डायबिटीज शरीर के कौन से अंगों को नुकसान पहुंचाता है? शुगर बढ़ने पर कैसा महसूस होता है?

Effects of Diabetes on Your Body : शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर कई तरह के अंग प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : December 18, 2024 12:56 PM IST

Diabetes can Damage the Body Organs and Parts : आज के समय में हम में से कई लोगों को डायबिटीज की परेशानी हो रही है। इसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल, खानपान और स्थिर जीवनशैली है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, आपके शरीर पर डायबिटीज का किस तरह असर होगा, यह डायबिटीज के टाइप पर भी निर्भर करता है। इस लेख में हम आपको डायबिटीज की वजह से शरीर के कौन से अंगों को नुकसान पहुंचता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही आपको किस तरह महसूस होता है, इस बात की जानकारी देंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

डायबिटीज से कौन सा अंग खराब होता है?

आधुनिक समय में डायबिटीज की परेशानी काफी कॉमन हो चुकी है। अगर इसका इलाज समय पर नहीं कराया जाए, तो गंभीर रूप धारण कर सकती है। अगर आप डायबिटीज को गंभीर होने से रोकना चाहते हैं, तो इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, अगर इसका इलाज समय पर न हो, तो यह जटिल हो सकती हैं,

  1. हार्ट डिजीज
  2. स्ट्रोक का खतरा
  3. किडनी डैमेज
  4. स्किन की बढ़ने लगती है परेशानी
  5. पैर को भी करता है प्रभावित
  6. आंखें भी हो सकती हैं खराब
  7. नर्व्स डैमेज होने का खतरा

आमतौर पर जब हम कुछ भी खाते हैं, तो हमारा शरीर इस आहार से भोजन को तोड़ता है और फिर हमारी कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए उपयोग करता है। ऐसा करने के लिए पैंक्रियाज को इंसुलिन नामक एक हार्मोन का उत्पादन करने की आवश्यकता होती है।

इंसुलिन वह है, जो ब्लड से शुगर लेने और इसे उपयोग या ऊर्जा के लिए कोशिकाओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया में मदद करता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है, तो पैंक्रियाज काफी कम इंसुलिन बनाता है। ऐसे में शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर की कोशिकाओं को सही मात्रा में एनर्जी नहीं मिल पाती है। ऐसे में शरीर के अन्य डैमेज या फिर खराब होने लगते हैं।

डायबिटीज की वजह से कैसा होता है महसूस?

डायबिटीज बढ़ने की वजह से कई तरह आपका शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

  • स्ट्रोक का खतरा
  • एकाग्रता में कमी
  • काफी ज्यादा प्यास लगना
  • आंखों का धुंधलापन
  • चक्कर आना
  • दोहरा दिखाई देना
  • हार्ट अटैक का खतरा
  • शरीर में ऊर्जा की कमी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • बार-बार इन्फेक्शन का खतरा रहना, इत्यादि।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source