... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : July 25, 2018 8:17 PM IST
Diabetic - Groundnuts help prevent leg pains, night cramps thanks to its mineral and Vitamin B rich profile. It also also helps regulate blood sugar.
हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों को डायबिटीज है, वे यदि सप्ताह में दो दिन उपवास रखें, तो बहुत हद तक डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया स्थित यूनीवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों ने किया है। विशेषज्ञों ने यह दावा किया है कि यदि डायबिटीज के रोगी सप्ताह में दो दिन उपवास कर लें और पांच दिन सामान्य खानपान का सेवन करें तो उन्हें लाभ होगा। इसके लिए उन्हें कैलोरी नियंत्रित करने वाली डायट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
शोध में उन्होंने दावा किया है कि इस तरह से डायबिटीज के मरीजों के लिए सप्ताह में उनकी कैलोरी की खपत सिर्फ 600 कैलोरी ही रहेगी। दुनिया में इस तरह का शोध पहली बार हुआ है। शोधकर्ताओं के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए वजन बहुत बड़ा कारण है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने का रिस्क अधिक रहता है। डायबिटीज नियंत्रित करने के लिए कैलोरी आधारित डायट लेना आम बात है मगर लीवर में फैट की मौजूदगी से ब्लड शुगर को काबू करना मुश्किल हो जाता है। इससे शरीर में इंसुलिन के खिलाफ प्रतिरोध करने लगता है।
किसी के लिए भी पूरे सप्ताह एक जैसा नियंत्रित डायट लेना थोड़ा मुश्किल होता है। खासकर उन लोगों के लिए जो एक तरह के खानपान पर नहीं टिक पाते हैं। ऐसे में सप्ताह में दो दिन उपवास करना भी बेहतर विकल्प हो सकता है। डायबिटीज के मरीज ऐसे भी अपनी हफ्तेभर की कैलोरी नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें लगातार दो दिन उपवास नहीं रखना है, बल्कि अपनी सुविधा से कर सकते हैं।
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी जाती है, ताकि उनका ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रखा जा सके। एक अध्ययन के अनुसार, भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। भारत में लगभग 7 करोड़ से भी अधिक डायबिटीज के मरीज हैं, जिसमें से 90 फीसदी को टाइप 2 डायबिटीज की समस्या है। वहीं, ब्रिटेन में जहां 37 लाख लोग डायबिटीज के मरीज हैं, वहीं अमेरिका में 3 करोड़ और 17 लाख ऑस्ट्रेलिया में इसके शिकार हैं। भारत में डायबिटीज पर प्रति व्यक्ति सालाना खर्च 27,400 रुपये है।
शोध में विशेषज्ञों का कहना है कि टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोग अगर सप्ताह में दो दिन भी उपवास रखते हैं, तो बाकी के पांच दिन वह जो चाहे खा सकते हैं। कहने का तात्पर्य यह कि चाहे आप सात दिन लगातार डायटिंग करें या फिर पांच दिन सामान्य खानपान और दो दिन उपवास करें, दोनों ही स्थिति में समान रूप से ब्लड ग्लूकोज को काबू किया जा सकता है।
शोध के दौरान विशेषज्ञों ने डायबिटीज के मरीजों को दो हिस्सों में बांटा। एक समूह को 5:2 का डायट प्लान पर रखा गया, तो दूसरे को पूरे हफ्ते की डायटिंग पर रखा गया। 5:2 डायट प्लान वालों को रोजाना 1200 से 1500 कैलोरी रोजाना दी गई। जिन दो दिनों में उन्हें हल्का या नहीं के बराबर कुछ भी खाना था उसमें उन्होंने 500 से 600 कैलोरी का सेवन किया। विशेषज्ञों ने देखा कि 5:2 प्लान वाले और रोजाना नियंत्रित खाना खाने वाले दोनों समूहों के लोगों का वजन और ब्लड शुगर स्तर समान रूप से नियंत्रित रहा।
चित्रस्रोत: Shutterstock.