... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 7, 2020 5:12 PM IST
सर्दियों में मेथी-मूंग दाल, मूंग दाल का हलवा डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर रखेगी कंट्रोल, जानें क्या मिलाएं ताकि न बढ़ें शुगर
मौजूदा वक्त में डायबिटीज दुनिया की सबसे सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों में से एक है। द लैंसेट में प्रकाशित 2018 के एक अध्ययन के अनुसार, साल 2030 तक लगभग 9.80 करोड़ भारतीय डायबिटीज का शिकार होंगे। डायबिटीज जैसी स्थिति को केवल हेल्दी डाइट और स्वस्थ जीवन शैली के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर इस स्थिति को नजरअंदाज किया जाएं तो ये कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम और स्ट्रोक का कारण भी बन सकती है। हालांकि एक संतुलित और हेल्दी डाइट व जीवनशैली को फॉलो करना कोई मुश्किल काम नहीं है, इसके लिए हमें केवल अपने दिमाग से काम करने की जरूरत है और आप अपनी रोजाना की दिनचर्या में कुछ फूड्स को शामिल कर डायबिटीज जैसी स्थिति को कंट्रोल कर सकते हैं।
कई हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि डायबिटीज रोगियों को नियमित अंतराल पर खाने से अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कई ऐसे फूड्स भी हैं, जो जो डायबिटीज जैसी स्थिति को प्रबंधित करने में मदद कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में कई ताजे फल और सब्दिजां आते हैं जो पौष्टिक रूप से समृद्ध और कई मिनरल्स का भंडार होते हैं।
उदाहरण के लिए मेथी, जोकि कई स्वास्थ्य लाभों का एक अद्भुत उदाहरण है। मेथी पत्तियों के अलावा हमारी रसोई में बीज के रूप में पाई जाने वाली मेथी कई पौष्टिक गुणों के कारण सुपरफूड भी मानी जाती है। यही कारण है इसे घर में बनाए जाने वाले कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
इसके अलावा, मेथी पोषक तत्वों का एक भंडार है क्योंकि इसमें फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। कई अध्ययनों के अनुसार, मेथी एकमात्र ऐसा भोजन है जिसमें 4 HO-Ile नामक एक असामान्य अमीनो एसिड होता है, जिसमें इंसुलिन को बनाए रखने जैसे गुण होते हैं। इसके अलावा ये इंसुलिन स्राव और इंसुलिन संवेदनशीलता में वृद्धि करती है।
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मेथी को अक्सर डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट प्लान के एक हिस्से के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कोई भी डायबिटीज रोगी मेथी का बीज के रूप में सेवन कर सकता है और इसका सेवन पानी में भिगो कर भी बड़ी आसानी से किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए खासकर तब, जब आप इंसुलिन थेरेपी पर हों।
इसके अलावा आप तुरंत और आसानी से बनाए जाने वाले मेथी के पराठा और पकौड़े भी खा सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करते हैं। लेकिन आप और भी सस्ता जुगाड़ ढूंढ रहे हैं तो इस लेख में हम आपको पौष्टिक मेथी दाल रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप ठंड के मौसम में खाना पसंद करेंगे।
सामग्री:
1. मूंग दाल को हल्दी और पानी के साथ पकाएं।
2. दाल को पकाते वक्त अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ी देर के लिए गैस से उतारकर एक तरफ रख दें।
3. अब एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और जीरा भूनें।
4. लगभग एक मिनट बाद उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें।
5. अब प्याज और टमाटर डालें। थोड़ी देर के लिए हिलाएं।
6. अब इसमें हिंग, मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिलाएं। दो मिनट तक अच्छी तरह पकाएं। गैस धीमी रखें।
7. अब इसमें मेथी के पत्ते डालें।
8. नमक वाली दाल इसमें डालें और इसे और 5 मिनट तक पकने दें। कभी-कभी हिलाते रहें।
9. जब गरम हो जाए तो सर्व करें।
प्रोटीन युक्त मूंग दाल के अलावा मेथी मधुमेह रोगियों के लिए अधिक फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। और ये आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने से रोकती है।