
Also Read
Medically Verified By: Dr. Raman Kumar
Diabetes ke Lakshan Kya Hai:डायबिटीज आजकल की एक आम बीमारी है, जो शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाती है। इसे मधुमेह और शुगर भी कहा जाता है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो इसी स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। इस स्थिति में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। डायबिटीज, किडनी और हृदय रोगों का कारण भी बन सकता है। जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, तो व्यक्ति को कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। अगर आपको रात में कुछ लक्षण महसूस हो, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। आइए, डॉ. रमन कुमार, चेयरमैन, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया से जानते हैं रात में डायबिटीज के कौन-से लक्षण महसूस होते हैं (Diabetes Symptoms Visible at Night in Hindi)?
डायबिटीज रोगियों को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। आपको रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ सकता है। डायबिटीज रोगियों को, सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा बार पेशाब के लिए जाना पड़ सकता है। अगर आपको बार-बार पेशाब आए तो ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करें।
डायबिटीज रोगियों को रात में ज्यादा प्यास लग सकती है। अगर आपको रात में अचानक तेल प्याज लगती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। इसलिए इन लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर का स्तर अधिक रहता है। इसकी वजह से उन्हें रात के समय ज्यादा पसीना आ सकता है। शुगर लेवल बढ़ने की वजह से उन्हें एसी और पंखे के बावजूद पसीना निकल सकता है। अगर आपको रात में ज्यादा पसीना आता है, तो एक बार ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करें।
डायबिटीज रोगियों को रात में थकान और कमजोरी का ज्यादा अनुभव हो सकता है। ब्लड शुगर बढ़ने की कवजह से कोशिकाओं को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाता है। इससे थकान, कमजोरी और बेचैनी महसूस हो सकती है।
डायबिटीज रोगियों को रात में नींद न आने की दिक्कत हो सकती है। हाई ब्लड शुगर की वजह से नींद में खलल पड़ सकती है। इसकी वजह से डायबिटीज रोगियों की रात में बार-बार नींद खुल सकती है। उन्हें अनिद्रा से भी जूझना पड़ सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
शुगर को खाली पेट या खाना खाने के 2 घंटे बाद चेक करना चाहिए।
40 साल की उम्र में एक सामान्य व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर का स्तर 70-100 mg/dL होना चाहिए। भोजन के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर का स्तर 140 mg/dL से कम होना चाहिए।
डायबिटीज सबसे पहले तंत्रिका को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से डायबिटीज रोगियों को न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
पेशाब में भी शुगर के लक्षण दिखाई देते हैं। आपको बार-बार पेशाब आना, पेशाब में झाग आना और पेशाब का रंग बदलना आदि डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।