम करता है और हार्ट की बीमारी होने की संभावना को कम करता है

डायबिटीज आपके ओरल हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानिए मेटाबॉलिक डिजीज और दन्त रोगों के बीच संबंध

डायबिटीज आपके ओरल हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानिए मेटाबॉलिक डिजीज और दन्त रोगों के बीच संबंध

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो आपकी ओरल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है. इस मेटाबॉलिक डिजीज और दांतों से जुड़ी समस्याओं के बीच के संबंध को समझने के पढ़ें यह लेख.

क्या डायबिटीज मेलिटस महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी को करता है प्रभावित? एक्सपर्ट ने बताए कुछ मिथ्स और फैक्ट्स

क्या डायबिटीज मेलिटस महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी को करता है प्रभावित? एक्सपर्ट ने बताए कुछ मिथ्स और फैक्ट्स

महिलाओं में डायबिटीज मेलिटस (Diabetes Mellitus) उनकी मासिक चक्र की सेहत और प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अनियंत्रित डायबिटीज मेलिटस, हॉर्मोनल असंतुलन की वजह से गर्भाश्य रक्तस्राव का कारक माना जाता है।

Diabetes Awareness Month 2021: डायबिटीज से पीड़ित एक तिहाई लोगों में है आंखों से जुड़ी यह समस्या, हो सकते हैं अंधे, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

Diabetes Awareness Month 2021: डायबिटीज से पीड़ित एक तिहाई लोगों में है आंखों से जुड़ी यह समस्या, हो सकते हैं अंधे, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

डायबिटीज के कारण आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है और अंधेपन या विज़न खोने (Vision Loss) का भी खतरा बढ़ सकता है।

कम उम्र के डायबिटीज रोगियों में डायबिटिक रेटिनोपैथी के कारण आंखों की रोशनी जाने का ज्‍यादा जोखिम, अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली

कम उम्र के डायबिटीज रोगियों में डायबिटिक रेटिनोपैथी के कारण आंखों की रोशनी जाने का ज्‍यादा जोखिम, अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली

डायबिटिक रेटिनोपैथी या डायबिटिक मैक्युलर एडीमा रेटिना के स्थायी और प्रगतिशील रोग हैं। यदि इनका इलाज न हो, तो दृष्टि हमेशा के लिए खो सकती है। सही समय पर रोग का पता लगाना और रोग पर नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जांच करवाना महत्वपूर्ण है।

World Diabetes Day 2021: टाइप-2 डायबिटीज आपके हृदय को कैसे नुकसान पहुंचाता है, एक्सपर्ट से जानिए डायबिटीज का उपचार

World Diabetes Day 2021: टाइप-2 डायबिटीज आपके हृदय को कैसे नुकसान पहुंचाता है, एक्सपर्ट से जानिए डायबिटीज का उपचार

Diabetes And Heart Health: डायबिटीज एक जटिल बीमारी है, लेकिन थोड़े से अनुशासन के साथ यह संभव है कि आप अपने मधुमेह को सफलतापूर्वक प्रबंधित कर सकते हैं और इस तरह हृदय की जटिलता होने के जोखिम को कम भी कर सकते हैं।

World Diabetes Day 2021: कोरोना से ठीक होने के बाद डायबिटीज से ग्रसित हुए 25 फीसदी मरीज, इससे दूसरी बीमारियों का बढ़ा खतरा

World Diabetes Day 2021: कोरोना से ठीक होने के बाद डायबिटीज से ग्रसित हुए 25 फीसदी मरीज, इससे दूसरी बीमारियों का बढ़ा खतरा

World Diabetes Day 2021: डायबिटीज़ में हाई ब्लड शुगर का अगर इलाज न किया जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, इससे तंत्रिकाओं, किडनी, आंखों एवं अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

Diabetes Diet Tips: ये 5 आहार डायबिटीज रोगियों के लिए है जानलेवा, इनके सेवन से बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Diet Tips: ये 5 आहार डायबिटीज रोगियों के लिए है जानलेवा, इनके सेवन से बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल

आयुर्वेद के अनुसार, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

Blood Sugar Level: डायबिटीज पेशेंट को रोजाना करने चाहिए ये 1 काम, वरना बहुत ज्यादा बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Blood Sugar Level: डायबिटीज पेशेंट को रोजाना करने चाहिए ये 1 काम, वरना बहुत ज्यादा बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

आपको अपना रोज का रूटीन ही ऐसा कर लेना चाहिए कि आपकी शुगर नियंत्रण में रह सके और आपको अधिक रिस्क वाली स्थिति का सामना न करना पड़े।

डायबिटीज के मरीजों के रामबाण है अशोक के पेड़ की छाल, इस तरह इस्तेमाल करने से तुरंत कंट्रोल होता है ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीजों के रामबाण है अशोक के पेड़ की छाल, इस तरह इस्तेमाल करने से तुरंत कंट्रोल होता है ब्लड शुगर

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं रहता है तो अशोक की छाल से बानी इस औषधि का आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

अध्ययन में खुलासा, पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं में कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स डायबिटीज के खतरे को कर सकती है कम

अध्ययन में खुलासा, पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं में कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स डायबिटीज के खतरे को कर सकती है कम

एक अध्ययन में कहा गया है कि गर्भनिरोधक गोली पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से पीड़ित महिलाओं में टाइप- 2 डायबिटीज के होने के खतरे को एक चौथाई से अधिक कम कर सकती है। 

Diabetes and Corona: डायबिटीज से ग्रस्त कुछ लोगों के लिए कोरोनावायरस क्यों है अधिक घातक, जानें कारण यहां...

Diabetes and Corona: डायबिटीज से ग्रस्त कुछ लोगों के लिए कोरोनावायरस क्यों है अधिक घातक, जानें कारण यहां...

यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत एक शोध से पता चला है कि डायबिटीज वाले लोगों को गंभीर बीमारी और मृत्यु का जोखिम दूसरों की तुलना में अधिक है।

टाइप-2 डायबिटीज से हैं ग्रस्त, तो इंसुलिन प्रतिरोध से बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा, स्टडी

टाइप-2 डायबिटीज से हैं ग्रस्त, तो इंसुलिन प्रतिरोध से बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा, स्टडी

टाइप-2 डायबिटीज होने पर इंसुलिन प्रतिरोध स्ट्रोक से जुड़ा हुआ है। इंसुलिन प्रतिरोध तब होता है, जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से कम नहीं करती हैं और आसानी से रक्त से ग्लूकोज नहीं ले पाती हैं।

Page 3 of 20