Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Blood Sugar Level: डायबिटीज पेशेंट को रोजाना करने चाहिए ये 1 काम, वरना बहुत ज्यादा बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

आपको अपना रोज का रूटीन ही ऐसा कर लेना चाहिए कि आपकी शुगर नियंत्रण में रह सके और आपको अधिक रिस्क वाली स्थिति का सामना न करना पड़े।

Blood Sugar Level: डायबिटीज पेशेंट को रोजाना करने चाहिए ये 1 काम, वरना बहुत ज्यादा बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Written by Atul Modi |Published : October 22, 2021 12:14 PM IST

डायबिटीज एक ऐसा रोग है जो दिन प्रतिदिन फैलता ही जा रहा है और भारत के लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा है। यह रोग एक क्रॉनिक बीमारी है अर्थात् यह बीमारी काफी लंबे समय तक रहती है। यह बीमारी शरीर के खून में मौजूद ग्लूकोज को प्रयोग करने की क्षमता को प्रभावित करती है। डायबिटीज दो प्रकार की होती है: टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज। पहले प्रकार में शरीर की पैंक्रियाज इंसुलिन पर्याप्त नहीं बना पाती है और दूसरे प्रकार में शरीर इंसुलिन का प्रयोग नहीं कर पाता है। आप अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो आप नियमित रूप से अपनी ब्लड शुगर चेक करते होंगे। आइए इसका महत्त्व जानते हैं।

ब्लड ग्लूकोज लेवल नियंत्रित करना क्यों आवश्यक है?

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रण करने को बोला जाता है और उसके कारण निम्न हैं:

  • अगर आप ब्लड ग्लूकोस को नियंत्रित नहीं करते हैं तो इससे आपको हृदय रोगों का रिस्क जैसे- हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ सकता है।
  • आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी सेक्सुअल बीमारी भी हो सकती हैं।
  • कई बार आप को किडनी से जुड़ी समस्या भी देखने को मिल सकती है जिसमें किडनी डाइलिसिस की आवश्यकता होती है।
  • आपको बहुत सी आंखों से जुड़ी समस्या जैसे धुंधला दिखना या कई एडवांस केसों में तो अंधेपन का भी रिस्क बढ़ जाता है।

अगर आप नियमित रूप से ब्लड शुगर चेक करते हैं तो इसके क्या क्या लाभ मिल सकते हैं?

जब आपको शुरुआत में पता चलता है कि आपको डायबिटीज है तो आप अपने लाइफस्टाइल को बदलते हैं और हेल्दी रहने की कोशिश करने लग जाते हैं ताकि आपकी शुगर नियंत्रण में रह सके। आप शुरुआत में रोजाना नियमित रूप से अपनी ब्लड शुगर लेवल चेक करते होंगे लेकिन जैसे ही कुछ समय हो जाता है तो लोग शुगर लेवल चेक नहीं करते हैं जोकि सही नहीं है। जैसे ही आपका शुगर लेवल बताए गए लेवल से अधिक चला जाता है तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए।

Also Read

More News

अगर आप नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल को चेक करते रहते हैं तो आपको अंदाजा रहता है कि आपको अपने लाइफस्टाइल में कितने बदलाव करने की जरूरत है। यह एक क्रोनिक स्थिति होती है और अगर आपकी शुगर एक बार अधिक नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो आपको काफी मुश्किल हो सकती है। इसलिए समय समय पर आपको अपने डॉक्टर से उसे नियंत्रण में करने की टिप्स के बारे में पूछते रहना चाहिए। इसलिए आप को ग्लूकोमीटर की मदद से हर रोज या फिर दो दिन के अंतराल में अपनी शुगर लेवल को चेक करते रहना चाहिए। आप की शुगर लेवल 100 से 130 mg/dl के बीच लाने की कोशिश करनी चाहिए।

निष्कर्ष

आपको अपना रोज का रूटीन ही ऐसा कर लेना चाहिए कि आपकी शुगर नियंत्रण में रह सके और आपको अधिक रिस्क वाली स्थिति का सामना न करना पड़े। इसके लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए, अपने आप को एक्टिव रखना चाहिए और अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने खानपान को सही रखेंगे और प्राकृतिक रूप से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आप काफी सारे प्राकृतिक तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं जैसे आपको कोशिश करनी चाहिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं, रेस्ट करें  और अपने शरीर को भी एक्टिव रखें। इन सब टिप्स के माध्यम से आप अपनी ब्लड शुगर को नियंत्रण से बाहर जाने से बचा सकते हैं। इससे आप बहुत से अन्य रोगों से भी खुद को बचा सकते हैं।

About the Author

... Read More