... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 17, 2021 6:55 PM IST
डायबिटीज रोगी शुगर लेवल को कम करने के लिए ऐसी बनाएं अपनी थाली, जानें कौन सी चीजें होनी चाहिए शामिल
अगर आपको डायबिटीज है तो आपके लिए जरूरी है कि अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि या कमी आपके शरीर के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। ब्लड शुगर बढ़ाने वाली यूं तो बहुत सारी चीजे हैं, जिसके बारे में डायबिटीज रोगियों को पता भी नहीं होता है लेकिन अनजाने में इनका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए चिंता का सबब बन सकता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को घर का बना भोजन करने की सलाह दी जाती है और अधिकांश लोग घरेलू आहार ही लेते भी हैं लेकिन कुछ गलतियों के कारण इसी घरेलू खाने की वजह से लोगों के शरीर में बहुत सी बीमारियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं क्या है ये गलतियां और कैसे रखें अपना ब्लड शुगर दुरुस्त।
डायबिटीज रोगी या फिर जिन लोगों का ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ता या घटता रहता है उन्हें एक बार खुद अपनी थाली देखनी चाहिए। आपको अपनी थाली पर गौर फरमाते हुए ये मालूम पड़ेगा कि उसमें से कौन सी चीज़ अपने विदेश से मंगवा कर रखी है? आप सोच रहे हैं विदेशी। जी हां, अगर इस घरेलू भोजन को खाने से भी आपका शुगर लेवल बढ़नेलगा है तो जाहिर सी बात है उसमें कुछ न कुछ कमी या गड़बड़ी जरूर है और आपको उसमें बदलाव की जरूरत है।
1-अगर आप स्वाद बदलने के लिए चिप्स, पकौड़े और कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं, तो भी डायबिटीज का खतरे बढ़ने लगता है।
2-एक तय मात्रा से ज्यादा दूध का सेवन भी आपको डायबिटीज का मरीज बना सकता है।
3-इतना ही नहीं ब्रेड के माध्यम से जो मैदा या सड़ा हुआ आटा आपके शरीर में जा रहा है वो भी पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचाता है।
अगर आप ऊपर लिखी चीजों का सेवन कर रहे हैं तो जरूरत है कि अब इन घरेलू खाने की चीज़ों के बारे में समझने की। ताकि ये पता लगाया जा सके कि कौन सी चीजें-चीजें हमें फायदा पहुंचा रही है और कौन-कौन सी नुकसान। आपको अपने शरीर की जरूरत के बारे में जानना पड़ेगा। इन्हीं खाने-पीने की चीजों को सुधार कर हम डायबिटीज जैसी भयानक बीमारी से पीछा छुड़ा सकते हैं।
मौजूदा वक्त में आपके घर में आपके पापा या फिर किसी न किसी सदस्य को शुगर की परेशानी जरूर होगी और ऐसा नहीं है कि आप इस बीमारी से जूझने वाले अकेले हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें शुगर की दिक्कत है और इनमें कम उम्र के लोग भी शामिल हैं। कुछ लोग सालों से शुगर को कंट्रोल रखनी वाली दवाइयों का सेवन कर रहे हैं और घरेलू नुस्खे भी चला रहे हैं। इन सब चीजों के अलावा आपको अपने खाने-पीने की आदतों और चीजों में सुधार करना होगा साथ ही लाइफस्टाइल को भी बेहतर बनाना होगा ताकि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकें।