hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज (Diabetes) एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है। जब, व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन (Insulin) नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। जैसा कि, इंसुलिन का बनना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त से शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज़ का संचार करता है।  इसीलिए, जब इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बन पाता तो पीड़ित व्यक्ति के बॉडी मेटाबॉलिज्म (Body Metabolism) पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

डायबिटीज क्या है? डायबिटीज़ के प्रकार कितने हैं ?

(Types of diabetes in hindi) हम जो भोजन करते हैं उससे, शरीर को ग्लूकोज प्राप्त होता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती हैं। यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती हैं और  ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर डायबिटीज़ 3 प्रकार का होता है-


  • टाइप-1 डायबिटीज

  • टाइप-2 डायबिटीज और

  • जेस्टेशनल डायबिटीज, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली हाई ब्लड शुगर की समस्या है।

डायबिटीज के कारण क्या हैं ?

(Causes of diabetes in hindi) जब शरीर सही तरीके से रक्त में मौजूद ग्लूकोज़ या शुगर का उपयोग नहीं कर पाता। तब, व्यक्ति को डायबिटीज़ की समस्या हो जाती है। आमतौर पर डायबिटीज के मुख्य कारण ये स्थितियां हो सकती हैं-


  • इंसुलिन की कमी

  • परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ होना

  • बढ़ती उम्र

  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

  • एक्सरसाइज ना करने की आदत

  • हार्मोन्स का असंतुलन

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • खान-पान की ग़लत आदतें

डायबिटीज़ के लक्षण क्या हैं ?

(Symptoms of diabetes in hindi) पीड़ित व्यक्ति के शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के अनुसार उसमें डायबिटीज़ के लक्षण दिखाई देते हैं। ज्यादातर मामलों में अगर व्यक्ति प्री डायबिटीज  या टाइप-2 डायबिटीज का से पीड़ित हो तो, समस्या की शुरूआत में लक्षण दिखाई नहीं पड़ते। लेकिन, टाइप-1 डायबिटीज के मरीज़ों में डायबिटीज़ लक्षण बहुत तेजी से प्रकट होते हैं और ये काफी गंभीर भी होते हैं। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के मुख्य लक्षण ये हैं-


  • बहुत अधिक प्यास लगना

  • बार-बार पेशाब आना

  • भूख बहुत अधिक लगना

  • अचानक से शरीर का वजह कम हो जाना या बढ़ जाना

  • थकान

  • चिड़चिड़ापन

  • आंखों के आगे धुंधलापन

  • घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना

  • स्किन इंफेक्शन

  • ओरल इंफेक्शन्स

  • वजाइनल इंफेक्शन्स

डायबिटीज का निदान क्या है ?

(Diagnosis of diabetes in hindi) डायबिटीज या मधुमेह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। डायबिटीज़ के निदान के लिए इस प्रकार के कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी जा सकती है-

ए1सी टेस्ट (A1C test or glycohaemoglobin test)

इस प्रकार का टेस्ट टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए किया जाता है। जिसमें, मरीज़ को हर 3 महीने में एक बार ब्लड टेस्ट कराना होता है और उसका एवरेज ब्लड ग्लूकोज़ लेवल जांचा जाता है। ए1सी टेस्ट में 5 से 10 तक के अंकों में ब्लड में ग्लूकोज़ का स्तर मापा जाता है। अगर टेस्ट रिपोर्ट में 5.7 से नीचे का आंकड़ा दिखाया जाता है तो वह नॉर्मल होता है। लेकिन अगर किसी का ए1सी लेवल 6.5% से अधिक दिखायी पड़ता है तो वह, डायबिटीज़ का मरीज़ कहलाता है।

फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज  टेस्ट

हाई ब्लड शुगर की स्थिति को समझने के लिए यह सबसे आम ब्लड टेस्ट है। इस टेस्ट के लिए व्यक्ति को खाली पेट रहते हुए ब्लड सैम्पल देना पड़ता है। जिसके लिए 10-12 घंटों तक भूखे रहने के लिए कहा जाता है। उसके बाद फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज टेस्ट किया जाता है। यह टेस्ट डायबिटीज या प्रीडायबिटीज का पता लगाने के लिए किया जाता है।

ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस टेस्ट में भी खाली पेट रहते ही ब्लड सैम्पल लिया जाता है। यह टेस्ट करने से दो घंटे पहले मरीज को ग्लूकोज युक्त पेय पदार्थ पिलाया जाता है।

 

रैंडम ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट

इस प्रकार के टेस्ट में पीड़ित व्यक्ति के ब्लड सैम्पल की  4 बार जांच की जाती है। अगर ब्लड शुगर लेवल दो बार नॉर्मल से ज़्यादा पाया जाता है तो प्रेगनेंट महिला को  जेस्टेशनल डायबिटीज होने की पुष्टि की जाती है।

 डायबिटीज़ का उपचार क्या है ?

(Diabetes treatment in hindi) टाइप-1 डायबिटीज का कोई स्थायी उपचार नहीं है इसीलिए, व्यक्ति को पूरी ज़िंदगी टाइप-1 डायबिटीज का मरीज़ बनकर रहना पड़ता है। ऐसे लोगों को इंसुलिन लेना पड़ता है जिसकी मदद से वे अपनी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, टाइप-2 डायबिटीज के लक्षणों से बिना किसी दवा के प्रतिदिन एक्सरसाइज, संतुलित भोजन, समय पर नाश्ता और वजन को नियंत्रित करके छुटकारा पाया जा सकता है। सही डायट की मदद से टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा कुछ ओरल एंटीबायोटिक्स दवाएं टाइप-2 डायबिटीज को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।

डायबिटीज से बचाव के उपाय क्या हैं

(Preventions of diabetes in hindi) डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे, आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।  लेकिन, कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।


  • मीठा कम खाएं। शक्कर से भरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से बचें।

  • एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, सुबह-शाम टहलने जाएं।

  • पानी ज़्यादा पीएं। मीठे शर्बत और सोडा वाले ड्रिंक्स पीने से बचें। आइसक्रीम, कैंडीज़ खाने से भी परहेज करें।

  • वजन घटाएं और नियंत्रण में रखें।

  • स्मोकिंग और अल्कोहल लेने से परहेज करें।

  • हाई फाइबर डायट खाएं,प्रोटीन का सेवन भी अधिक मात्रा में करें।

  • विटामिन डी की कमी ना होने दें। क्योंकि, विटामिन डी की कमी से डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ता है।

More From डायबिटीज (Diabetes)

All
News
Photos
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का ऐसे करें सेवन

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का ऐसे करें सेवन

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और चाहते हैं कि ब्लड शुगर लेवल प्राकृतिक रूप में ही कंट्रोल में आ जाए तो आपको अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए।

लंच के बाद ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाता है तो इन टिप्स को जरूर करें प्रयोग

लंच के बाद ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाता है तो इन टिप्स को जरूर करें प्रयोग

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल लंच करने के बाद बहुत बढ़ जाता है तो यहां आपके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।

डायबिटीज में तरबूज खा सकते हैं या नहीं, जानिए डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट फ्रूट्स

डायबिटीज में तरबूज खा सकते हैं या नहीं, जानिए डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट फ्रूट्स

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि गर्मियों में ऐसे कई फल होते हैं जिनका डायबिटीज वाले लोग स्वस्थ व संतुलित आहार के रूप में आनंद ले सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए मुश्किल भरा होता है गर्मी का मौसम, इन 5 तरीकों करें शुगर कंट्रोल

डायबिटीज पेशेंट के लिए मुश्किल भरा होता है गर्मी का मौसम, इन 5 तरीकों करें शुगर कंट्रोल

गर्मी का समय छुट्टी लेने और बेफिक्र होकर बिंदास जीने का समय होता है। जबकि डायबिटीज के कारण ऐसा करना मुश्किल होता है, लेकिन इस जीवनशैली से जुड़ी बीमारी के प्रबंधन के लिए छोटे और आसान कदम उठाने से आपके स्वास्थ्य को नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है।

सेब या पपीता, जानिए डायबिटीज पेशेंट के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद

सेब या पपीता, जानिए डायबिटीज पेशेंट के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद

डायबिटीज को मैनेज करने के लिए पोर्शन कंट्रोल करना काफी जरूरी है क्योंकि किसी भी फल को जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने से आपके ब्लड शुगर लेवल अधिक बढ़ सकते हैं.

डायबिटीज के लिए वरदान से कम नहीं करी पत्ता, ब्लड शुगर आसानी से होगा कंट्रोल

डायबिटीज के लिए वरदान से कम नहीं करी पत्ता, ब्लड शुगर आसानी से होगा कंट्रोल

Curry Leaves Benefits In Diabetes: बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर करी पत्ते में ज्यादातर बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारी।

Diabetes: Blood Sugar Level कंट्रोल नहीं रहता तो आप अनजाने में बढ़ा रहे हैं इन 5 बीमारियों का खतरा

Diabetes: Blood Sugar Level कंट्रोल नहीं रहता तो आप अनजाने में बढ़ा रहे हैं इन 5 बीमारियों का खतरा

डायबिटीज अपने आप में ही एक काफी गंभीर बीमारी है लेकिन अगर आप इसे मैनेज नहीं करते हैं तो इससे अन्य शारीरिक समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

Blood Sugar Level क्या है, जिससे परेशान रहते हैं डायबिटीज पेशेंट, जानिए शुगर को हेल्दी लाइफ से मैनेज करने के उपाय

Blood Sugar Level क्या है, जिससे परेशान रहते हैं डायबिटीज पेशेंट, जानिए शुगर को हेल्दी लाइफ से मैनेज करने के उपाय

Diabetes Management In Hindi: ब्लड शुगर लेवल के बढ़ जाने से आपको डायबिटीज जैसी बीमारी हो सकती है इसलिए इसे मैनेज करना काफी जरूरी हो जाता है।

रोजा रखने में डायबिटीज नहीं बनेगी बाधा, इन 5 तरीकों से कंट्रोल रखें अपना ब्लड शुगर लेवल

रोजा रखने में डायबिटीज नहीं बनेगी बाधा, इन 5 तरीकों से कंट्रोल रखें अपना ब्लड शुगर लेवल

रमजान 2023 (Diabetes Management in Ramadan 2023) में रोजा रखने वाले डायबिटीज पेशेंट इन 5 तरीकों से अपना ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रख सकते हैं।

नीम, करेला, जामुन का ये उपाय डायबिटीज को कर देता है जड़ से खत्म, कंट्रोल रहता है शुगर लेवल

नीम, करेला, जामुन का ये उपाय डायबिटीज को कर देता है जड़ से खत्म, कंट्रोल रहता है शुगर लेवल

Home Remedies For Diabetes: प्रतिदिन व्यायाम, दवा, स्वस्थ खानपान और पर्याप्त नींद के अलावा कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप शुगर को कंट्रोल करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

शुगर बढ़ने पर खराब होने लगते हैं शरीर के ये 6 अंग, ध्यान न देने पर मुश्किल में पड़ सकती है मरीज की जान

शुगर बढ़ने पर खराब होने लगते हैं शरीर के ये 6 अंग, ध्यान न देने पर मुश्किल में पड़ सकती है मरीज की जान

Diabetes Symptoms: अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो अपने शरीर के इन 5 अंगों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ताकि लक्ष्मण को देखकर ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सके।

सर्दियों में बथुआ खाने से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, इन 4 तरीकों से बथुए का सेवन कर सकते हैं डायबिटीज पेशेंट

सर्दियों में बथुआ खाने से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, इन 4 तरीकों से बथुए का सेवन कर सकते हैं डायबिटीज पेशेंट

Bathua For Diabetes In Hindi: डायबिटीज पेशेंट के लिए बथुआ के पत्ते एक उत्कृष्ट आहार हैं, जो उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। 

शुगर लेवल को कम करती हैं ये 3 घरेलू जड़ी बूटियां, एक्सपर्ट ने बताया शुगर का देसी इलाज

शुगर लेवल को कम करती हैं ये 3 घरेलू जड़ी बूटियां, एक्सपर्ट ने बताया शुगर का देसी इलाज

शुगर का देसी इलाज: रसोई में मौजूद कुछ बेहतरीन जड़ी-बूटियों की मदद से आयुर्वेद आपको डायबिटीज रोकने और मैनेज करने में मदद कर सकता है।

आपको डायबिटीज रोगी बनाने के हैं ये 5 प्रमुख कारण, इन पर ध्यान न देने से ही होती है शुगर की बीमारी

आपको डायबिटीज रोगी बनाने के हैं ये 5 प्रमुख कारण, इन पर ध्यान न देने से ही होती है शुगर की बीमारी

World Diabetes Day 2022: आज विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर हम आपको डायबिटीज के कुछ रिस्क फैक्टर्स (Risk Factors For Diabetes) के बारे में बता रहे हैं जिसे समय रहते ठीक कर आप डायबिटीज रोगी बनने से बच सकते हैं।

शुगर के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये 4 आयुर्वेदिक चूर्ण, इसके सेवन से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

शुगर के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये 4 आयुर्वेदिक चूर्ण, इसके सेवन से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

Sugar Churna: शुगर के मरीजों के लिए यहां 4 ऐसे आयुर्वेदिक चूर्ण के बारे में बताया गया है, जिनके सेवन से उनका शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। 

शुगर पेशेंट के लिए ब्रेकफास्ट: सुबह नाश्ते में जरूर खाएं ये 5 फूड, दिनभर कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

शुगर पेशेंट के लिए ब्रेकफास्ट: सुबह नाश्ते में जरूर खाएं ये 5 फूड, दिनभर कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Breakfast For Sugar Patient: शुगर पेशेंट के लिए नाश्ते का चुनाव करना बहुत कठिन होता है, यहां हम आपको डायबिटीज रोगियों के लिए 5 हेल्दी नाश्ते के बारे में बता रहे हैं।

कद्दू, तिल, अलसी और सौंफ के बीजों को एक साथ खाने से कंट्रोल रहता है डायबिटीज, जानिए अन्य फायदे

कद्दू, तिल, अलसी और सौंफ के बीजों को एक साथ खाने से कंट्रोल रहता है डायबिटीज, जानिए अन्य फायदे

ऐसे लोग जिन्‍हें डायबिटीज, पीसीओएस, कोलेस्‍ट्रॉल, थायराइड और अधिक मीठा खाने की शिकायत है के लिए मुखवास एक रामबाण उपाय है।

डायबिटीज पेशेंट के लिए दोपहर का खाना: लंच में जरूर शामिल करें ये 4 हेल्दी फूड, शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज पेशेंट के लिए दोपहर का खाना: लंच में जरूर शामिल करें ये 4 हेल्दी फूड, शुगर रहेगा कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं और ब्लड शुगर तो नियंत्रित रखना चाहते हैं तो इसके लिए यहां हम आपको एक बेहतरीन लंच आइडिया शेयर कर रहे हैं।

डायबिटीज में खाली पेट ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए? जानें कैसे रखें खाली पेट शुगर को कंट्रोल

डायबिटीज में खाली पेट ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए? जानें कैसे रखें खाली पेट शुगर को कंट्रोल

Blood sugar in Diabetes : बहुत से लोग सोचते हैं कि खाली पेट हमारा ब्लड शुगर कितना होना चाहिए लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं लग पाता है। आइए बताते हैं ये कितना होना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों में पाई जाने वाली बहुत ही सामान्‍य बीमारी है ड्राई आई सिंड्रोम, जानिए इसके लक्षण और कारण

डायबिटीज के मरीजों में पाई जाने वाली बहुत ही सामान्‍य बीमारी है ड्राई आई सिंड्रोम, जानिए इसके लक्षण और कारण

डायबिटीज के मरीजों को बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस रोग में बहुत तरह के खतरे होते हैं, डायबिटीज में Dry Eye Syndrome भी एक प्रकार का रिस्क फैक्टर है.

डाइट में नींबू शामिल कर ब्लड शुगर लेवल कम कर सकते हैं डायबिटीज पेशेंट, जानिए नींबू को डाइट में कैसे शामिल करें

डाइट में नींबू शामिल कर ब्लड शुगर लेवल कम कर सकते हैं डायबिटीज पेशेंट, जानिए नींबू को डाइट में कैसे शामिल करें

अगर डायबिटीज़ के मरीज हैं तो यह जान कर खुशी होगी कि नींबू को डाइट में शामिल करने से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होने में मदद मिलती है। इन तरीकों से करें डाइट में नींबू शामिल।

सुबह खाली पेट बादाम खाने से घटता है वजन और कोलेस्ट्रॉल, जानें अन्य लाभ photosPhotos

सुबह खाली पेट बादाम खाने से घटता है वजन और कोलेस्ट्रॉल, जानें अन्य लाभ

बादाम में हाई फैट होने के बावजूद ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में ऐसे तमाम गुण होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं और हमें प्रतिकूल प्रभावों से बचाते हैं। बादाम विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट का जबरदस्त स्त्रोत होते हैं। आज हम आपको बादाम के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं।

डायबिटीज के मरीज इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खाएं ये फूड्स photosPhotos

डायबिटीज के मरीज इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खाएं ये फूड्स

डायबिटीज रोगियों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। आप अपनी डायट में कुछ खास फूड्स को शामिल करके अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। ये कुछ ऐसे इम्यून बूस्टिंग फूड्स हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को जरूर करना चाहिए…

पसीने की बदबू और शरीर की दुर्गंध कम करने के टिप्स । photosPhotos

पसीने की बदबू और शरीर की दुर्गंध कम करने के टिप्स ।

पुरुषों (Beauty Tips for Men) को बॉडी ऑडर की दिक्कत काफी अधिक होती है। इस समस्या को कम करने के लिए कुछ नैचुरल और स्किन-फ्रेंडली चीज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में लिख रहे हैं हम यहां, जिन्हें आप लॉकडाउन के इस समय में घर में इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायबिटीज़ में कौन-से फल खाने चाहिए? photosPhotos

डायबिटीज़ में कौन-से फल खाने चाहिए?

डायबिटिक्स को अक्सर मीठे फल खाने से डर लगता है कि, कहीं उनका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल ना बढ़ जाए। लेकिन, कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें डायबिटिक्स भी खा सकते हैं। क्योंकि इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता। (Fruits for Diabetics Diet in hindi)

डायबिटीज़ डायट टिप्स: डायबिटीज़ में इन फलों से करें परहेज । photosPhotos

डायबिटीज़ डायट टिप्स: डायबिटीज़ में इन फलों से करें परहेज ।

डायबिटिक्स को अपनी डायट और अपनी बॉडी का खास ख्याल रखने की सलाह उनके डॉक्टर्स देते हैं। क्योंकि, उनकी ज़रा सी भी लापरवाही से ब्लड में शुगर का लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ फलों के बारे में, जिनको खाने से ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। इसीलिए, डायबिटीज़ में लोगों को इनसे परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये फल-

कौन सी सब्जी डायबिटीज में खाने से बचना चाहिए | Vegetables to avoid in diabetes photosPhotos

कौन सी सब्जी डायबिटीज में खाने से बचना चाहिए | Vegetables to avoid in diabetes

Vegetables to avoid in diabetes : सूरन और आलू मीठे होने के साथ-साथ स्टार्च युक्त भी होते हैं। इन्हें डायबिटीज के मरीजों को कम ही खाना चाहिए। जानें, और कौन-कौन सी सब्जियों को डायबिटीज के मरीजों को खाने से बचना चाहिए।

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले 4 देसी फल photosPhotos

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले 4 देसी फल

मधुमेह/डायबिटीज में आहार का विशेष महत्व होता है. डायबिटीज रोगी को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए सही फल और फूड का चयन करता है. टाइप 2 डायबिटीज में शुगर लेवल नियंत्रण में रखने के लिए कुछ फल बहुत फायदेमंद होते हैं. अगर नाश्ते में इन फलों का सेवन किया जाए तो डायबिटीज रोगी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. हम यहां पर चार ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार होते हैं.

what foods can diabetics eat freely photosPhotos

what foods can diabetics eat freely

सर्दियों में डायबिटीज रोगी को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए विशेष फूड (diabetic food) की जरूरत होती है. ठंड में ऐसे फूड डायबिटीज रोगी को खाने चाहिए जो शरीर को गर्माहट देने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मददर करते हैं.

डायबिटिक्स की रोटी में मिलाएं ये 4 चीज़ें। photosPhotos

डायबिटिक्स की रोटी में मिलाएं ये 4 चीज़ें।

Food for Diabetics: कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स की अधिक मात्रा रोटी को डायबिटिक्स के लिए नुकसानदायक साबित कर सकती है। ऐसे में, रोटी को ज़्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप उसमें कुछ डायबिटीक फ्रेंडली फूड मिला सकते हैं। जो, ब्लड शुगर को बढ़ने से रोक सकता है। साथ ही, पेट भरने और शरीर का पोषण करने में भी मदद करता है।

World Diabetes day 2019 : डायबिटीज के मरीजों के लिए ये हैं 4 बेस्ट हेल्दी ड्रिंक्स photosPhotos

World Diabetes day 2019 : डायबिटीज के मरीजों के लिए ये हैं 4 बेस्ट हेल्दी ड्रिंक्स

डायबिटीज होने में शरीर में इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है। इंसुलिन ग्लूकोज को अवशोषित करने में शरीर की मदद करता है। जब ग्लूकोज का अवशोषण ठीक तरीके से नहीं होता है, तो शुगर खून में एकत्रित होने लगता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। इसी कारण से डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि आप डायबिटीज होने पर अपने खानपान का खास ध्यान नहीं देंगे, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए उचित खाद्य पदार्थ के सेवन के साथ ही कुछ हेल्दी ड्रिंक्स (Drinks For Diabetes) का भी सेवन करना होगा। जानें, उन पेय पदार्थों (Drinks For Diabetes) के बारे में जो शरीर में शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं।

Diabetes Diet: सर्दियों में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 4 स्पेशल फूड्स photosPhotos

Diabetes Diet: सर्दियों में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 4 स्पेशल फूड्स

सर्दियों में डायबिटीज रोगी का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. सर्दी के मौसम में डायबिटीज रोगी को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्पेशल फूड की जरूरत होती है. अगर मधुमेह या डायबिटीज रोगी इन 4 फूड को सर्दी के मौसम में खाते हैं, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

डायबिटीज रोगी के लिए क्यों जरूरी हैं ये 5 फूड photosPhotos

डायबिटीज रोगी के लिए क्यों जरूरी हैं ये 5 फूड

डायबिटीज या मधुमेह रोगियों के लिए डाइट टिप्स सबसे ज्यादा दिये जाते हैं. हेल्दी डाइट के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले फूड डायबिटीज रोगी के लिए जरूरी होते हैं. कुछ फूड ऐसे होते हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ मधुमेह रोगी के ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं.

तीन तरह की चाय जो डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करती हैं photosPhotos

तीन तरह की चाय जो डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करती हैं

डायबिटीज एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सुबह की शुरुआत अगर ऐसे खाद्य पदार्थ से कि जाये जिसमें पॉलीरेनोल्स हो तो डायबिटीज में भी ब्लड शुगर कंट्रोल करना आसान हो जाता है. इसके अलावा अगर इन तीन चायों को डायबिटीज रोगी अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो उनके शरीर में सूजन या मोटापा की परेशानी का खतरा भी कम होता है. आइए जानते हैं कुछ अन्य रोचक जानकारी.

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आसान डाइट टिप्स photosPhotos

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आसान डाइट टिप्स

डायबिटीज की वजह से हार्ट रोग, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कुछ लोगों में तो डायबिटीज की वजह से डिप्रेशन की भी समस्या हो जाती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है. अगर सही डाइट टिप्स अपनाते हैं तो आप डाइबिटीज को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज रोगी सुबह नाश्ते में क्या खाएं ? photosPhotos

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज रोगी सुबह नाश्ते में क्या खाएं ?

Diabetes के मरीजों को ब्लड Sugar लेवल कंट्रोल करने के लिए सुबह की डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर सही ब्रेकफास्ट न किया जाय तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है.

डायबिटीज के मरीजों को कब एक्सरसाइज करनी चाहिए photosPhotos

डायबिटीज के मरीजों को कब एक्सरसाइज करनी चाहिए

एक्सरसाइज का टाइम सही हो यह सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए नहीं होता है। सही टाइम पर वर्कआउट करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। लोगों को अक्सर शिकायत रहती है कि दिन भर इंसान काम में परेशान रहता है तो एक्सरसाइज कब किया जाय।

ये 8 लक्षण नजर आएं, तो जान लें आप हो रही हैं डायबिटीज की शिकार photosPhotos

ये 8 लक्षण नजर आएं, तो जान लें आप हो रही हैं डायबिटीज की शिकार

यहां तक कि डायबिटीज के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण लक्षण होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर हम महिलाओं की बात करें तो कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जिनके बारे में उन्हें जानकारी होनी चाहिए। जानें, महिलाओं को किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये डायबिटीज होने का संकेत हो सकते हैं।

Page 2 of 20