
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 23, 2020 11:47 AM IST
It is likely that your fruits, vegetables and groceries may be contaminated with coronavirus. © Shutterstock.
Vegetables for Diabetes: डायबिटीज रोग होने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनता। डायबिटीज (Diabetes) कई रोगों की जड़ है। इससे आपकी आंखों की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही हाई ब्लड शुगर, किडनी की समस्या, वजन कम होना, अधिक पेशाब आना, रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune power) का कमजोर होना, भूख अधिक लगना, पैरों का सुन्न पड़ना आदि कई अन्य रोग आपको घेर सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको ये सभी समस्याएं कभी ना हों, तो आप अपने शुगर लेवल और डायबिटीज को मैनेज (Tips to manage Diabetes) करना शुरू कर दें।
इसके लिए आपको कुछ हेल्दी डायट (Diabetes Diet) ऑप्शन चुनना होगा। कई पौष्टिक हरी सब्जियां हैं, जो डायबिटीज होने पर शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, शुगर के मरीजों को अधिक स्टार्च वाली सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। उन चीजों का सेवन करें, जिनमें स्टार्च की मात्रा काफी कम होती है। जानें, कौन सी ऐसी सब्जियां (Vegetables for Diabetes) हैं, जिनका सेवन करके डायबिटीज रोगी जी सकते हैं हेल्दी लाइफ...
शुगर लेवल बहुत अधिक रहता है, तो अपनी डायट में करेला और पालक जरूर शामिल करें। ये दोनों ही सब्जियां डायबिटीज के रोगियों (Vegetables for Diabetes) के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। करेला के सेवन से शरीर का ब्लड शुगर लेवन कंट्रोल रहता है। अगर आप अपनी डायट में प्रतिदिन करेला शामिल करते हैं, तो इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने की जरूरत कम ही पड़ेगी। पालक आयरन का मुख्य स्रोत है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह हेल्दी पत्तेदार सब्जी है। पालक में फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम मौजूद होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखते हैं।
आपके शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करती है ब्रोकली। खासकर, डायबिटीज के मरीजों को ब्रोकली जरूर खानी चाहिए। ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कार्ब बहुत कम होते हैं। सप्ताह में दो-तीन बार ब्रोकली की सब्जी जरूर खाएं। इसके अलावा आप फूल गोभी और पत्ता गोभी का सेवन भी कर सकते हैं। ये सभी नॉनस्टार्ची वेजिटेबल्स हैं।
डायबिटीज है, तो गाजर का सेवन (Carrot Benefits for diabetics) करें। फाइबर से भरपूर गाजर खून में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, गाजर एक नॉनस्टार्ची सब्जी (non-starchy vegetable) है, ऐसे में डायबिटीज के रोगी इसे खूब खा सकते हैं। बीटा कैरोटीन कंपाउंड से भरपूर गाजर (Carrot Benefits) डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। गाजर में मौजूद शुगर आसानी से पच जाता है। शरीर में मौजूद इंसुलिन की मात्रा को बरकरार रखने के लिए गाजर का सेवन जरूर करें।
हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी कम और पौष्टिक तत्व अधिक होते हैं। इनमें पचने योग्य कार्बोहाइड्रेट्स भी कम मात्रा में होते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) बढ़ता नहीं है। पालक आपको इन दिनों भी मिल जाएगा। पालक के अलावा, मेथी, बथुआ और अन्य पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनिज होते हैं। ये सभी डायबिटीज में लाभदायक (Vegetables for Diabetes patient) होते हैं। साथ ही पत्तेदार हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स भी खूब होता है, जिसके कारण ये दिल और आंखों को स्वस्थ रखते हैं।
Diabetes Diet : 7 ऐसी सब्जियां जो डायबिटीज रोगियों के लिए हो सकती हैं खतरनाक
हरी पत्तेदार सब्जियां
भिंडी
मशरूम
खीरा
टमाटर
ग्रीन बीन्स
प्याज
सेलेरी
ब्रूसेल्स स्प्राउट्स
सुपरफूड्स जो शुगर लेवल कंट्रोल कर बचाते हैं डायबिटीज से
भिंडी है डायबिटीज का रामबाण इलाज, पिएंगे भिंडी वाला पानी तो कंट्रोल होगा डायबिटीज
Purple Cabbage : डायबिटीज, कैंसर से बचाए बैंगनी पत्ता गोभी, जानें अन्य फायदे