... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 17, 2023 3:11 PM IST
डायविटीज के रोगी की त्वचा पर दिखने वाले लक्षण..
डायबिटीज के रोगी का पूरा जीवन ही नियम और शर्तें फॉलो करते हुए निकल जाता है। ये खाओ, ये मत खाओ सुन-सुन कर व्यक्ति परेशान हो जाता है। यदि आप डायबिटीज के शिकार हो चुके हैं, तो आपको अपनी डाइट का बहुत ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है।डायबिटीज एक बेहद गंभीर बीमारी है, जिसमें अधिक प्यास लगना और अधिक पेशाब लगना इसके सामान्य लक्षण हैं। लेकिन इससे हटकर कुछ ऐसे लक्षण भी हैं, जो शुगर पेशेंट की त्वचा पर देखने को मिलते हैं। यदि आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज ना करें, वरना इसके गंभीर परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं।
'अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी' के अनुसार, डायबिटीज आपकी त्वचा सहित कई अंगों को प्रभावित करता है। विशेषकर बात करें यदि त्वचा की, तो स्किन पर आपको ऐसे बहुत से लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिससे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपका ब्लड- शुगर बेकाबू हो रहा है। त्वचा पर यदि आपको ये लक्षण नजर आते हैं, तो जल्दी ही आपको अपना उपचार बदलने की जरूरत है।
त्वचा का लाल अथवा पीला होना डायबिटीज का एक संकेत है चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इसे ‘नक्रोबायोसिस लिपॉइडिका’ कहा जाता है। इसमें स्किन के ऊपर लाल चकते जैसे बन जाते हैं। ये पिंपल की तरह होते हैं, जो कुछ समय में लाल-पीले धब्बे का रूप ले लेते हैं।
यदि आपकी स्किन का कोई पैच काला पड़ रहा है, तो ये प्रीडायबिटीज स्टेज का लक्षण हो सकता है। स्किन काला पड़ने का मतलब यह हो सकता है कि आपके ब्लड में इंसुलिन की मात्रा बढ़ गई है। चिकित्सकीय भाषा में इसे ‘एसेंथोसिस नाइग्रिकन्स’ कहा जाता है।
बहुत से लोगों की हाथ-पैरों की उंगलियां मोटी और कठोर हो जाती हैं, जिसे चिकित्सा विज्ञान की भाषा में ‘डिजिटल स्केलेरोसिस’ कहा जाता है। इसमें हाथ-पैरों की स्किन सख्त हो जाती है, जिससे हिलना तक मुश्किल हो जाता है। ये लक्षण पीठ के ऊपरी भाग, कमर और गर्दन में ज्यादा देखने को मिलते हैं।
यदि आपको कहीं चोट लगती है और उसके घाव को हील होने में सामान्य से अधिक समय लगता है, तो आप समझ सकते हैं कि आप डायबिटीज के चपेट में है। डायबिटीज होने पर नर्व डैमेज होने का खतरा रहता है, जिससे घावों को भरने में समय लग जाता है।
ये बेहद दुर्लभ समस्या है, जो गंभीर डायबिटीज रोगियों को देखने को मिलती है। ऐसे रोगी जो डायबिटिक न्यूरोपैथी से प्रभावित हैं। इसमें हाथ-पैरों में छोटे-छोटे छाले जैसे बन जाते हैं, जो कुछ-कुछ समय पर खुद से ठीक होते रहते है।