
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 15, 2019 7:39 PM IST
प्लान करें अपनी डायट और एक्सरसाइज, डायबिटीज़ मैनेजमेंट में होगी मदद
डायबिटीज़ मैनेजमेंट (diabetes management tip) एक मुश्किल काम हो सकता है। क्योंकि, खाने-पीने की चीज़ें ब्ल़ड शुगर लेवल्स (diabetes diet) में उतार-चढ़ाव की वजह बन जाती हैं। इसीलिए, डायबिटिक्स के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक मील प्लान बनाना चाहिए। कई एक्सपर्ट्स की राय है कि डायट प्लान या मील प्लान डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सबसे अहम तरीका साबित हो सकता है, ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को मेंटेन करने की दिशा में।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, डायबिटीज़ कंट्रोल के लिए एक बेहतर प्लान ज़रूर बनाना चाहिए। जब, प्लान बनाया जाएगा, तो डायबिटीज़ कंट्रोल की योजना सफल भी होगी। इससे, तैयारियां करना आसान बन जाता है। इससे, हेल्दी आदतों को अपनाने और फॉलो करने मे भी मदद होगी।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज़ में ना करें ये 3 ग़लतियां, हो सकता ब्लड शुगर लेवल बुरी तरह प्रभावित
सबसे पहले, डायबिटीज़ डायट प्लान बनाएं। इस बात पर ध्यान दें कि, आप कब और कहां भोजन (diabetes diet) करते हैं। जैसे, सप्ताह में कितनी बार आप रेस्टोरेंट में खाते हैं और कितनी बार ऑफिस की कैंटिन में। इसी तरह, घर में बना ताज़ा खाना आपके लिए कितनी बार संभव हो पाता है। इस तरह, आप भोजन का समय निश्चित करने में मदद होगी।
अपने लिए हेल्दी रेसिपीज़ चुनें। उनमें, मिलायी जाने वाली सब्ज़ियों और अनाज के अलावा मसालों की मात्रा भी पहले ही तय कर लें। इस तरह, आप अनहेल्दी खाना खाने से भी बच सकेंगे और पैसों की भी बचत संभव हो सकेगी। इससे, आप अपने लिए लंच और हेल्दी स्नैक्स पैक कर सकेंगे और भूख लगने पर अनाप-शनाप खाकर, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के खतरे को भी कम कर सकेंगे।
इससे आपको कैलोरी बर्न करने और फिटनेस बनाए रखने में मदद होगी। छुट्टी वाले दिनों के लिए थोड़ी कठिन और ज़्यादा समय लेने वाली एक्सरसाइज़ेस प्लान करें। तो वहीं, जिस दिन ऑफिस हो उस दिन के लिए 10-15 मिनट की वॉक या रनिंग एक्सरसाइज़ का प्लान बनाएं। इसी तरह, खाना खाने के बाद की वॉक और अर्ली मॉर्निंग जिम सेशन के लिए भी समय निकालना आपके लिए आसान होगा।
यह भी पढ़ें- Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में खाएं किनवा, ब्लड शुगर कंट्रोल और वेट लॉस के अलावा होंगे ये 2 फायदे।