मॉनसून में डायबिटीज के मरीज़ ऐसे रखे सकते हैं अपने पैरों को हेल्दी

हमेशा एक जोड़ी साफ़ कपड़े अलग से अपने साथ ज़रूर रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2018 11:31 AM IST

मॉनसून कई बीमारियों को अपने साथ लेकर आती है तो वहीं डायबिटीज जैसी बीमारियों से परेशान लोगों की मुश्किलें बरसात के मौसम में बढ़ भी सकती हैं। इसीलिए अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना आपके लिए काफी ज़रूरी है। अगर आपको भी डायबिटीज है तो बरसात के मौसम में आपको अपनी डायट और एक्सरसाइज के अलावा कुछ और बातों का भी ख्याल रखना होगा।

बरसात में शरीर और पैरों की देखभाल के लिए टिप्स-

  1. डायबिटीक्स को मॉनसून के मौसम में जंकफूड नहीं खाना चाहिए। साथ ही गंदे और संक्रमित पानी का भी सेवन न करें। इससे डायरिया या कालरा जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। अपने खाने का एक रूटीन बनाएं और रोज उसी टाइम पर खाएं। घर पर बना ताजा खाना ही खाएं और खाने में हरी सब्जियों का सेवन ज़रूर करें।
  2. इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी या फलों का जूस या नारियल पानी पिएं। इसके अलावा गर्म तासीर वाली चीजें जैसे कि सूप, अदरक की चाय इत्यादि भी पिएं।
  3. खाने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छे से धो लें। अगर आपको घर से दूर कहीं बाहर जाना है तो घर से स्नैक बनाकर लें जायें।
  4. इस सीजन में आई इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को यह सलाह दी जाती है कि वे नियमित अंतराल पर अपना चेकअप ज़रूर करवाते रहें।
  5. हमेशा एक जोड़ी साफ़ कपड़े अलग से अपने साथ ज़रूर रखें। इसके अलावा अपने पैरों को हमेशा साफ़ और सूखे कपड़े से पोछते रहें, मोज़े पहनने से पहले पैरों में पाउडर छिड़कें और फिर मोज़े पहनें।
  6. अगर आपके पैर पूरी तरह भीग गये हैं तो घर आते ही सबसे पहले मोज़े उतार दें और फिर पैरों को साफ़ कपड़े से पोछ लें। अंगूठो के आस पास वाले हिस्से को चेक करते रहें क्योंकि उस हिस्से में इन्फेक्शन तेजी से फैलता है।
  7. पैरों को सिर्फ साबुन और पानी से ही धोना पर्याप्त नहीं है बल्कि पैरों को सूखा रखना भी उतना ही ज़रूरी है। इसके अलावा पैरों की उंगलियों के नाखूनों को छोटा रखें और हमेशा साफ़ करते रहें।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source