बच्चों में तेजी से बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मामले, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Diabetes in Children in Hindi: आजकल बच्चों में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए, जानते हैं बच्चों में डायबिटीज के लक्षण बचाव के उपाय -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 17, 2024 9:50 AM IST

Diabetes In Children In Hindi: डायबिटीज के लक्षण और वर्तमान समय में डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर उम्रदराज लोगों देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा और बच्चे भी इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। गलत खानपान, खराब जीवनशैली और जेनेटिक कारणों की वजह से बच्चों में डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। डायबिटीज होने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। इसकी वजह से शरीर के कई अहम अंग प्रभावित होते हैं। अगर समय रहते डायबिटीज को कंट्रोल न किया जाए, तो इसके कारण कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बच्चों में डायबिटीज के लक्षण और इससे बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

बच्चों में डायबिटीज के लक्षण - Diabetes Symptoms in Children in Hindi

बार-बार पेशाब आना

ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर बार-बार पेशाब आना एक आम लक्षण है। अगर बच्चा बार-बार बाथरूम जा रहा है, तो सतर्क हो जाएं। यह बच्चे को डायबिटीज होने का संकेत हो सकता है।

ज्यादा प्यास लगना

डायबिटीज के मरीजों को प्यास ज्यादा लगती है। दरअसल, बार-बार पेशाब आने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। अगर आपका बच्चा नॉर्मल  से ज्यादा पानी पी रहा है, तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है।

थकान

अगर बच्चा बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के भी बहुत जल्दी थक जाता है, तो यह डायबिटीज की बीमारी ओर इशारा कर सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

भूख ज्यादा लगना

अगर बच्चे को खाना खाने के थोड़ी देर बार फिर से भूख लग जाती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन न होने के कारण भूख ज्यादा लगती है।

धुंधला दिखाई देना

अगर बच्चे की आंख कमजोर हो रही है और उसे धुंधला दिखाई देने लगा है, तो आई टेस्ट के साथ ब्लड टेस्ट भी करवाएं। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर आंख से धुंधला दिखाई देता है।

बच्चों में डायबिटीज से बचाव के उपाय - Ways To Prevent Diabetes In Children In Hindi

बच्चे में डायबिटीज के लक्षण दिखाई देने पर उसके ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाएं।

बच्चे के खानपान पर विशेष ध्यान दें। उसकी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज शामिल करें। साथ ही, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का ज्यादा सेवन न करने दें।

बच्चे को नियमित एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करें। फिजिकली एक्टिव होने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

बच्चे को चीनी का ज्यादा सेवन करने से बचाएं। हाई शुगर फूड्स का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

अगर बच्चे में डायबिटीज के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source