
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 12, 2023 7:14 AM IST
Diabetes Symptoms in Hand : आधुनिक समय में लोग कई तरह की परेशानियों से ग्रसित हैं। इन परेशानियों में मोटापा, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी बीमारियां शामिल हैं। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसकी वजह से ब्लड में शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। ऐसे में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। ब्लड शुगर का समय पर इलाज करने के लिए इसके लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। ब्लड शुगर के लक्षण शरीर के कई हिस्सों में नजर आ सकता है, जिसमें आपके हाथ भी शामिल है। जी हां, हाथों पर भी ब्लड शुगर के लक्षण दिखते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं हाथों में ब्लड शुगर के लक्षण क्या है?
डायबिटीज में अगर आपका ब्लड शुगर स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो इस स्थिति में हाथों की स्किन का रंग पीला, लाल और भूरे रंग का नजर आता है। यह स्थिति आपके हाथों पर छोटे-छोटे दानों के रूप में भी हो सकती है। साथ ही सूजव और हार्ड स्किन के साथ पैचेज होने लगते हैं।
डायबिटीज का स्तर बढ़ने पर हाथों की चमड़ी काफी ज्यादा मोटी और सख्त नजर आती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है। इस दौरान उंगलियों और पूरे हाथ को मोड़ना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। साथ ही फोरआर्म और अपर आर्म्स की स्किन भी काफी मोटी नजर आती है।
डायबिटीज की स्थिति में हाथों पर छाले भी नजर आ सकते हैं। ऐसी स्थिति को मरीज को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। यह काफी गंभीर हो सकती है। हाथों पर छाले बड़े और छोटे दोनों ही आकार में हो सकते हैं। लेकिन इन छालों में दर्द नहीं होता है।
ब्लड में शुगर का स्तर काफी ज्यादा होने पर हाथों पर इन्फेक्शन हो सकता है। इसकी वजह से हाथों में सूजन, जलन और दर्द की परेशानी हो सकती है। साथ ही खुजली और छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं। अगर आपको हाथों पर इन्फेक्शन के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
डायबिटीज में ब्लड शुगर का लेवल काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से हाथों से बिना वजह काफी ज्यादा पसीना आने लगता है। अगर आपके हाथ में बिना वजह पसीना आ रहा है, तो इस तरह के संकेत को नजरअंदाज करने से बचें और तुरंत अपना ब्लड शुगर टेस्ट कराएं।
डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से हाथों पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप अपना समय पर इलाज करा सकते हैं।