
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 6, 2020 11:46 AM IST
Food for Diabetics: 3 रूटी वेजिटेबल्स या जड़ें, जो हैं डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद है, इनके सेवन से कंट्रोल में लेवल रहता है ब्लड ग्लूकोज़
हाई ब्लड शुगर ( Diabetes diet) की स्थिति को डायबिटीज़ (food for diabetics) कहा जाता है। जब, इंसुलिन के प्रति सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं होती तो,टाइप 2 डायबिटीज़ की स्थिति बनती हैं। जैसा कि, डायबिटीज़ का असर शरीर के बाकी हिस्सों पर भी पड़ता है। इसीलिए, अगर डायबिटीज़ को सही तरीके से मैनेज या कंट्रोल नहीं किया जाए तो, इससे, शरीर के बाकी हिस्से जैसे किडनी, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
टाइप 2 डायबिटीज़ की सबसे बड़ी वजह है ग़लत डायट और लाइफ स्टाइल। इसीलिए, डायबिटीज़ से बचने और डायबिटीज़ को नियंत्रित रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि लोग अपनी डायट और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। food for diabetics)0, कई नैचुरल खाद्य (food for diabetics) ऐसे हैं, जिनमें एंटी-डायबिटीक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को मेंटेन करने में मदद करते हैं। इनमें, पेड़ों की पत्तियां, फल, सब्ज़ियां और जड़ें भी शामिल हैं। इसीलिए, डायबिटिक्स की डायट में इन्हें शामिल करने से फायदा होता है।
डायबिटीज़ मैनेजमेंट या हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करने में अदरक असरदार है। जी हां, कुछ समय पहले प्रकाशित एक स्टडी में यह बात कही गयी। जिसमें, कहा गया कि अदरक के सेवन से हाई ब्लड शुगर लेवल या ब्ल़ड ग्लूकोज़ लेवल्स (food for diabetics) कंट्रोल करने में मदद होती है। इसके, पीछे जिंजरोल्स नामक वह तत्व है जो अदरक में पाया जाता है।
जिन, सब्ज़ियों या फलों में बीटा-केरोटिन होता है उन्हें डायबिटीज़ ( Diabetes diet) के लिए अच्छा माना जाता है। दरअसल, एक स्टडी में यह कहा गया कि बीटा-केरोटिन से टाइप 2 डायबिटीज़ (food for diabetics) का खतरा कम करता है। चूंकि, गाजर बीटा-केरोटिन का अच्छा स्रोत है। इसीलिए, यह डायबिटिक्स के लिए अच्छा फूड है।
कॉम्प्लेक्स कॉर्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत होने के कारण स्वीट पोटैटो या शकर कंद, डायबिटिक्स ( Diabetes diet) के लिए एक अच्छा फूड है। खासकर, यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। जो, वेट लॉस करना चाहते हैं।