Diabetes Effects on Organs: हाई ब्लड शुगर का किडनी और लीवर पर ऐसे पड़ता है प्रभाव, जानें कैसे डायबिटीज करता है इन अंगों को ख़राब

डायबिटीज के लक्षणों के आधार पर उनकी गम्भीरता समझी जा सकती है। इसीलिए कभी भी इस तरह के लक्षण दिखायी दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। अपनी दवाइयां, डायट और एक्सरसाइज का खास ख्याल रखें। इसी तरह भरपूर और अच्छी नींद सोएं। (Diabetes Effects on Organs)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 16, 2021 10:29 AM IST

Diabetes Effects on Organs: डायबिटीज के लक्षण आपके शरीर पर कई तरीकों से दिखायी देते हैं। हाई ब्लड शुगर लेवल से जुड़ी इन समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक है। थकान, बार-बार पेशाब आना, बहुत अधिक प्यास लगना, मुंह सूखना, पैरों का सुन्न हो जाना और त्वचा में खुजली जैसी परेशानियां हाई ब्लड शुगर के सबसे प्रमुख लक्षण हैं। डायबिटीज के लक्षणों के आधार पर उनकी गम्भीरता समझी जा सकती है। इसीलिए कभी भी इस तरह के लक्षण दिखायी दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। अपनी दवाइयां, डायट और एक्सरसाइज का खास ख्याल रखें। इसी तरह भरपूर और अच्छी नींद सोएं। (Diabetes Effects on Organs)

हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कैसे कर सकते हैं?

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए ऐसी एक्सरसाइज़ेस और योगासनों का अभ्यास करें, जो पैंक्रियाज़ को उत्तेजित करती हों। इससे इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है और आपको डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में सहायता होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज एक कभी ना खत्म होने वाली बीमारी है। लापरवाही करने से यह समय के साथ आपके शरीर और सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। अगर डायबिटीज लम्बे समय तक अनियंत्रित रहती है तो इससे शरीर के विभिन्न अंगों पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

हाई ब्लड शुगर इस तरह करता है अंगों को ख़राब

किडनी हो सकती है कमज़ोर

हाई ब्लड शुगर का सबसे अधिक नुकसान किडनी को ही होता है।  डायबिटीज में किडनी की कार्यक्षमता कम हो सकती है। अगर आपकी किडनियां काम करना बंद कर देती हैं तो किडनी डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की ज़रूरत पड़ सकती है। गम्भीर स्थितियों में किडनी फेलियर भी हो सकता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। (Diabetes Effects on Organs)

दिल को होते हैं ये नुकसान

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनमें दिल की बीमारियों का रिस्क भी अधिक होता है। हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से हार्ट अटैक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता जाता है। (Diabetes Effects on Organs)

डायबिटिक फुट

अक्सर, डायबिटीज के मरीज़ों पैर सुन्न हो जाते हैं। हाई ब्लड शुगर की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है। जिसके बाद डायबिटीक फीट एक बड़ी समस्या के तौर पर भी उभरकर दिखायी देती है। ऐसा अगर बार-बार हो रहा हो तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। (Diabetes Effects on Organs)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source