Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diabetes Nighttime Symptoms: डायबिटीज या मधुमेह ना केवल एक गम्भीर बीमारी है बल्कि यह पूरी ज़िंदगी बनी रहने वाली बीमारी है। हालांकि, नियंत्रित लाइफस्टाइल और सही डाइट की मदद से डायबिटीज को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। डायबिटीज में पीड़ित व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल लगातार घटता-बढ़ता रहता है जिसकी वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव भी होते हैं। हाई ब्लड शुगर की वजह से लोगों को अलग-अलग तरह के लक्षण दिखायी देते हैं जैसे-थकान, बार-बार प्यास लगना और नज़र धुंधली होना। (Common symptoms of diabetes)
वहीं, डायबिटीज के कई और भी लक्षण दिखायी दे सकते हैं और कुछ लक्षण दिन में एक विशेष समय ही दिखायी दे सकते हैं। जैसे- डायबिटीज के कुछ लक्षण रात के समय (Diabetes Night Symptoms) दिखायी देते हैं और ये लक्षण गम्भीर हो सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जो रात में सोते समय दिखायी दे सकते हैं। अगर आपको ये लक्षण दिखायी दें तो इनकी तरफ ध्यान दें और अपना ब्लड शुगर लेवल चेक कराएं। (symptoms of diabetes that are visible in nighttime)
मधुमेह होने पर लोगों को बार-बार पेशाब करनेके लिए उठना पड़ता है। रात में भी उन्हें बार-बार यूरीन करने के लिए उठना पड़ता है। दरअसल, शरीर नसों में बढ़े एक्स्ट्रा ग्लूकोज से आराम पाने के लिए यूरीन की मदद से उसे शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। इसीलिए, बार-बार पेशाब आती है। (reason or frequent urination in night)
बार-बार पेशाब करने की वजह से शरीर में पानी की कमी आ जाती है। डिहाइड्रेशन की वजह से बार-बार प्यास लगती है जिसकी वजह से आपको ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। डायबिटीज मरीजों को बार-बार पानी पीने के लिए उठना पड़ता है।
डायबिटीज होने पर लोगों को रात में बहुत अधिक पसीना आता है। रात में जब शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है तो इससे हायपोग्लाइसेमिया की स्थित बन सकती है। इस कंडीशन में रात में सोते समय पसीना आने के अलावा कुछ और गम्भीर लक्षण दिखायी दे सकते हैं। नाइट स्वेटिंग के साथ-साथ धड़कन तेज होना और बेचैनी महसूस करने जैसे लक्षण भी डायबिटीज मरीजों में दिखायी दे सकते हैं।
इसके अलावा स्किन में खुजली होना (eczema or skin itching) और रेस्टलेस लेग सिंड्रोम (Restless leg syndrome) या लगातार पैर हिलने जैसी समस्याएं भी डायबिटीज के मरीजों को रात में दिखायी दे सकते हैं।