hamburger icon
A
Read in English

हल्के में न लें स्किन पर दिखने वाले डायबिटीज के ये 4 लक्षण, वरना बाद में इलाज करना हो सकता है मुश्किल

Diabetes warning signs on Skin :  स्किन पर डायबिटीज के कई गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप अपना समय पर इलाज करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 20, 2023 3:47 PM IST

Diabetes warning signs on Skin : डायबिटीज आज के समय में काफी कॉमन बीमारी हो चुकी है। लेकिन यह एक ऐसी बीमारी है, जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे खोखला करती जा रही है, इसी वजह से डायबिटीज को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। इसका कोई स्थाई इलाज नहीं है, इसलिए डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हो चुका है। क्योंकि अगर आपका ब्लड शुगर लेवर हाई हो जाए, तो यह कई तरह की अन्य समस्याओं का कारण हो सकता है, जिसमें लिवर का डैमेज होना, आंखों का धुंधलापन शामिल है। ऐसे में डायबिटीज की परेशानी को कंट्रोस करें। लेकिन हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो शरीर में दिखने वाले बदलावों पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि डायबिटीज के लक्षण हमारी स्किन पर भी नजर आते हैं, जिसपर अगर आप समय पर ध्यान देंगे, तो इससे काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्किन पर डायबिटीज के क्या हैं  (skin par diabetes ke lakshan) लक्षण?

स्किन पर लाल, पीले धब्बे नजर आना

स्किन पर लाल-पीले, भूरे धब्बे डायबिटीज की ओर संकेत करते हैं। मेडिकल भाषा में इस तरह के लक्षण को नेक्रोबायोसिस लिपोइडिका कहा जाता है। ये आपकी त्वचा पर पिंपल्स की तरह दिखते हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और समय पर अपना इलाज शुरू कराएं।

स्किन पर काले पैचेस नजर आना

डायबिटीज में न सिर्फ आपकी स्किन पर पिंपल्स की तरह दाने नजर आते हैं, बल्कि इसकी वजह से त्वचा पर काले पैचेस भी नजर आने लगता है। मुख्य रूप से यह पैचेस गर्दन, कमर, कांख जैसे हिस्सों में काफी ज्यादा दिखते हैं। डायबिटीज के इस लक्ष से समझ जाएं कि आपके ब्लड में इंसुलिन का स्तर काफी ज्यादा असंतुलित है। यह प्री-डायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है।

स्किन काफी ज्यादा हार्ड होना

ब्लड में शुगर का स्तर काफी हाई होने पर आपके शरीर की ऊपरी स्किन काफी ज्यादा मोटी और सख्त हो जाती है, जिसे डिजिटल स्क्लेरोसिस भी कहा जाता है। यह लक्षण मुख्य रूप से उंगलियों में नजर आता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

त्वचा पर फफोले पड़ना

स्किन पर फफोले नजर आना डायबिटीज के दुर्लभ लक्षणों में से एक बै। यह मरीजों की स्किन पर अचानक से नजर आते हैं। अगर आपकी स्किन पर एक से अधिक फफोले नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपका इलाज समय पर किया जा सके।

ध्यान रखें कि डायबिटीज आपके शरीर के लिए धीमी जहर की तरह कार्य करता है। ऐसे में इसका समय पर इलाज बेहद जरूरी है। स्किन पर डायबिटीज के कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप समय पर अपना इलाज शुरू करा सकते हैं।