रात में दिखने वाले ये 3 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज का संकेत, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Diabetes Symptoms At Night: डायबिटीज के मरीजों को कुछ लक्षण सिर्फ रात के समय ही नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 20, 2024 1:27 PM IST

Signs Of High Blood Sugar At Night: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या बंद हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डायबिटीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में दिखाई नहीं देते हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। क्या आप जानते हैं कि रात के समय दिखने वाले कुछ लक्षण भी डायबिटीज का संकेत हो सकते हैं? यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डायबिटीज का संकेत हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

रात में बार-बार पेशाब आना

अगर आपको रात में बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड में ग्लूकोज का लेवल होता है, तो शरीर इसे यूरिन की मदद से बाहर निकालने की कोशिश करता है। इसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है, जिससे की उसकी रातों की नींद खराब हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

अत्यधिक प्यास लगना

रात में बार-बार पेशाब लगना भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा यूरिन बनाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है। आपको रात के समय काफी ज्यादा प्यास लग रही है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह लें।

रात में ज्यादा पसीना आना

डायबिटीज होने पर मरीज को रात में अत्यधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब ब्लड शुगर लेवल अचानक से कम हो जाता है, तो शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source