Jaggery for Diabetics: क्या डायबिटिक्स को गुड़ का सेवन करना चाहिए? जानें कितना हेल्दी है डायबिटीज़ में गुड़ वाली चाय पीना
Consuming Jaggery in diabetes: अक्सर, बहुत से डायबिटिक्स, गुड़ को हेल्दी मानकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन, क्या सचमुच गुड़ खाना डायबिटिक्स के लिए सेफ है? लेकिन, क्या हाई ब्लड शुगर लेवल या डायबिटीज़ में गुड़ खाने से फायदा होता है?
गुड़ (Jaggery) को शक्कर या चीनी का एक हेल्दी पर्याय (Jaggery for diabetics) माना जाता है। इसीलिए, गुड़ से बनी मिठाइयां, चाय और एनर्जी बार खाने का चलन इन दिनों बढ़ा है। लेकिन, क्या हाई ब्लड शुगर लेवल या डायबिटीज़ में गुड़ खाने (Consuming Jaggery in diabetes) से फायदा होता है? अक्सर, बहुत से डायबिटिक्स, गुड़ (Jaggery) को हेल्दी मानकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन, क्या सचमुच गुड़ खाना डायबिटिक्स के लिए सेफ है ?
क्या डायबिटिक्स को गुड़ का सेवन करना चाहिए (Jaggery for diabetics)?
हालांकि, गुड़ और चीनी, दोनों ही गन्ने या ईख के रस से बनाए जाते हैं। लेकिन, जब बात पौष्टिकता की होती है तो, चीनी की तुलना में गुड़ को ज़्यादा पौष्टिक माना जाता है। क्योंकि, गन्ने के रस से चीनी बनाते की प्रक्रिया के दौरान, गन्ने के रस के पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
लेकिन, वहीं गुड़ को तैयार करते समय इन पोषक तत्वों मसलन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन को बचा लिया जाता है। इसीलिए, बढ़ते बच्चों और एनिमिया के मरीज़ों के लिए गुड़ का सेवन हेल्दी माना जाता है। ( Consuming Jaggery in diabetes)
यह भी पढ़ें- Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ डायट में ज़रूर शामिल करें कलौंजी, ब्लड शुगर लेवल रखेगा अंडर कंट्रोल।
लेकिन, डायबिटीज़ में गुड़ ( Consuming Jaggery in diabetes) और शक्कर के सेवन का असर ब्लड ग्लूकोज़ लेवल्स को प्रभावित करता है। जैसा कि, शक्कर और गुड़ दोनों ही हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड हैं। इसीलिए, इनके सेवन से रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
हालांकि, गुड़ (Jaggery for diabetics) में मौजूद मिठास सुक्रोज़ है जिसे, एक कॉम्प्लेक्स शुगर माना जाता है। इससे, रक्त में शुगर धीरे-धीरे रीलिज़ होती है। वहीं, दूसरी तरफ शक्कर वाली चाय पीने से कुछ समय बाद ही ब्लड ग्लूकोज़ लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है।
जब पीनी हो गुड़ वाली चाय (Consuming Jaggery in diabetes) :
जैसा कि, डायबिटीज़ में ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रित करना ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसीलिए, किसी भी प्रकार के भोजन के सेवन के लिए यह एक सुरक्षित तरीका है। अगर, आप गुड़ का सेवन करना चाहते हैं तो बहुत छोटा-सा टुकड़ा खाएं। इसी तरह, गुड़ वाली चाय पीने के लिए भी चाय में थोड़ा-सा ही गुड़ मिलाएं।
सही डायट और पर्याप्त एक्सरसाइज़ भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसीलिए , इन दोनों बातों का ध्यान रखें।