
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 8, 2020 9:25 AM IST
डायबिटीज़ में कलौंजी का सेवन ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में मदद करता है।
डायबिटीज़ डायट ( Diabetes Diet Tips) , हाई ब्ल़ड शुगर (Black Cumin benefits) से पीड़ित लोगों के लिए अहम होती है। कलौंजी (nigella seeds benefits) या काला जीरा (Black Cumin benefits) ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाला एक फूड है । इसे, डायबिटिक्स के लिए अच्छा फूड माना जाता है।क्योंकि, इसकी मदद से ब्लड शुगर लेवल्स को मेंटेन करने में मदद होती है।
इसीलिए, डायबिटीज़ के मरीज़ों को अपनी डायट में कुछ भी शामिल करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि उन चीज़ों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल पर क्या असर होगा। इसीलिए, ऐसी चीज़ों का सेवन करना फायदेमंद है जो ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कम करे।
काला जीरा या कलौंजी (Black Cumin benefits) एक प्रकार का मसाला है। इसे, डायबिटीज़ डायट में शामिल करने की सलाह डायटिशन और फूड एक्सपर्ट्स देते हैं। कलौंजी को तड़के में डाला जाता है। इसके अलावा मठरी, परांठे और अचार बनाने के लिए कलौंजी के दानों (nigella seeds benefits ) को भी मुख्य मिश्रण में मिलाया जाता है।
ये नन्हें दाने आपके भोजन को एक विशिष्ट फ्लेवर देते हैं। इसका, अरोमा भी भोजन को खास बनाता है। तो वहीं, यह महक मूड बूस्टर के तौर पर भी काम करती है।
विभिन्न स्टडीज़ में कलौंजी के बीजों को एंटी-डायबिटीक प्रॉपर्टीज़ से भरपूर बताया गया है। इसीलिए, हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी खाने की सलाह दी जाती है।
Migraine: जब हो माइग्रेन तो ना खाएं ये 3 चीज़ें, बढ़ सकती हैं गम्भीर सिरदर्द से जुड़ी समस्याएं।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड करता ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, इन 3 तरह की चीज़ों को करें डायट में शामिल!