
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 9, 2019 5:14 PM IST
डायबिटीज़ में भोजन का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज़ ( Diabetes Diet Tips) में नियंत्रित खान-पान ( Healthy Food for Diabetics) ही इस स्थिति को सम्भालने का सही तरीका है। इसीलिए, किसी भी फूड को बहुत अधिक मात्रा में खाने से डायबिटीज़ के मरीज़ों को मना किया जाता है। दरअसल, खाने-पीने की चीज़ों ( Diabetes Diet Tips) के चलते ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है।
भोजन के ग्लाइसेमिक इंडेक्स के आधार पर इसका सेवन करने वाले व्यक्ति के ब्लड ग्लूकोज़ लेवल ( Diabetes Diet Tips) में उतार-चढ़ाव आते हैं। इसीलिए, सही भोजन चुनना और उसका सेवन करना डायबिटीज़ कंट्रोल के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन, वहीं कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिनका सेवन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए काफी सेफ माना जाता है।
नन्हीं ब्लूबेरीज़ ( Healthy Food for Diabetics) को हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करने के लिए ही जाना जाता है। इनमें, सोल्यूबल और इन-सोल्यूबल डायटरी फाइबर होते हैं। सोल्यूबल फाइबर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। तो वहीं इन-सोल्यूबल डायटरी फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इस तरह, ये इंसुलिन रेजिस्टेंस और ग्लूकोज़ टॉलरेंस क्षमता में सुधार करते हैं। इसीलिए, यह कहा जा सकता है कि, डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए ब्लू बेरीज़ एक अच्छा फूड है।
यह भी पढ़ें- Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ डायट में ज़रूर शामिल करें कलौंजी, ब्लड शुगर लेवल रखेगा अंडर कंट्रोल
स्वीट पोटैटो या शकर कंद को उन लोगों के लिए एक अच्छा फूड माना जाता है, जो हाई ब्लड ग्लूकोज़ की स्थिति से अक्सर परेशान रहते हैं। विभिन्न रिसर्च और स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि शकर कंद के सेवन से ए1एसी लेवल्स में कमी आ सकती है। इसी तरह, फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज़ लेवल में भी शकर कंद के सेवन से गिरावट आती है। इसीलिए, इसे डायबिटीज़ में एक अच्छा भोजन माना जाता है।
सबसे हेल्दी ड्राई फ्रूट्स माने जाने वाले अखरोट डायबिटीज़ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा फैटी -3 एसिड्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये सभी चीज़ें डायबिटीज़ के प्रभाव को कम करने में मदद करती हैं। साथ ही, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- ठंड का मौसम अस्थमा के मरीज़ों के लिए होता है मुश्किल, डॉक्टरी सलाह के साथ डायट में करें ये 2 बदलाव भी।